Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1037)

JAN SAAMNA DESK

एनटीपीसी ऊंचाहार में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की संस्था आरोही क्लब द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार ने किया। परियोजना के अन्य महाप्रबंधकगण एवं मानव संसाधन विभाग की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी की उपस्थिति में श्री समैयार ने फीता काटकर बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। समैयार तथा अन्य विभागाध्यक्षों ने बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर पहला शॉट लगाया और खिलाड़ियों को स्वस्थ खेल भावना से टूर्नामेंट में भाग लेने की अपील की। श्री समैयार ने कहा कि खेलने से न केवल व्यक्ति का मनोरंजन होता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
आरोही क्लब के सचिव हर्षित अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा क्लब के द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत करवाया। ये टूर्नामेंट कई दिनों तक चलेगा। इसमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं, बच्चों तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और सभी वर्गों, समूहों तथा सभी खिलाड़ियों को डबल्स व सिंगल्स बैडमिंटन मैच खेलने के अवसर दिए जाएंगे।

Read More »

GE POWER के प्रबंधक की गाड़ी से CISF के जवानों ने पकड़ा अवैध तमंचा

⇒आखिर कार्यदाई संस्था के कर्मचारी को अवैध असलहा की क्या जरूरत थी.?
⇒कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को किसने सप्लाई किया असलहा या फिर वह काफी दिनों से अपने पास लेकर घूम रहा था।
⇒कहीं जी पावर कंपनी के कर्मचारी तमंचे के बल पर तो नहीं करवा रहे मजदूरों से काम.?
पवन कुमार गुप्तार/ ऊंचाहार, रायबरेली। मामला जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार एनटीपीसी का है। जबकि एनटीपीसी एक महारत्न कंपनी है जिसकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक बहुत बड़ी टुकड़ी परियोजना के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। इसके साथ ही परिसर के अंदर स्थानीय पुलिस की एक चौकी भी स्थापित है। बीते दिन की बात है जब एक कर्मचारी की एनटीपीसी के आवासीय परिसर से होकर परियोजना के इमरजेंसी गेट से प्रवेश कर रहा था तभी सुरक्षा की दृष्टि से सीआईएसफ के जवान जो कि सभी आने जाने वाले लोगों और उनके वाहनों को चेक कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्हें उस कर्मचारी की गाड़ी से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिसकी काफी पूछताछ के बाद पता चला कि वह एक कार्यदाई संस्था GE POWER का कर्मचारी है। जो कि एक विभाग में प्रबंधक के पद पर नियुक्त है। अपनी पूछताछ करने के बाद CISF ने मामला स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि एनटीपीसी परियोजना के अंदर जी पावर नाम की यह कार्यदाई संस्था कुछ वर्षों से एक बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है।

Read More »

कानपुर: गुजैनी थानांतर्गत मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

कानपुर: अर्पण कश्यप। गुजैनी थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की घटना दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना पर गुजैनी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु दयाल कटियार की बर्रा 8 के ए ब्लॉक में सीमेंट, गिट्टी व मौरंग की दुकान है।
आज शाम लगभग 4 बजे उनकी दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को एक चोर चोरी कर ले गया। यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की सूचना प्रभु दयाल कटियार ने अपने मोबाइल से थाना प्रभारी गुजैनी को दी। सूचना मिलते ही गुजैनी चौकी प्रभारी राजेश बाजपेयी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की।

Read More »

मनरेगा योजना में ग्राम प्रधान कर रहे खेल!

-डीएम के आदेश पर आठ दिन बाद भी जांच के लिए नहीं पहुंचे सीडीओ।
-संपूर्ण समाधान दिवस में दिए लिखित शिकायती पत्र के बाद भी नही लिया जा रहा संज्ञान।
पवन कुमार गुप्ताः रोहनियां, रायबरेली। ब्लॉक अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता को गुमराह किया जा रहा है। मनरेगा की हाजिरी के चोरी में लगाई जा रही फर्जी आख्या, उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद ग्राम प्रधान की काली करतूतों को छुपाने में ब्लॉक के अधिकारी एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
बताते चलें कि मामला जनपद रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के विकासखंड रोहनिया की ग्राम पंचायत हमीदपुर बड़ागांव का है, यहां के ग्राम प्रधान रोजगार सेवक रोहनिया ब्लॉक संबंधित कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में अटेंडेंस की चोरी की जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में किया गया है। मनरेगा में अटेंडेंस की हेरा फेरी इस कदर है कि गैर जनपदीय व्यक्ति का फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनाकर हाजिरी भरी जा रही है। रोहनिया ब्लॉक ग्राम सभा हमीदपुर बड़ागांव में जॉब कार्ड नंबर 309 सुरेंद्र कुमार पुत्र कालिका प्रसाद बनकट कामा प्रतापगढ़ का रहने वाला है जबकि बनकट कामा जॉब कार्ड नंबर 646 राशन कार्ड नंबर 217341332001 दुकानदार का नाम जागेश्वर प्रसाद बनकट कामा प्रतापगढ़। बता दें कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Read More »

ऊंचाहार पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। विगत 8 जुलाई 2022 की देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित मेंहदीपुर फर्रुखाबाद निवासी अभियुक्तगण निसार हुसैन पुत्र जाफर हुसैन तथा विदिशा रोड, भानपुर थाना छोला मंदिर भोपाल, मध्य प्रदेश निवासी ताहिर अली पुत्र अनवर अली को थाना ऊंचाहार व एसओजी टीम रायबरेली की संयुक्त पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र-कारतूस व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम की मुठभेड़ के दौरान वांछित अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें एसओजी टीम के आरक्षी राजीव शुक्ला के बाये हाथ में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस द्वारा भी अपने बचाव में उन पर फायरिंग की गई,जिससे दोनों अभियुक्तो के पैर में गोली लगी है तथा इनके 2 अन्य साथी मौके से स्विफ्ट कार व एक मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर पता चला कि आस-पास के जनपदों मे चोरी/लूट/टप्पेबाजी की घटनाएं करते थे। इसके साथ ही शहर कोतवाली नगर में एक व्यापारी से 50000 रुपये की लूट में भी इनकी संलिप्तता थी। मूल रूप से यह फर्रुखाबाद के निवासी और करीब 1 महीने से जनपद रायबरेली में रेकी कर घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

Read More »

इंदौर के नगरीय प्रशासन चुनाव में वोट प्रतिशत कम होने का एक कारण निमाडीजन की नाराजगी भी

इंदौर में नगरीय प्रशासन के चुनाव में मतदान का प्रतिशत सत्तर से पिछ्त्तर फीसदी तक हासिल करने के लिए तमाम दावे- वादे और जतन किए गये लेकिन इस मामले में सत्तारुढ राजनीतिक दल और इंदौर प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी।
शहर का महापौर और पार्षद चुनने वाले इस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के काफी प्रायस किए गये थे लेकिन इन सबके के बावजूद शहर में 60 फीसदी से कम ही मतदान हो पाया।
आपको ये जानकर बडी हैरानी होगी कि इस चुनाव में मतदान कम होने के पीछे इंदौर शहर में बसी निमाड़ अंचल की आबादी का नाराज होना भी एक बड़ा कारण है।
काबिलेगौर हो कि इंदौर शहर में निमाड़ अंचल के खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर और धार जिले से पलायन करके आने वाले सभी जाति और धर्म के लोग यहां बसते है। इन जिलों से सरोकार रखने वाले करीब 6 लाख निमाड़ी शहर में निवासरत है। हालाकि ये लोग ज्यादातर तंग बस्तियों के साथ ही शहर की पाश व बड़ी-बड़ी कालोनियों में निवासरत है।
काबिलेगौर हो कि शासन- प्रशासन की मंशा के अनुरुप इस चुनाव में भारी मतदान हो इसके लिए ‘निमाड़ महासंघ’ ने निमाड़ अंचल के लोगों के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए समझाईश दी और मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
निमाड़ महासंघ के प्रमुख संजय रोकड़े और उनके सहयोगियों ने जब शहर की निमाड़ बाहुल्य बस्तियों व कालोनियों में लोगों के बीच जाकर संपर्क कर ‘मतदान जरुर’ अभियान के तहत वोट जरुर दे, और वोट की महत्ता को समझाया तो तमाम निमाड़ी बाशिंदों में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों खासकर सत्तारूढ़ दल के प्रति खासी नाराजगी देखी गयी।
इस शहर के इन्द्रपूरी, खंडवा रोड की सभी कालोनियों, मुसाखेडी, मयूर नगर, शांति नगर, चंदन नगर, द्वारकापुरी, अहिरखेडी, वेलोसिटी टाकीज के पीछे की कालोनियों, तीन इमली काकड बस्ती, भावना नगर, राहुल गांधी नगर, कुशवाह नगर, बाणगंगा इलाके के अलावा दूसरी तमाम कालोनियों में बसे लोगों के बीच में से एक सुर में यही बात उभर कर सामने आयी कि इस शहर के बड़े राजनीतिक दलों और उनके नेताओं ने हमारी भारी उपेक्षा की।

Read More »

गुजैनी थाना के पुलिसकर्मियों पर लगा 43000 रुपये छीनने का आरोप

⇒पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मियों द्वारा 43 हजार रूपए छीन लेने की शिकायत डीसीपी साउथ से की।
कानपुरः अवनीश सिंह। बिगत दिनों थाना क्षेत्र गुजैनी में लूट व चोरी के माल को फर्जी बरामद करने के मामले में थानाध्यक्ष सहित खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर लूट के मामले में एक निर्दोष को जेल भेजने का गम्भीर आरोप स्वयं वादी मुकदमा व मौके के चश्मदीद गवाह द्वारा लगाया जा चुका है। इसी क्रम में गुजैनी थाना के सिपाहियों पर एक युवक द्वारा रुपये छीन लेने व फर्जी तौर पर जुआ खेलते दिखाने का गम्भीर आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुजैनी थाना क्षेत्र में रामगोपाल चौराहे में दो युवकों को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया था। जिसमे दोनों युवकों पर धारा 13 जी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी जिसमें युवकों के पास 9500 रुपये की रकम बरामदी पुलिस द्वारा बताई गई थी।
किन्तु आज इनमें से एक आरोपी सुमित कुमार द्वारा डीसीपी साउथ के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें सुमित ने गुजैनी थाना के पुलिसकर्मियों पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। सुमित के अनुसार, विगत 6 जुलाई को दिन में करीब 3 बजे बोरिंग का काम करने वाले मिस्त्री के यहां रामगोपाल चौराहे कच्ची बस्ती में गए थे।

Read More »

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 154 लोगों ने लिया लाभ

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल एवं श्री कृष्णा हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में क्षेत्र के 154 लोगों ने लाभ उठाया। इसी शिविर में रक्त दान में 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
बजरंग द्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि चिकित्सा शिविर में प्रो डॉ एन एल डिसानिया, डॉ राजपाल लांबा, डॉ बृजलता डागा भूतड़ा, डॉ विभा शर्मा, डॉ गोविंद सहाय चौधरी, डॉ मोनिका सामोता एवं डॉ बी एल यादव आदि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सेवा दी गई। चिकित्सा शिविर में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में चैयरमेन अर्चना शर्मा पूर्व चैयरमेन नगर निगम जयपुर महादेव प्रसाद शर्मा, कन्हैयालाल प्रधान ने उपस्थित होकर उत्साह वर्धन किया।

Read More »

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के निर्देशक व निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

कानपुर। भारतीय आजाद मंच ने हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा को लिखित ज्ञापन देकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के निर्देशक व निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने कहा कि ऐसी फिल्म देश में शांति भंग करती है। इस समय हमारा देश संप्रदायिक हिंसा के नाजुक दौर से गुजर रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता एवं फिल्म को चर्चित करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत रिलीज किया गया है। जो करोड़ों हिंदू भाइयों की आस्था का खिलवाड़ है। देश में किसी भी राज्य में यह फिल्म अगर रिलीज हो गई, तो रिलीज करने वाला नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। जिला अध्यक्ष पंकज तोमर ने कहा डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक, निर्माता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर जेल भेजें।

Read More »

अस्पताल की खबर बनाने पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा

-पीड़ित पत्रकार ने पीसीआई अध्यक्ष को भेजी लिखित शिकायत
-पीसीआई सदस्य श्याम सिंह पंवार ने खबरों के आधार पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्यायसंगत कार्यवाही करने की बात कही
-पीड़ित पत्रकार विशाल सिंह ने आईजी से मिलकर न्याय की लगाई गुहार
अवनीश सिंहः कानपुर नगर/देहात। देशभर में पत्रकारों के साथ हो रहीं हिंसक व अभद्रता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। किसी ना किसी राज्य में कोई ना कोई मामला प्रकाश में आ ही जाता है। इसी क्रम में एक मामला उप्र राज्य के जिला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र का प्रकाश में आया है।

Read More »