Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1042)

JAN SAAMNA DESK

हल्दी घाटी स्मृति स्थल से मिलेगी शौर्य की प्रेरणाः कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल

वर्धा। हल्दी घाटी दिवस के अवसर पर रविवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में ‘माटी है बलिदान की’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि हल्दी घाटी स्मृति स्थल से युवाओं को शौर्य की प्रेरणा मिलेगी। हल्दी घाटी विजय दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के गालिब सभागार में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलपति कर्नल एस. एस. सारंगदेवोत एवं कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिकुलपति द्वय प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल और प्रो. चंद्रकांत रागीट, कुलसचिव कादर नवाज खान मंचासीन उपस्थित थे।
कुलपति प्रो. शुक्ल ने कहा कि आज का दिन शौर्य की माटी का अभिनंदन करने का दिन है । वर्तमान परिस्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मन को विद्रूप किया जा रहा है। हल्दी घाटी की माटी उनमें देश के प्रति आत्मीयता का भाव जगाने का काम करेगी। उन्होंने मेवाड़ की महान परंपरा और महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में उनके बलिदान को याद करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेवाड़ की माटी युवाओं में देश और समाज के अंतिम आदमी के लिए जीने का साहस पैदा करेगी।
जर्नादन राय नागर राजस्घ्थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलपति कर्नल एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि पांच सौ वर्ष बाद भी हल्दी घाटी की माटी का गौरव कायम है। उन्होंने कहा कि वर्धा विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप की चेतक घोड़े के साथ भव्य मूर्ति बनाने का खर्च स्वयं वहन करेंगे।

Read More »

हिंदी विश्वविद्यालय में हल्दी घाटी स्मृति स्थल का हुआ लोकार्पण

वर्धा। हल्दी घाटी दिवस के अवसर पर रविवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में ‘हल्दी घाटी स्मृति स्थल’ का लोकार्पण कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्धा के सांसद रामदास तडस, जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत एवं जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा फीता काटकर हल्दी घाटी स्मृति स्थल का लोकार्पण किया गया। मंगलाचरण डॉ. जगदीश नारायण तिवारी ने प्रस्तुत किया।

Read More »

केन्द्र सरकार द्वारा मजबूर किये गये देश के युवाओं का उग्रप्रदर्शन

⇒सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले देश के युवाओं का दिखा आक्रोश, प्रदर्शन जारी
⇒सुरक्षा बलों ने देश के प्रदर्शनकारी युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गोली भी चलाई
कानपुरः श्याम सिंह पंवार। देश के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही सेना में भर्ती के सम्बन्ध में नई योजना का ‘‘अग्निपथ’’ का ऐलान किया वैसे ही उन युवाओं के मन में उबाल आ गया जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा मन में ठानकर सेना भर्ती की पुरानी प्रक्रिया के तहत अपनी-अपनी तैयारी कर रहे थे। युवाओं का मानना है कि 4 साल की नौकरी के नाम पर उनके साथ छलावा किया जा रहा है और उनका भविष्य खराब किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि उग्र प्रदर्शन के लिये मजबूर किये गये देश के युवाओं ने बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अपना आक्रोश जताया और भाजपा शासित केन्द्र सरकार से ‘अग्नि पथ’ योजना पर पुनर्विचार करने की मांग रखी है।

Read More »

चौ0 रामगोपाल चौराहा से जुड़ी सड़कों व हरित पट्टियों पर दिनोंदिन हो रहे हैं अवैध कब्जे

-अवैध कब्जों की आड़ में खूब फलफूल रहा है जरायम का काम
कानपुरः अवनीश सिंह। गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे से आंनद साउथ सिटी जरौली को जाने वाली सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) का निर्माण कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया गया था। जिसका मकसद शहर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर में कमी लाना था एवम् गर्मी में बढ़ते तापमान के स्तर को कम करना था। लेकिन वहां पेड़ पौधों को जगह-जगह काटकर शातिर लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे कर लिये हैं। इतना ही नहीं कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गई हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) की बाउंड्री को तोड़कर अवैध दुकानों और झुग्गियों का निर्माण कर दिया जिसकी आड़ में जरायम का काम खूब चल रहा है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सब कुछ जानने के बावजूद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अवैध कब्जों की बात करें तो यह समस्या केवल यहीं नहीं है बल्कि पूरे शहर में है। हरित पट्टी की बाउंड्री को मौका पाते ही शातिर लोग तोड़ लेते हैं और अपना मनचाहा व्यापार शुरू कर देते हैं।
गौरतलब हो कि गुजैनी थाना क्षेत्र के चौ0 राम गोपाल यादव चौराहा के आसपास भी यही देखने को मिल रहा है और हाइटेंशन लाइन के नीचे देखते ही देखते बस्तियां बस गई और सड़कों के बीच में बनी पट्टी में भी अब अवैध बस्ती बसना शुरू हो गई है। ठेले वालों से लेकर खानपान की दुकानें तक लगा ली गई हैं। खास बात यह है कि इन्हीं दुकानों में बैठकी कर जरायम को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Read More »

आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत एक प्रमुख विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होः राष्ट्रपति

कानपुर। मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपने नवतिः गौरवशाली वर्षीय समारोह का आयोजन देश के प्रथम नागरिक भारत के सर्वाेच्च पद पर आसीन मुख्य-अतिथि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द, विशिष्ट-अतिथि राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, उप्र विधान सभा के सभापति सतीश महाना और कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष महेन्द्र मोहन गुप्त की उपस्थिति में किया।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मर्चेंट चैम्बर ऑफ उ0प्र0 के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस संस्था से जुड़े आप सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिस संस्था को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और उसी के साथ-साथ प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल जैसे महान व्यक्तित्व के लोगों ने संबोधित किया हो ऐसी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले 90 वर्षों से मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश व्यापार, वाणिज्य उद्योग व्यापार को बढ़ावा देता रहा है यह सच है कि आपके गौरवशाली संस्था गौरवशाली 90 वर्ष बीत चुके 100 वर्ष पूरे होने में केवल 10 वर्ष बाकी है। यह संस्था व्यापार और उद्योग जगत तथा राज्य और देश की नीति निर्माताओं को आपसी समन्वय के लिए एक मंच प्रदान करती रही है। इस संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार को दिए गए सुझाव नीति निर्धारण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते रहे है, उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए मर्चेंट चेंबर उत्तर प्रदेश के सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की मैं सराहना करता हूं और सच में अगर देखा जाए किसी समय कानपुर पूरे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहलाता था। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश को यदि आप सामने रखें तो कानपुर का नाम पहले आता था आज वह स्थिति नहीं है। लेकिन पुनः मुझे लगता है कि शायद यह जिम्मेदारी आपकी संस्था पर ज्यादा आ गयी है।

Read More »

कानपुरः दो समुदायों के बीच हुआ बवाल, सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज

कानपुरः अवनीश सिंह। आज शहर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में बाजार बन्दी के ऐलान के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और बवाल की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने बवालियों से मोर्चा लेते हुए कड़ी कार्यवाई शुरू कर दी है और बवाल करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा की गई बयानबाजी के चलते शहर के मुस्लिम नेता जफरहयात हासमी के ऐलान पर आज बाजार बन्दी कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का हुजूम नई सड़क पर प्रदर्शन कर रहा था। इसी बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया जिससे तनाव का माहौल बन गया। इसी बीच दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। पता चला है कि बवाल के बीच लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं।

Read More »

नदियां हमारी जीवन रेखा हैः ज्योति बाबा

कानपुर। नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। उनको हम मां मानते आए हैं लेकिन तब भी नदियों को जी भरकर गंदा करते हैं। हमारी यह जीवन रेखाएं आज दम तोड़ रही हैं। क्या हमें नदियों की गंदगी दिखाई नहीं दे रही है या हम देख करके भी अनदेखा कर रहे हैं। याद रखें यही अनदेखी हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देगी। उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के परिप्रेक्ष्य में गुप्तार घाट में आयोजित नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं संकल्प के साथ ज्योति बाबा एकल जल सत्याग्रह आयोजन के बाद अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख व नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही।
ज्योति बाबा ने आगे कहा कि नदियों के बचाव और उनके जल को साफ रखने के लिए अगर ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो इसके परिणाम आने वाली सदियों में पीढ़ियां भुगतेगी।
ऑनलाइन जुड़े विधायक मोहनलालगंज अमरीश रावत ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार यही हाल परिस्थितिकी तंत्र का है जो नदियों को बचाए रखता है। नदियों पर न केवल प्रदूषण बल्कि इसके रास्ते में बदलाव खत्म होती जैव विविधता बालू खनन और केचमेंट एरिया के खत्म होने का भी असर पड़ा है।
लखनऊ से मोनू रावत ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में प्रदूषण के कम हो जाने से बहुत बहुत सी नदियों का जल आचमन योग्य हो गया था।

Read More »

कर्रही सड़क में सीवर के बदबूदार पानी के भराव से राहगीरों का चलना हुआ दूभर

कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा बाईपास चौराहे से कर्रही की तरफ जाने वाली सड़क में सीवर लाइन चोक होने की वजह से मुख्य सड़क में सीवर के बदबूदार पानी के भराव से व भीषण दुर्गंध के कारण आस-पास के व्यापारी तो परेशान हो ही रहें है इसके अलावा इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सीवर का गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है और शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंद कर चैन की नींद सो रहे हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों को जल भराव की सूचना देने पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि कचरे की वजह से जाम हो गया है। सीवर सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
लोगों के मुताबिक इससे पहले भी इसी जगह कई बार सीवर से जलभराव की समस्या हुई लेकिन हर बार सिर्फ समस्या का समाधान करने के नाम पर नगर निगम व जलकल के अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति की, जिससे समय समय पर यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Read More »

शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित अग्रेजी स्पीकिंग समर कैंप का समापन

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति (रजि.) द्वारा एक माह पूर्व शुरू किया गया निःशुल्क 30 दिवसीय अग्रेजी स्पीकिंग समर कैंप सी. बी. डी. पब्लिक स्कूल आजाद नगर में सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल ने की और संचालन आशीष कुमार ने किया। इस अवसर मुख्यअतिथि महापौर नूतन राठौर, सुनील बघेल, डॉ एस पी लहरी, रामबाबू झा, रंजीत सिंह, संजय राठौर ने भारत माता व शहीद भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। समिति ने सभी अतिथियों का पटका एव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यअतिथि नूतन राठौर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा है, शिक्षा से हम अपने जीवन में नई – नई ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं। वही विशिष्ट अतिथि में डा एस पी लहरी ने कहा समिति के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जो बच्चों को निःशुल्क शिक्षा कैम्प के माध्यम से हर बच्चे को देने का कार्य कर रहे हैं।

Read More »

21 मई से 21 जून तक चलाये जा रहे अमृत योग माह में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करायी जायेः मुख्य सचिव

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिये। उन्होंने कहा कि जनपद को दिये गये लक्ष्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में झण्डों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाये। झण्डों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स तथा आई0टी0आई0 व अन्य वोकेशनल केन्द्रों के दक्षकारों का चयन करते हुये ‘झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन कर लिया जाये।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स द्वारा स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाये। परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संदेश का स्टीकर लगाया जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में एक समिति गठित करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किये गये प्रयासों की नियमित समीक्षा करें। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम हेतु जनपद के समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को निर्धारित लक्ष्य दिया जाये। झण्डे के निर्माण में निर्धारित मानकों एवं झण्डे के फहराने के नियमों की जानकारी नागरिकों को देते हुये उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

Read More »