Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1048)

JAN SAAMNA DESK

चौपाल का आयोजन कर सुनीं जनता की समस्यायें

कानपुरः प्रभात गुप्ता। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बिल्हौर ब्लॉक के बभियापुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से किए जा रहे हैं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को शासन की लाभकारी योजनाओं का सीधे लाभ पहुचाने के लिए लोगों की समस्याएं सुनी तथा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पेंशन योजना से ग्रामीणों को लाभकारी करने में लापरवाही बरतने पर तुरन्त ही सूची बनाते हुए पात्रों को योजना का लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी देते हुए आज ही सभी के नाम सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में स्कूल के संपर्क मार्ग को बनाने के लिए निर्देशित किया जिसकी कार्य योजना बनाकर स्कूल को संपर्क मार्ग जोड़ने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए इसके लिए चलो अभियान के तहत बच्चों का एडमिशन करा कर उन्हें स्कूल भेजने के लिए कहा। ग्राम चौपाल में एनम सब सेंटर बनाने के लिए निर्देशित किया।

Read More »

कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस करते हुए पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएः जिलाधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सदर का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की समय से उपस्थित एवं मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गुणा-भाग व जोड़ देकर सवाल हल करवाया गया साथ ही कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों से हिंदी- इंग्लिश की किताब पढ़वाया गया। इसके अलावा बच्चों से पड़ोसी देशों के नाम, राष्ट्रीय पशु व पक्षी के नाम सहित सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कक्षावार टाइम टेबल की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर जोड़, गिनती, पहाड़ा को हल कराया जाए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालय के नियमित अच्छी तरह से साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि भोजन से पहले व शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों में अवश्य डालें जाय। आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावको से मिलकर विद्यालय में भेजने के लिये अपील करें।

Read More »

महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुँचाने की जरूरत: डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

वर्धा। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि साहित्‍य में समाज के महानायकों पर आधारित वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव का यह अभियान देशभर में पहुँचेगा। महोत्सव के माध्यम से महानायकों के विचार नई पीढ़ी में पहुचाने की आवश्यकता है।
वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव 2022 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के अमृतलाल नागर सृजनपीठ की ओर से दिनांक 26, 27 एवं 28 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विशेष सान्निध्‍य हेतु प्रो. प्रकाश बरतुनिया, कुलाधिपति बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्‍वविद्यालय, लखनऊ तथा वर्धा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री रामदास तडस उपस्थित रहे.
उद्घाटन सत्र में मुख्‍य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति का उल्‍लेख करते हुए कहा कि यह नीति जैसे-जैसे युवावस्‍था में आयेगी, राष्‍ट्र विश्‍वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर होगा। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति मनुष्‍य को मनुष्‍य बनाने की प्रक्रिया से प्रेरित है और यह इस शिक्षा नीति के केंद्र में है। यह शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को शक्ति प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उद्बोधन में श्री ‘निशंक’ ने वर्धा साहित्‍य महोत्‍सव की सराहना करते हुए कहा कि महानायकों के विचार-दर्शन और आदर्शों को लोगों की भाषा में व्‍यापक जनमानस तक पहुँचाने का अभियान बनेगा यह महोत्‍सव । वर्धा को गांधी और विनोबा की कर्मस्‍थली बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इस भूमि से वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे सुखी निरामय का संदेश देश-दुनिया में पहुँचेगा। हमें अपने आचार, विचार और व्‍यवहार में संदेश जीवंत बनाए रखने की आवश्‍यकता है। हिंदी विश्‍वविद्यालय के नए कार्यक्रमों में विधि पाठ्यक्रमों का शिक्षण हिंदी माध्‍यम में आरंभ किए जाने पर उन्‍होंने हर्ष व्‍यक्ति किया साथ ही राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने का श्रेय इस विश्‍वविद्यालय को देते हुए उन्‍होंने कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल को बधाई दी। अपने वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने कहा कि हिंदी देश की एकता का सूत्र है, हिंदी का वैभव पूरी दुनिया में है और हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की आत्‍मा है। भारतीय भाषाओं की दृष्टि से आज का दिन नया इतिहास लिखेगा। चेतना के शिखरपुरूष अपनी शब्‍दसंपदा से इसे शिखर पर पहुँचाएंगे।

Read More »

मप्र में पत्रकार का अर्द्धनग्न वीडियो सामने आया था और उप्र में आया अब पूर्णनग्न!

कानपुर। अभी मप्र में पत्रकार व अन्य व्यक्तियों को अर्द्धनग्न कर मप्र की सीधी जिले की पुलिस द्वारा वीडियो वायरल करने की यादें भूल नहीं पाया था कि उप्र के कानपुर जिले की महाराजपुर पुलिस का मामला उससे भी एक कदम आगे बढ़कर सामने आ गया।
बताते चलें कि कानपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य, कानपुर नगर निवासी व उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड में प्रसारित एक टीवी चैनल के पत्रकार का वीडियो इन दिनों व्हाट्सअप ग्रुपों में खूब वायरल किया जा रहा है। हालांकि कानपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार को बाहर का रास्ता दिखाते हुए किनारा कर लिया है और आरोपित किया है कि पत्रकार का विवाद अपने परिजनों से चल रहा है। इसीलिये उन्हें क्लब से बाहर का रास्ता दिखाया गया है और निन्दा भी कर दी।
व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हो रहे वीडियों में टीवी चैनल के पत्रकार के गले में टीवी चैनल का आई कार्ड दिख रहा है और शरीर में कपड़ों के नाम पर सिर्फ मोजे व जूते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पत्रकार से नग्नावस्था में ही परिचय पूंछ रहे हैं जबकि किसी भी तरह की पूंछतांछ तो कपड़े पहनाने के बाद भी की जा सकती थी।
वायरल वीडियो महाराजपुर थाने का बताया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि यह वीडियो थाने के पुलिसकर्मियों ने ही बनाया। वीडियो बनाने के बाद पत्रकारिता जगत को बेइज्जत करने व पत्रकार को जलील करने के उद्देश्य से ही सुनियोजित तरीके से उसे सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया है।

Read More »

बेजुबान जीवों के पानी पीने के लिए जगह जगह रखे जायेंगे जलपात्र

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। उम्मीद एक किरण फाउंडेशन संस्था द्वारा अथक प्रयासों से कानपुर नगर निगम के द्वारा कानपुर में बेजुबान जीवों के पानी पीने के लिए 200 जलपात्र महापौर प्रमिला पांडे, नगर आयुक्त शिवशरणणप्पा मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर निरंजन जी की उपस्थिति में संस्था उम्मीद एक किरण को दिया गये। इन जलपात्रों को शहर के अलग-अलग स्थानों में रखवाया जाएगा।

बताते चलें कि संस्था उम्मीद एक किरण बर्रा विश्व बैंक में जीव आश्रय संचालित कर रही है जिसमें संस्था के सदस्य पूरे कानपुर भर में घायल जानवरों को उपचार के लिए लाते हैं। उनका निःशुल्क उपचार करते हैं नगर निगम द्वारा संस्था को जीवाश्रम हैं घायल जीवों के लिए दवाइयां दी गई व उपचार के लिए रह रहे गोवंश के लिए चारा भूसा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

Read More »

पुलिस कमिश्नर ने काजी-ए-शहर से मुलाकात कर दी रमजान की मुबारकबाद

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। पुलिस कमिश्नर व संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, ए सी पी बाबूपुरवा आलोक सिंह के साथ बाबूपुरवा पहुच कर काजी ए शहर से मुलाकात कर उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने काजी ए शहर यूनुस रजा से मौजूदा हालातों पर बात कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करने की बात कही।
काजी ए शहर यूनुस रजा ने भी पुलिस कमिश्नर से अपील करते हुए बोले पुलिस किसी भी व्यक्ति को बेवजह ना परेशान करें।

Read More »

मैच पर सट्टा लगाने वालों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

-क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता क्षेत्र में चार सट्टेबाज दबोचे
-अभियुक्तों से 8 मोबाइल फ़ोन व 135400 रुपये किए बरामद
कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। आईपीएल मैच पर खेले जा रहे सट्टे को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया, मौके से क्राइम ब्रांच की टीम ने चार अभियुक्तों को भी दबोच लिया है उनके पास से 8 मोबाइल फ़ोन और 135400 रुपया बरामद हुए हैं।
थाना नौबस्ता की खाड़ेपुर चौकी क्षेत्र के मकान में चल रहे सट्टे में पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह, संदीप सिंह, श्याम सोनी, रोहित दुबे सभी निवासी थाना नौबस्ता के रूप में हुई यह सट्टा धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह के मकान में खेला जा रहा था।

Read More »

100वें शिविर में रक्तदानियों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान

कानपुर। संकल्प सेवा समिति व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 100वां रक्तदान शिविर गंगा बैराज में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डी एफ ओ अरविन्द्र यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी सिटी रहे।
यह जानकारी देते हुए संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल कालेज के डाक्टरों की टीम की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर संतोष सिंह ने कहा कि शहर में रक्त की कमी ना होने पाये इसी उद्देश्य से समय समय पर समाजसेवियों व रक्तदानियों के सहयोग से शिविर आयोजित किये जाते हैं और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाता रहता हूं।

Read More »

“उर्फ़ी जावेद का अतरंगी अंग प्रदर्शन”

आजकल सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के ज़रिये प्रसिद्धि हो चुकी टीवी ऐक्ट्रेस उर्फ़ी जावेद सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। वह अपने अजीबो गरीब पहनावे को लेकर दर्शको के बीच एक उत्सुकता का विषय बनी रहती है। ऐसी लड़कियों ने आजकल लगता है शर्म बेच खाई है। अधनंगी बीच बाज़ार या सड़कों पर फ़ोटो खिंचवाते प्रदर्शन करती रहती है। कभी बैकलैस कपड़े तो कभी सिर्फ़ ब्रा जैसे छोटे कपड़े लपेट कर खड़ी हो जाती है।
हर तरफ़ से हर अंगों का प्रदर्शन करके क्या साबित करना चाहती है? ऐसी लड़कियां दरिंदों के दिमाग में वासना का ज़हर भरती है। पुलिस को इसके ख़िलाफ़ कारवाई करके बैन कर देनी चाहिए। उनके माँ-बाप को नोटिस भेजकर अपनी बेटी को एक हद में रखने की हिदायत देनी चाहिए।
हिजाब और नकाब का समर्थन करने वाले इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाली लड़की बीच बाज़ार फटेहाल कपड़ों में अंगों का प्रदर्शन करते अपने धर्म को लज्जित कर रही है। क्यूँ उसकी ऐसी हरकतें किसीकी नज़र में नहीं आती।
उर्फ़ी ने अभी कुछ दिन पहले पेंट के साथ एक क्रॉप टॉप पहनी थी। मजे की बात यह थी की उन्होंने जो पेंट पहनी थी उसके बटन खुले हुए थे। उनके इस पहनावे के अंदाज को लेकर लोग उनको ट्रोल भी करते रहते है। लड़के निम्न कक्षा की कमेन्ट देकर नीचा दिखाते है।
इससे पहले उर्फ़ी ने कैमरे के सामने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। उसने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह टॉपलेस नजर आईं। फोटो में देखा जा सकता है कि उर्फ़ी ने सिर्फ जींस पहनी हैं और वह बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं। उर्फ़ी का ये बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Read More »

गर्मी की तपन में बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीण

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद का बिजली विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है यहां तक कि आला अधिकारी ग्रामीणों के साथ साथ पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते हैं। लगातार बिजली की ट्रिपिंग से परेशान हो रहे ग्रामीण,किसान और मजदूर। ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोकताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। बिजली विभाग को ट्विटर के माध्यम से भी सूचना दी जाती है लेकिन उसके बावजूद अधिकारियो ने ग्रामीणों को आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन ही देते हैं लेकिन बिजली नहीं।
गौरतलब है कि ऊंचाहार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई है। हर शाम मनमाने तरीके से कटौती कर दी जाती है गर्मी के मौसम में रात भर घंटो ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुम रहती है। आज भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। विद्युत विभाग के जेई लालमणि का फोन मिलाने पर उठाया भी नहीं जाता है।
ट्विटर के माध्यम से यह कम्पलेन हर दिन दर्ज कराई जाती लेकिन इसका कोई परिणाम भी नहीं निकलता है और उत्तर यह मिलता है कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। अब विद्युत विभाग यह बताए कि बिजली कटौती की असुविधा तो हर दिन होती है कब तक खेद जताएंगे आप आखिर विद्युत विभाग इसके लिए कोई ठोस उपाय क्यों नहीं करता।

Read More »