Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

फिरोजाबाद। शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि प्रधान कार्यालय रामनगर पर मनाई गई। समिति के अध्यक्ष सुनील बघेल, सरक्षक रामबाबू धनगर ने कहा कि आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है। जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है। देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों और सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान कर दिए। उन्हीं वीर देशभक्तों में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का नाम भी शामिल है। जिनकी शहादत की याद में 23 मार्च को हर साल शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा, एंड बृजेश धनगर, प्रदेश संगठन मंत्री अमन यादव, प्रदेश महामंत्री पंकज बघेल, मीडिया प्रभारी संदीप निषाद, महानगर सयोजक देशराज सिंह राठौर, सचिव अंशुल वर्मा, सदस्य किशन झा, प्रशांत गुप्ता, सागर झा, पिंटू, पप्पू झा, अखिलेश झा, भोला, सन्नी, कन्हैया बघेल आदि रहे।