कानपुर। भारतीय आजाद मंच ने हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा को लिखित ज्ञापन देकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के निर्देशक व निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने कहा कि ऐसी फिल्म देश में शांति भंग करती है। इस समय हमारा देश संप्रदायिक हिंसा के नाजुक दौर से गुजर रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता एवं फिल्म को चर्चित करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत रिलीज किया गया है। जो करोड़ों हिंदू भाइयों की आस्था का खिलवाड़ है। देश में किसी भी राज्य में यह फिल्म अगर रिलीज हो गई, तो रिलीज करने वाला नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। जिला अध्यक्ष पंकज तोमर ने कहा डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक, निर्माता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर जेल भेजें।
JAN SAAMNA DESK
अस्पताल की खबर बनाने पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा
-पीड़ित पत्रकार ने पीसीआई अध्यक्ष को भेजी लिखित शिकायत
-पीसीआई सदस्य श्याम सिंह पंवार ने खबरों के आधार पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्यायसंगत कार्यवाही करने की बात कही
-पीड़ित पत्रकार विशाल सिंह ने आईजी से मिलकर न्याय की लगाई गुहार
अवनीश सिंहः कानपुर नगर/देहात। देशभर में पत्रकारों के साथ हो रहीं हिंसक व अभद्रता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। किसी ना किसी राज्य में कोई ना कोई मामला प्रकाश में आ ही जाता है। इसी क्रम में एक मामला उप्र राज्य के जिला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र का प्रकाश में आया है।
बर्राः धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की धारदार हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गये।
जानकारी के अनुसार, बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-2 में रहने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर कर्मचारी मुन्नालाल अपनी पत्नी राजदेवी व बेटा-बेटी के साथ रहते थे। बेटा अनूप के अनुसार, आज रात में उनके माँ-बाप की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकाण्ड की सूचना पाकर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा सहित अनेक आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में लेकर वारदात की जाँच-पड़ताल में जुट गये।
कानपुरः नवसृजित थाना गुजैनी पुलिस ने लूट का किया फर्जी खुलासा?
⇒वादी मुकदमा ने गुजैनी थाना प्रभारी पर लगाये गम्भीर आरोप
⇒चश्मदीद गवाह ने कहा कि पुलिस ने बनाई मनगढ़न्त कहानी
⇒पुलिस का द्वारा रची गई मनगढ़न्त कहानी का खुलासा होने पर थानाध्यक्ष ने वादी पर फोन से दबाव बनाने का किया प्रयासः-सूत्र
कानपुरः जन सामना संवाददाता। नव सृजित थाना क्षेत्र गुजैनी में बिगत दिनों रात्रि में दिखाई गई लूट की घटना व उस घटना के सम्बन्ध में तत्काल ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरादमदगी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस की कहानी पर सवालिया निसान लग गया है क्योंकि घटना के वादी और पुलिस द्वारा बनाये गये मौके के चश्मदीद गवाह ने स्वयं ही पुलिस के द्वारा तैयार की गई कहानी को फर्जी बताकर लूट के आरोपी को निर्दोष बता दिया है। वादी व चश्मदीद गवाह ने बताया कि पुलिस ने जिन आरोपियों को मुल्जिम बनाया है उसमें से एक आरोपी तो पूरी तरह से निर्दोष है। पुलिस ने मनगढ़न्त कहानी बना कर अपना गुडवर्क दिखाया है।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में जनपद में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में बैठक कर जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के आयोजन व जागरूकता के कार्यक्रम को अन्तर विभागीय सहभागिता से रोका जा सकता है। चल रहे अभियान के दौरान जिन बच्चों के टीके नही लगे है उन्हें सावधानी व सुरक्षा के साथ ही लगाये जाये। इसके अलावा व्यापक पैमाने पर स्वच्छता, सेनेटाइजेशन आदि की सुविधाएं बढ़ाई जाये। दिमागी बुखार को, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि बीमारियों को बेहतर संविलास व उपचार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य की ओर बढ़े। बैठक में डीपीआरओ को स्वच्छ भारत मिशन के तहत किसी भी प्रकार जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त कराने के निर्देश दिये।
डीएम ने सीएमओं तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो कि 1 जुलाई से शुरू गया है तथा 31 जुलाई तक अनवरत चलेगा। अभियान की सफलता के लिए माइक्रोप्लान बेहतर बनाकर टीम भावना से कार्य कर अभियान को सफल बनाने की कार्यवाही की जाये। सरकार व प्रशासन इंसेफलाइटिस रोग के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।
बीएड 2020 की प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई को जनपद के 18 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में बीएड 2022-24 प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित परीक्षा की तैयारियों की सिलसिले में परीक्षा केन्द्र के प्रचार्य/प्रधानाचार्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा सेक्टर/स्टेटिक मजिस्टेªट व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों आदि बैठक को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिये है कि उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड शैक्षिक सत्र 2022-24 के प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022-24 के प्रवेश हेतु, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के निर्धारित विभिन्न 18 परीक्षा केन्द्रो पर 6 जुलाई 2022 बुधवार को कोविड-19 कोरोना गाइड लाइन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा को निर्विघ्न, नकलविहीन व शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने की समुचित तैयारियां दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्रों पर सभी तैयारियां पूरी तरह से व्यवस्थित रहें। परीक्षा केन्द्रों पर पानी, बिजली, शौचालय के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग, मास्क सेनेटाइजर आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा जाये। बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में 6 जुलाई 2022 को प्रथम पाली प्रातः 09ः00 से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली सायं 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक 18 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। केन्द्र पर किसी भी प्रकार का मोबाईल, केलकुलेटर, सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेटस पूरी तरह से प्रतिबन्धित है। ड्यूटी में तैनात सभी सम्बन्धित आदि भली-भांति पढ़कर बीएड 2022-24 प्रवेश परीक्षा को निर्विघ्न एवं नकलविहीन सकुशल निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से सकुशल शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
Read More »अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने पौधारोपण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण तथा महानिदेशक, युवा कल्याण तथा प्रान्तीय रक्षक दल/नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022, डिम्पल वर्मा ने अपने दुसरे दिन पौधारोपण से सम्बन्धित स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल महराजगंज के पोखरनी पौधालय बछरावां में नर्सरी में पौधों का निरीक्षण कर पौधों के उठान के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने विकास खण्ड राही की ग्राम पंचायत भदोखर में शक्ति वन तथा ग्राम पंचायत कुचरिया में निरीक्षण कर महादेव वन एवं इन्दिरा उद्यान में स्थलीय निरीक्षण कर पौधारोपण संबंधित तैयारियों के बारे जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने भ्रमण के दौरान डीएफओ को निर्देश दिये कि जनपद में दिये गये लक्ष्य को 5, 6 व 7 जुलाई व 15 अगस्त को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए तथा स्थलों पर सभी पौधे अच्छे से रोपित कराये जाये और उसकी देखभाल निरन्तर होती रहे।
अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/नोडल अधिकारी ने पौधारोपण सम्बन्धित निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड राही की ग्राम पंचायत भदोखर में शक्ति वन में आम, कदम, नीम व ग्राम पंचायत कुचरियां में महादेव वन में पीपल पौधों को रोपित भी किया गया।
राजस्व कार्यों व राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाएं संबंधित अधिकारीः डीएम
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा किया तथा कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में कई विभागों की स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाये जाये के निर्देश दिये। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश दिये कि वरासत व अन्य राजस्व के कार्यों सहित जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में सब रजिस्टर को बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तैयार हुई गांवों के विकास की कार्ययोजना
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। पंचायतें अपनी बैठक में बड़ा खाका खींचकर विकास का दंभ भरती हैं, किंतु बजट के अभाव में उनका सारा सपना चूर चूर हो जाता है। सोमवार को ऊंचाहार क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी सदस्यों ने ढाई करोड़ रुपए के विकास की लंबी फेहरिस्त पास की है।
क्षेत्र पंचायत की मानसून बैठक में ब्लाक प्रमुख सत्यभामा ने शुरुआत करते हुए सभी ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों समेत बीडीसी को संबोधित करते हुए प्रस्तावना प्रस्तुत किया। उसके बाद एक एक सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों के प्रस्ताव सदन के पटल पर प्रस्तुत किया गयाा। बाद में क्षेत्र पंचायत के सचिव व खंड विकास अधिकारी ने कुल प्रस्तुत हुए प्रस्तावों का ब्योरा संकलित करते हुए ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृत हेतु सदन की अध्यक्ष से अनुरोध किया। अध्यक्ष की अनुमति के बाद उन्होंने सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार रायबरेली। पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को जेल भेजा गया।
क्षेत्र के कस्बा से जुड़े मास्टर गंज मोड़ के पास पुलिस ने बेहरामऊ गांव निवासी युवक अशोक कुमार को संदेह होने पर गिरफ्तार किया है । उसकी तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
Jansaamna