Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 101)

JAN SAAMNA DESK

सात करोड़ से अधिक की लगात से होगा थाना रामगढ़ के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का निर्माण

फिरोजाबाद। शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधि हर संभव प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में सदर विधायक के अर्थक प्रयासों से थाना रामगढ़ का सात करोड़ से अधिक की लागत से अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन निर्माण कराया जायेगा।
सोमवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर सतीश दिवाकर, डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के संग सात करोड़़ से अधिक की लगात से थाना रामगढ़ के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »

सड़क एवं सीवर लाइन का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

हाथरस। नगर के नये मिल पर श्री यशपाल भाटियाजी वाली गली में सड़क एवं सीवर लाइन का फीता काटकर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भाटिया परिवार द्वारा पालिकाध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सभासद श्रीमती वीना जैन जी, यशपाल भाटिया, दीपक भाटिया, श्रीमती कोमल अग्रवाल, कपिल अरोडा, श्रीमती पूजा कालरा, केत्तन मिश्रा, धीरज जैन, अवध टेंट वाले, श्री श्याम अग्निहोत्री, मिलन अग्निहोत्री, कृष्ण चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

श्री राधा एन्क्लेव में रेसिडेंट्स सोसाइटी का हुआ गठन

मथुरा। मथुरा जनपद की श्री राधा एन्क्लेव में रेसिडेंट्स सोसाइटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से जितेन्द्र चौधरी अध्यक्ष, सचिन राघव उपाध्यक्ष, हेमन्त ठाकुर सचिव, कृष्णकांत सारस्वत सह सचिव, जीतेन्द्र राघव कोषाध्यक्ष एवं दिनेश शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया। इन सभी के निर्वाचन पर योगेश त्रिपाठी, श्याम शर्मा, चेतन अग्रवाल, संतोष शर्मा, राधे ठाकुर, प्रमोद सारस्वत, हरी नारायण शर्मा, दामोदर, ऋषभ भारद्वाज, बाँके ठाकुर, मोहन श्याम, रविन्द्र चौधरी, विपिन अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है एवं सभी को बधाई दी।

Read More »

रोहनिया खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लगने वाली सभी शाखाओं का हुआ समागम

ऊंचाहार, रायबरेली। रोहनिया खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पूरे रोहनिया खंड में लगने वाली सभी नौ शाखाओं का एक ही स्थान पर एकत्रीकरण हुआ।
रोहनिया खंड के रसूलपुर गांव में आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक में कहा कि एक ही स्थान पर कई शाखाओं का समागम ही शाखा संगम कहलाता है। उन्होंने कहा कि संघ की पहचान शाखा से होती है और शाखा व्यक्ति निर्माण की एक प्रयोगशाला है।

Read More »

बीआरओ जवान सतेंद्र पाल सिंह का दुर्घटना में निधन, गांव में शोक की लहर

हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र के इटर्नी गांव में सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जब अरुणाचल प्रदेश में तैनात बीआरओ जवान सतेंद्र पाल सिंह का आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया। इस खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। जैसे ही यह दुखद सूचना सोमवार सुबह लगभग 7 बजे इटर्नी गांव पहुंची, गांव में शोक की लहर दौड़ गई और सभी जगह गहरी उदासी छा गई। इस खबर के फैलते ही परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी हैरान और स्तब्ध रह गए।
सतेंद्र पाल सिंह बीआरओ में ड्राइवर के पद पर तैनात थे।

Read More »

कानपुर दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल की शीघ्र शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया

कानपुर। कानपुर दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल की शुरुआत को लेकर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव और उनके समर्थकों ने आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि 2016 में सपा सरकार के दौरान नौबस्ता मौरंग मंडी में अस्पताल बनाने के लिए प्रस्तावित जगह पर अभी तक 100 बेड का अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है।
सपा सरकार में वर्ष 2016 में यह प्रस्तावित किया गया था कि इस स्थान पर अस्पताल बनेगा, लेकिन जब कानपुर विकास प्राधिकरण ने जगह को खाली किया, तो उस स्थान पर प्लॉटिंग कर दी गई और भारतीय जनता पार्टी को कार्यालय बनाने के लिए जगह दी गई। कार्यालय तो एक वर्ष में बनकर चालू हो गया, परन्तु आज तक 100 बेड का अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्रीय जनता में निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

Read More »

संस्कृति, साहित्य, संगीत तीनों का संगम मानव जीवनः आचार्य ब्रह्म दत्त शास्त्री

किरठल के आर्य महाविद्यालय गुरुकुल के 101वे वार्षिकोत्सव में वैदिक सत्य सनातन धर्म पर चर्चा
बागपत। जनपद के किरठल गांव स्थित आर्य महाविद्यालय गुरुकुल में वैदिक विद्वानों ने वैदिक सत्य सनातन धर्म पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जहां एक ओर गुरुकुल का 101 वां वार्षिकोत्सव ब्रह्मचारियों द्वारा योग शारीरिक प्रदर्शन के साथ मनाया गया, वहीं देश के कोने-कोने से आए वैदिक विद्वानों ने वैदिक धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक साहित्य के पठन-पाठन से ही संस्कृति को बढ़ावा मिल सकता है। गुरुकुल महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन वैदिक साहित्य संस्कृति और संगीत तीनों का संगम है। इन तीनों के बिना मानव का जीवन पशु तुल्य है।

Read More »

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान को किया याद

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में शहीद दिवस पर मातृ भूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले महान बलिदानियों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम आयोजक प्रेमप्रकाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ ने कहा देश को अपना सर्वस्व मानकर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों का बलिदान अतुलनीय, अविस्मरणीय हैं। हरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस अपने अमर शहीदों के त्याग की वजह से ही ले पा रहे है।

Read More »

शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

फिरोजाबाद। शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि प्रधान कार्यालय रामनगर पर मनाई गई। समिति के अध्यक्ष सुनील बघेल, सरक्षक रामबाबू धनगर ने कहा कि आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है। जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है। देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों और सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान कर दिए। उन्हीं वीर देशभक्तों में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का नाम भी शामिल है। जिनकी शहादत की याद में 23 मार्च को हर साल शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वैदिक गणित कार्यशाला का आरंभ

ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उर्जा विहार, ऊंचाहार में क्षेत्रीय वैदिक गणित की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम चंद जी ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि वैदिक गणित एक अत्यंत प्रभावशाली तकनीकी विधा है, जो जटिल गणनाओं को सरलता से हल करने में सहायक होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में व्यक्तित्व विकास का महत्व बढ़ा है और देश के चिकित्सक, अभियंता और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को वैदिक गणित का उपयोग करके मानसिक दृढ़ता प्राप्त करनी चाहिए।

Read More »