
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की 36वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक आहूत की गई।
बैठक में किडनी, बोन मैरो और लीवर के लिए कॉमन सिंगल रूफ ट्रांसप्लांटेशन सेंटर की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। यह देश में अन्य संस्थानों के लिए प्रत्यारोपण के लिए एक अद्वितीय, राजस्व बचत मॉडल के रूप में काम करेगा। अगले छह महीने में प्रत्यारोपण केंद्र काम करना शुरू कर देगा। इसमें वर्तमान में चल रही किडनी प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार शामिल होगा, जिससे इसकी प्रतीक्षा सूची का समय 6 महीने से घटकर लगभग 6 से 8 सप्ताह हो जाएगा। शुरुआत में लीवर की बीमारी वाले बच्चों में लीवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा, बाद में वयस्कों में भी मरीजों का ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
Jansaamna
दीवाली से दो दिन पूर्व ‘धनतेरस’ नामक त्यौहार मनाया जाता है, जो इस वर्ष 22 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा यह पर्व 23 अक्तूबर को भी मनाया जाएगा। दरअसल इस बार धनतेरस मनाने की तिथि को लेकर भ्रम बना रहा है। धनतेरस के प्रचलन का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है तथा इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि एवं धन व समृद्धि की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सेन यादव गुरूवार को कलेना पुर गांव पहुंचे और वहां पहुंचकर विगतदिवस आकाशीय बिजली गिरने से मृतक अनूप कुमार यादव के परिजनों को सांत्वना दी। बताते चलें कि अनूप कुमार पुत्र मन्नूलाल उम्र 27 वर्ष निवासी कलेनापुर की मृत्यु विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। श्री यादव ने मौके पर पहुंचकर परिवार को धैर्य बनाया और डीएम से फोन पर वार्ता करके सरकारी सहायता राशि तुरंत प्रदान करने के लिए कहा।
बागपत, जन सामना संवाददाता। जनपद के टयौढ़ी गाँव स्थित अंतराल किसान उत्पादक संगठन की ओर से मावा उत्पादन इकाई का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। उद्घाटन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला प्रबंधक शोमीर पुरी ने किया।
⇒मेयर ने किया किया तीन करोड की लागत से बनने वाली सडक का उद्घाटन
जन सामना डेस्क, रायबरेली। ऊंचाहार की नगर पंचायत अध्यक्षा शाहीन सुल्तान ने 15 क्षय रोगियों को गोद लिया और गोद लिए हुए रोगियों को पोषक आहार किट भी प्रदान किया। बताते चलें कि जनपद में इस समय क्षय उन्मूलन के तहत प्रायोजित कार्यक्रम में टीबी रोग के मरीजों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि हजारों क्षय रोगी प्रत्येक वर्ष इलाज के अभाव में दम तोडते हैं।
⇒धमकी देकर नाबालिग पुत्री से कलयुगी पिता दो माह से कर रहा था दुष्कर्म
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में परियोजना स्तरीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन यानी क्वालिटी सर्कल सम्मेलन संपन्न हुआ। परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में परियोजना के विभिन्न विभागों की 9 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने केस सब्जेक्ट का शानदार प्रस्तुतीकरण किया और विद्युत उत्पादन प्रक्रिया में उत्पादकता वृद्धि के कई प्रयोगों का सफल प्रदर्शन किया।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रुप में चुना गया है। इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट, गुजरात में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व अपर निदेशक सूडा जे0 रीभा उपस्थित थीं।
इटावा। सैफई पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कानपुर देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरसेन यादव ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह जी को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात् समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव से संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की भेंट कराई।