Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1054)

JAN SAAMNA DESK

आम्बेडकर जयन्ती पर देश के संविधान को बचाने की जरूरत बताया

उदयपुर। समता साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वीं जयंती माली कॉलोनी में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई एवं पुष्पांजलि की गई। इस मौके डॉ कान्ति लाल यादव ने कहा-बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए पहले देश के हर नागरिक को एक आदर्श नागरिक बनने की जरूरत है। युवाओं को बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। देश के संविधान को बचाने की जरूरत है। बाबा साहब सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान ज्ञाता थे। आज वह अति प्रासंगिक है। उन्होंने जो महत्वपूर्ण कार्य किए वह आज भी लाजवाब है। भारत जैसे लोकतंत्र में महिलाओं के लिए, दलित पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए जो महान् कार्य किए वह विश्व में अनमोल तथा अनोखे कार्य हैं। उनके द्वारा लिखा गया संविधान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जो उनके लिए वाकई में ज्ञान के प्रतीक को दर्शाता है।
समता साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कान्ति लाल यादव द्वारा शाम को अंबेडकर की स्टेचू पर पुष्पांजलि की गई तथा जयघोष किया। इस मौके रीना यादव, नित्यम आदि उपस्थित थे।

Read More »

प्रधान डाकघरों में अब यू.पी.आई. के माध्यम से भी भुगतान की सुविधा: पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। डाक विभाग भी नवीनतम टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए अपनी सेवाओं को कस्टमर फ्रेंडली बना रहा है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश सहित देश भर के प्रधान डाकघरों के बुकिंग काउंटरों पर क्यू.आर. कोड लगाये गए हैं, जिन्हें स्कैन कर ग्राहक यू.पी.आई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पहले फेज में सभी प्रधान डाकघरों में 16 अप्रैल से इस सेवा का शुभारंभ किया गया, जिनमें वाराणसी परिक्षेत्र के सभी 6 प्रधान डाकघर – प्रधान डाकघर वाराणसी, वाराणसी कैंट, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया व रसड़ा भी शामिल हैं। प्रधान डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल, पंजीकृत पत्रों की बुकिंग और देश-विदेश को भेजे जानी वाली विभिन्न प्रकार के पत्र/पार्सल व अन्य डाक वस्तुओं के बुकिंग चार्ज का भुगतान अब कैश के अलावा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी हो सकेगा। डाक विभाग ने डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यू.आर. कोड से यू.पी.आई आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी है।

Read More »

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने पत्नी एम.उषा नायडु संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया

वाराणसीः दीप नारायण यादव। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को पत्नी एम.उषा नायडु संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में भारत माता के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना शीश नवाया। दर्शन पूजन के लिए पहुंचे राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को भी देख अभिभूत हुए। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शान्ति और लोक कल्याण की कामना की। दरबार में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का अवलोकन भी किया। इस दौरान धाम की छटा और सुंदरता देख उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी आहृलादित नजर आए। उपराष्ट्रपति ने मौजूद अफसरों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि अकल्पनीय है धाम। इस दौरान उपराष्ट्रपति को बाबा श्री काशीविश्वनाथ के प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन पूजन किया बाबा की आरती उतारी।
इसके बाद उपराष्ट्रपति पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे और वहां पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Read More »

भाजपा कार्यालय में मनाई डा. अम्बेडकर जयन्ती

⇒बाबा साहब ने पूरा जीवन देश को किया अर्पित-सांसद गीता शाक्य
हाथरस। आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती गीता शाक्य रहीं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर पंचशील तीर्थ बनवाया गया है। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समायोजन है। बाबा साहेब ड़ा अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनका मूल नाम भीमराव था। उन्हें प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन इन सबके बावजूद भी अंबेडकर ने न केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। अंबेडकर के विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया और उनके विचारों पर चलकर कई युवाओं की जिंदगी बदली है।

Read More »

चिकित्सकों का प्रतिनिधि मंडल मिला पुलिस कप्तान से और बताईं अपनीं समस्यायें बताईं

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस कार्यालय में इण्डियन मेडिकल एसोशिएसन के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट कर डॉक्टर्स की समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता कर सभी अधिकारियों को निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर इण्डियन मेडिकल एसोशिएसन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान इण्डियन मेडिकल एसोशिएसन प्रतिनिधि मण्डल के डॉ. एस.के. राजू गावर, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार आदि तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में आये डॉक्टरों का स्वागत किया गया तथा डाक्टरों से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। डॉक्टरो द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि हॉस्पीटल में इलाज के दौरान किसी मरीज की स्थिति गम्भीर व मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन उग्र हो जाते हैं और कभी कभी अस्पतालों में अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा बताया गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की स्थिति गम्भीर व मृत्यु हो जाने पर पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दिये जाने पर सम्बन्धित डाक्टरों के विरूद्ध बिना किसी जांच, एक्सपर्ट की सलाह के अभियोग पंजीकृत नहीं होना चाहिये।

Read More »

बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलिः देवेश सिसोदिया

सिकंदराराऊ, हाथरस। स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वां जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया । प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव के साथ बाबा साहब के छवि चित्र पर फूल माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया।
बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि हम बाबा साहब को तो मानते हैं लेकिन उनके बताए हुए रास्तों पर नहीं चलते । बाबा साहब ने पढ़े लिखे और सभ्य समाज का सपना देखा था तथा नशा मुक्त भारत के लिए उन्होंने अपनी पुस्तकों में प्रेरणा दी है। किंतु हम उनके अनुयाई होते हुए भी उनके बताए हुए रास्ते पर नहीं चलते हैं, यही हमारे दुख का कारण है।

Read More »

भगवान महावीर की जयंती पर निकली शोभायात्रा

सिकंदराराऊ, हाथरस। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर के जैन मंदिर में पारंपरिक रूप से भक्तों ने पूजन-अर्चन कर महावीर स्वामी के वचनों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और भव्य शोभा यात्रा से हुई। गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा , चांदगढी, ब्राह्मणपुरी , मटकोटा, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, नयागंज से होती हुई चांदगढी स्थित जैन मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल भक्त जीयो और जीने दो.., जीव हत्या बंद करो.. और सर्वधर्म समभाव के नारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। रथ पर रखी महावीर स्वामी की प्रतिमा का भक्तों ने आरती, वंदन किया। जैन मंदिर के छात्रों ने बैंड बाजे की धुन बजाकर स्वागत किया। इससे पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना करके तथा भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया ।
वक्ताओं ने कहा कि समाज को महावीर स्वामी के शांति, अहिंसा और सदभावना की बहुत जरूरत है। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति संभव है।

Read More »

अंबेडकर जयंती पर सिकंदराराऊ में निकली बाइक रैली

सिकंदराराऊ, हाथरस। नगर में गुरुवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में धूमधाम के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। युवाओं का उत्साह चरम पर था, जो नीले परचम हवा में लहरा रहे थे और गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जिससे समूचा वातावरण बाबा साहब के नारों से गुंजायमान हो गया।
आधुनिक भारत के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 जंयती के उपलक्ष्य नगर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान जय भीम और जय भारत के जयघोष से नगर गूंज उठा। नीले झंडों के साथ बाइक रैली एटा रोड पर जेपीएस इंटर कॉलेज के पास स्थित बौद्ध विहार से से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्ग और बाजारों तथा पुरदिलनगर से होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। बाइक रैली में हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहिब के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को आंडेबकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Read More »

किसानों को फसल की लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए: गुलवीर सिंह

हाथरस। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई जिसमे ब्रज प्रांत के अध्यक्ष गुलवीर सिंह ने कहा कि किसानों को फसल की लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए महामंत्री ऋषि कुमार जी ने कहा कि किसानों को आलू की पोषणीय फसल के लिए हाथरस में आलू अनुसंधान केंद्र खोलने के लिए कहा कोषाध्यक्ष दिनेश शाह नए संगठन विस्तार की चर्चा की ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने संगठित होने के लिए कहा एवं गांव हाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास न बनाया जाए तथा उसके स्थान पर फ्लाईओवर या यथास्थिति रखी है हाथरस के जिला अध्यक्ष श्री अरुणेश वार्ष्णेय जी ने सभी का आभार प्रकट किया बैठक में सभी ब्लॉकों के बैठक तिथि व प्रभारी नियुक्त किए गए 25 व 26 जून को कार्यकर्ता कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग किया जाए किया जाएगा सरकार सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा बैठक में संगठन मंत्री जी धर्मेंद्र जी वह जिला कार्यकारिणी व सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे

Read More »

गरीब, निर्धन व असहायों को अब 10 रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन

⇒मां सुमित्रा रसोई का भव्य शुभारंभरू ठंडे जल सेवा भी शुरू
हाथरस। अब हाथरस में कोई भी गरीब भूखे पेट नहीं सोएगा और गरीब, निर्धनों, असहाय, रिक्शा चालकों आदि गरीबों के लिए मां सुमित्रा रसोई का शुभारंभ हो गया है और अब कोई भी गरीब निर्धन मात्र 10 रूपये के शुल्क में अपना भरपेट भोजन कर सकेगा।
शहर के गौशाला रोड पर प्रमुख समाजसेवी एवं संत कृपाल आश्रम के मुख्य प्रबंधक निरंजन लाल अग्रवाल डब्बू द्वारा अपनी माता श्रीमती सुमित्रा देवी के सपने को साकार करते हुए गौशाला रोड पर संत कृपाल आश्रम के पास मां सुमित्रा देवी रसोई का निर्माण कराया गया है और नवनिर्मित मां सुमित्रा रसोई का शुभारंभ किया गया है।
शहर में पहली बार मात्र 10 रूपये के शुल्क में गरीबों को भोजन देने के लिए शुरू की गई नवनिर्मित मां सुमित्रा रसोई का उद्घाटन सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मां सुमित्रा रसोई के शुभारंभ के मौके पर ही लाला कपूर चंद्र अग्रवाल जल सेवा का भी उद्घाटन किया गया और इस जल सेवा का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।

Read More »