Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1063)

JAN SAAMNA DESK

स्कूल चलो अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। विकास खण्ड रसूलाबाद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय खेमनिवादा में स्कूल चलो अभियान के तहत अपने निर्धारित नामांकन लक्ष्य ‘एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा’, ‘पढ़ेगें पढ़ाएगें, उन्नत देश बनाएगें’ के स्लोगन व नारों के साथ ग्रामवासियों के साथ स्कूल चलो अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना खासतौर पर बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य और कोई भी अशिक्षित न रहे, शिक्षा के अधिकार से कोई वंचित न हो।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक डा0 अर्चना मिश्रा शुक्ला ने बताया कि हमारे मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था को प्रमुखता से अपने कार्यों में जगह दी है।

Read More »

डीएम के संज्ञान लेने पर जागा तहसील प्रशासन, हरे पेड़ काटने वालों पर हुई सख्ती

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अंतर्गत एक गांव में हुए हरे पेड़ की अवैध कटान पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव मामले पर कार्यवाही के आदेश दिए तब तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कटान करने वालों पर जुर्माना भी लगा दिया गया है।
मामला तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के निरंजनपुर मजरे खुर्रमपुर गांव का है। बीते दिन सोमवार को भरी दोपहर में सड़क से थोड़ी दूर पर लगे एक हरे पेड़ को कुछ लोगों ने काटकर और ट्रैक्टर से खींचकर गिरा दिया था और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वह मौके पर पहुंचे और बताया कि उन्हें इस अवैध कटान की जानकारी ही नहीं थी। मामले से जब उपजिलाधिकारी रामकुमार वर्मा को अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि हमने अपने एक नजदीकी कर्मचारी के कहने पर उस हरे पेड़ को काटने की अनुमति दी है। जब हरे और फलदार वृक्ष काटे जाने का मामला तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मामले में अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। जिसके बाद तहसील प्रशासन भी हरकत में आया और फिर अपनी पद की गरिमा बनाए रखने के लिए एसडीएम ने हरे पेड़ काटने वालों पर सख्ती दिखाते हुए जुर्माना भी लगाया।

Read More »

शातिर पशु तस्कर की अर्जित अचल संपत्ति की गई कुर्क

चन्दौली। अपराधियों एवं अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाई के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी चकिया, प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज, थानाध्यक्ष इलिया व क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य सम्बन्धित की उपस्थिति में आदेश न्यायालय जिलाधिकारी जनपद चन्दौली मण्डल वाराणसी के कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202114180000737 सरकार बनाम शेरू एवं जिग्गा उर्फ जग्गा उर्फ अली हुसैन पुत्रगण मेराज खाँ उर्फ मेराजुद्दीन निवासी ग्राम केरायगांव थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 55/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना शहाबगंज जनपद चंदौली में पशु तस्करी के अपराध से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति (भूमि) 0.0240 वर्ग मीटर भूमि जिसका अनुमानित मूल्य रू0 3,12,000 है, को अन्तर्गत धारा 14(1) अधि0 गिरोहबन्द एवं सामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत कुर्क की गई।

Read More »

आइजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का टीम करेगी निस्तारण

कानपुरः प्रभात गुप्ता। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का पालन करते हुए। भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में लोगों को उनके द्वार न्याय दिलाया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित कराया जाए, इसके लिए आइजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अब अधिकारी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन जनपद के दूरस्थ गांव का निरीक्षण कर मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। प्रतिदिन पांच ऐसे दुरस्त गांवों का निरीक्षण किया जाएगा। जहां से आइजीआरएस पोर्टल में सबसे ज्यादा शिकायत प्राप्त हो रही है। अधिकारियों की टीम लगाकर मौके पर ही लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। एक दिन में 6 गाँव को कवर किया जायेगा। इस प्रकार 19 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 36 गांवों की समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। लगातार इसी तरह रोस्टर जारी करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएंगी। प्रत्येक दशा में लोगो की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो उस उद्देश्य से अगर की कार्य योजना बनाई जायेगी। सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी।

Read More »

शातिर अपराधी लूट के समान व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत दिनांक 4 अप्रैल 2022 को थाना ऊंचाहार/कोतवाली नगर/मिल एरिया व एसओजी पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना ऊंचाहार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 177/2022 से संबंधित अभियुक्तगण भूपेंद्र सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी तिहैतन, संग्रामपुर जनपद अमेठी जो कि पुलिस मुठभेड़ का वांछित भी था और शिवलखन पुत्र रामचरन सोनी निवासी, अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष जिला फतेहपुर (सुनार) को थाना क्षेत्र के निकट पंचायत भवन ग्राम शहजादपुर से सोने की चौन के 6 अदद टुकड़े व नगद 5000 रुपए, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस व सोने की चैन के 03 अदद के टुकड़े के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त भूपेंद्र के विरुद्ध अवैध शस्त्र के बरामदगी के संबंध में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More »

ग्रीन एंड हेरिटेज कॉरिडोर के रूप में विकसित किये जायेंगे पार्क

कानपुरः प्रभात गुप्ता। शहर के हरित कवरेज को समृद्ध के साथ साथ संरक्षण करने और विरासत क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम कानपुर के सहयोग से ‘ग्रीन-हेरिटेज कॉरिडोर’ विकसित करने की योजना बना रहा है। इस प्रस्तावित परियोजना में नाना राव पार्क, फूल बाग, अंडर ग्राउंड पार्किंग एरिया, चिल्ड्रेन पार्क, नाना राव पार्क के विरासत क्षेत्र (राष्ट्रीय महानुभावों की मूर्तियां), नौका विहार क्षेत्र आदि का विकास शामिल है।
एक दूसरे को जोड़ने वाले ‘ग्रीन एंड हेरिटेज कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि लोग शहर के केंद्र में उपलब्ध इन सुविधाओं का सर्वाेत्तम उपयोग कर सकें।

इसी क्रम में आज मंडल आयुक्त कानपुर ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी के साथ स्थलों का दौरा किया और उसी के लिए ‘साइट प्लान’ की समीक्षा की। सबसे पहले टीम ने नगर निगम के नौका विहार पार्क का दौरा किया।
आयुक्त को बताया गया कि इसे वर्ष 2003 में शुरू किया गया था और 2012 तक सीधे नगर निगम द्वारा चलाया जाता था।
वर्ष 2012 में इसे एक समझौते के तहत नगर निगम की सुविधाओं को चलाने के लिए एक निजी फ़र्म को सौंप दिया गया था।
लेकिन कुछ मुकदमेबाजी और प्रशासनिक मुद्दों के कारण, निजी फ़र्म ने सुविधाओं का अच्छी तरह से प्रबंधन नहीं किया, इसलिए यह पिछले 4 वर्षों से काम नहीं कर रहा था।

Read More »

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को रैकिंग के आधार पर किया जायेगा पुरस्कृत

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा समस्त नगर निगमों के नगर आयुक्तों एवं 43 अमृत शहरों के अधिशासी अधिकारियों व परियोजना अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा की गयी।
मुख्य सचिव ने दिनांक 14 मार्च, 2022 से 30 अप्रैल, 2022 तक विशेष अभियान के दौरान अपेक्षित प्रगति न लाने वाले नगर निगमों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने समस्त नगर आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 30 अप्रैल तक लक्ष्य की पूर्ति न होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि 18 एवं 19 अप्रैल, 2022 को दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जाना है। कैम्प से पूर्व समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाये, जिससे लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि कैम्प के आयोजन के पश्चात् पुनः समीक्षा की जायेगी।

Read More »

कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने अपनी जान को बताया खतरा

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। शहर के जाने-माने उद्योगपति कोपेस्टेट के चेयरमैन और पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयोजक विजय कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद कानपुर के उद्योगपतियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है।
दरअसल विजय कपूर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है और कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोग कानपुर देहात से आकर मेरे घर से लेकर बाहर आने जाने तक के हर एक मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और मुझ को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इस घटना में कुछ लोग उसका साथ दे रहा है और उन शूटर्स को कुछ लोग संरक्षक दे रहे हैं। इसी के साथ कोपेस्टेट चेयरमैन का कहना है कि कानपुर के व्यापारियों के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है लेकिन उनके साथ षडयंत्र रचा जा रहा है।

वहीं आपको बता दें इस घटना के बाद कानपुर के व्यापारियों और बिजनेसमैन का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगा।

Read More »

अब तहसील प्रशासन ही हरे पेड़ों को काटने की दे रहा अनुमति ?

रायबरेली । ऊंचाहार तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है क्योंकि ऊंचाहार का तहसील प्रशासन इस समय क्षेत्र के कार्यों को बहुत तेजी से गति दे रहा है। कार्य की गति को बढ़ावा देने के लिए आजकल तहसील प्रशासन अपने विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों का भी काम खुद ही कर लेता हैं।
तहसील प्रशासन पर उठ रहा सवाल, मजाक उस समय बन गया। जब क्षेत्र के एक गांव में हरे पेड़ की कटान जारी थी और वन विभाग के अधिकारियों को पता ही ना चला। सूत्रों के मुताबिक काफी देर बाद में पता चला कि उप जिलाधिकारी के एक करीबी ने ही अपने स्तर से अपने हितैषी को उस हरे पेड़ को काटने के लिए अनुमति दे दी थी।
मामला तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के निरंजनपुर गांव मजरे खुर्रमपुर का है। जहां पर भरी दोपहर में सड़क से काफी अंदर बने एक मकान के बगल में पड़ी खाली जमीन के पास लगे बरसों पुराने हरे पेड़ को कुछ लोगों द्वारा उसे काट कर एक ट्रैक्टर से खींचकर गिरा दिया गया और प्रशासन को भनक नहीं लग सकी।

Read More »

ग्रीन पार्क स्टेडियम में अण्डर-14 बालक-बालिकाओं के समर कैम्प का भव्य शुभारम्भ

कानपुर: प्रभात गुप्ता। जिलाधिकारी की संस्तुति से ग्रीन पार्क स्टेडियम में अण्डर-14 बालक-बालिकाओं के (3माह हेतु) एथलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबाल, शूटिंग, भारोत्तोलन, टीटी, जिम, फुटबाल बॉक्सिंग आदि खेलों के समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ आज मुख्य अतिथि डा० महेन्द्र कुमार, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा किया गया। उप निदेशक खेल श्रीमती मुद्रिका पाठक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर एवं बैज लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी संजीव पाठक व नैपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाडियों को उत्तम क्वालिटी का खेल उपकरण वितरित किया गया।

Read More »