Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1088)

JAN SAAMNA DESK

चुनाव प्रचार के दौरान विकास के मुद्दे से भटके रहे नेता, प्रचारकों की लगी रही झड़ी

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली: उत्तर प्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही आसमान में हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में कुछ नेताओं की कमी राजनीतिक दलों और जनता को जरूर खलती रही। यह राजनेता अपने भाषणों के लिए मशहूर थे और इनकी प्रदेश की जनता के बीच अच्छी पकड़ थी।जैसे कल्याण सिंह,अमर सिंह,आजम खान इत्यादि। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की झड़ी लगी रही खासकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में प्रचार के लिए उतार दिया। अब गठन किस सरकार का होता है उत्तर प्रदेश का मतदाता ही तय करेगा। लेकिन भाजपा द्वारा अपने केंद्रीय मंत्रियों तक को विधानसभा के चुनाव में प्रचार करने के लिए उतार देने से यह मालूम पड़ता है कि जरूर उन्होंने जनपद के विकास में हिस्सा नहीं लिया और जनता के बीच काम नहीं किया। रायबरेली जनपद की तो प्रदेश भर में विख्यात विधानसभा ऊंचाहार 183 की सीट पर केवल और केवल पूर्व में दो बार के विधायक रह चुके सपा प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश के मंत्री, मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्र के तमाम मंत्रियों तक को इस सीट पर प्रचार के लिए भेजा गया। हालांकि सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के लिए स्टार प्रचारक के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी विधानसभा में कूदे और अपनी पक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मंत्रियों द्वारा जनसभा के मंच से मनमाने भाषण दिए गए। किसी ने बोला कि उत्तर प्रदेश में गुंडा और बाहुबलियों का खात्मा हो चुका है तो किसी ने कहा कि हम यहां से गुंडाराज को खत्म करेंगे।

Read More »

स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा

हाथरस। जनपद में कल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा आज एम0जी0 पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ई0वी0एम0 सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण व सुरक्षा बलों की ड्यूटी आदि को चौक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा एम0जी0 पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ई0वी0एम0 सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एम0जी0 पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करते हुये पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री व पुलिस की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें सर्वप्रथम आइसोलेशन कार्डन का क्षेत्र एम0जी0पॉलिटेक्निक कॉलेज के अन्दर होगा। जहाँ पर स्ट्रांग रुम स्थापित है। जहां पर पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री बल की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके उपरान्त स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु इनर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है जहाँ पर पर्याप्त संख्या में आर्म्ड पुलिस गार्द की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु आउटर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है जहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सिविल पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है तथा पॉलिटेक्निक भवन से मेन रोड बाउण्ड्री तक बैरिकेडिंग की गयी है व भवन के तीनो गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्थापित किया गया है। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री व पुलिस बल की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है।

Read More »

जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा एक पक्ष तक चलने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत गाँव सोनई में शोभायात्रा, शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ शिवध्वज लहरा कर इगलास ब्रह्माकुमारी केन्द्र प्रभारी बीके हेमलता दीदी एवं हाथरस की बीके शान्ता बहिन ने किया। शोभायात्रा में शिव और शंकर में महान अन्तर की चौतन्य झाँकी चल रही थी तथा ब्रह्मावत्सों द्वारा शान्ति मार्च निकाला गया। शोभायात्रा में पंक्तिबद्ध कलश लेकर चल रहीं माताओं बहिनों द्वारा ‘‘शिव आये करने कल्याण व्यसनों का अब कर लो दान, जीवन मुक्ति दाता कौन एक शिव परमात्मा, सबका सद्गति दाता कौन, एक शिव परमात्मा’’ आदि सत्यम शिवम सुन्दरम की महिमा में लगाये जा रहे नारों और भजनों के बीच सोनई महाशिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया। शोभायात्रा के पश्चात परमात्मा शिव का ध्वजारोहण थोककमल में स्थानीय ब्रह्माकुमारीज पाठशाला पर किया गया। जिसमें सोनई के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने भी सहभागिता की।

Read More »

राष्ट्र चेतना यज्ञ में राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति तथा अखंडता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

सिकंदराराऊ, हाथरस। क्षेत्र के गांव आलमपुर में ग्रामीणों द्वारा राष्ट्र चेतना यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आहुतियां देकर लोगों ने राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति तथा अखंडता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाहन किया। आचार्य संजय याजिक के पावन सानिध्य में यज्ञ संपन्न हुआ ।
आचार्य संजय याजिक ने कहा कि अपने देश के प्रति हम सबका दायित्व है कि संभव योगदान दें।व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र का निर्माण होता है। एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। अगर इसका निर्वाह नहीं किया जाए तो उन्नत, सुसंस्कृत एवं आदर्श समाज या देश की कल्पना संभव नहीं है। एक अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए मेरा मानना है कि अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ देश और समाज के प्रति दायित्वों को निर्वाह भी पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। एक समाज, समुदाय या देश के नागरिक होने के नाते कुछ दायित्वों का पालन व्यक्तिगत रूप से करनी चाहिए। ये भारत के नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वो वास्तविक अर्थाे में आत्मनिर्भर बनें। ये देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है, यह तभी संभव हो सकता है, जब देश में अनुशासित, समय के पाबंद, कर्तव्यपरायण और ईमानदार नागरिक हों। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। परिवार एवं आसपास के लोगों से मेलजोल और समन्वय के साथ रहना चाहिए। इससे परिवार और समाज में शांति, आपसी प्रेम और परस्पर विश्वास की रसधार बहेगी।

Read More »

वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर की मनाई जन्म जयंती

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा देश के महान वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म 21 फरवरी 1894 को शाहपुर में हुआ था। इनके पिता परमेश्वरी सहाय भटनागर की मृत्यु तब हो गयी थी, जब ये केवल आठ महीने के ही थे। इनका बचपन अपने ननिहाल में ही बीता। इनके नाना एक इंजीनियर थे, जिनसे इन्हें विज्ञान और अभियांत्रिकी में रुचि जागी। इन्हें यांत्रिक खिलौने, इलेक्ट्रानिक बैटरियां और तारयुक्त टेलीफोन बनाने का शौक रहा। इन्हें अपने ननिहाल से कविता का शौक भी मिला और इनका उर्दु एकांकी करामाती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया था। भारत में स्नातकोत्तर डिग्री पूर्ण करने के उपरांत, शोध फैलोशिप पर ये इंगलैंड गये। इन्होंने युनिवर्सिटी कालेज, लंदन से 1921 में, रसायन शास्त्र के प्रोफैसर फ्रेड्रिक जी डोन्नान की देख रेख में विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
भारत लौटने के बाद उन्हें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद हेतु आमंत्रण मिला। सन 1941 में ब्रिटिश सरकार द्वारा इनकी शोध के लिये, इन्हें नाइटहुड से सम्मानित किया गया। 18 मार्च 1943 को इन्हें फैलो आफ रायल सोसायटी चुना गया। इनके शोध विषय में एमल्जन, कोलाय्ड्स और औद्योगिक रसायन शास्त्र थे। परन्तु इनके मूल योगदान चुम्बकीय-रासायनिकी के क्षेत्र में थे। इन्होंने चुम्बकत्व को रासायनिक क्रियाओं को अधिक जानने के लिये औजार के रूप में प्रयोग किया था। इन्होंने प्रो. आर.एन.माथुर के साथ भटनागर-माथुर इन्टरफेयरेन्स संतुलन का प्रतिपादन किया था, जिसे बाद में एक ब्रिटिश कम्पनी द्वारा उत्पादन में प्रयोग भी किया गया।

Read More »

जागरूकता अभियान पर विशेष कार्यशाला एवं रैली का आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः लालगंज,रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जीत वेलफेयर फाउंडेशन उ0प्र0 समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष- जितेंद्र सविता के नेतृत्व में ग्राम सभा कुम्हड़ौरा लालगंज में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें जीत वेलफेयर फाउंडेशन के निरूशुल्क पाठशाला के बच्चों ने चार्ट पेपर में पेंटिंग की सहायता से लालगंज का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश भी दिया और यह भी बताया कि मतदान द्वारा ही हम योग्य और सक्षम प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। जो विधानसभा में जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते हैं। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सविता, राहुल वर्मा, अरुण प्रजापति, राजेन्द्र सविता, शिवांश शुक्ला इत्यादि लोगों द्वारा संपन्न कराया गया।

Read More »

KANPUR: जिले की सभी विधान सभाओं में मतदान सम्पन्न

⇒कानपुर जिले में 57.08 प्रतिशत मतदान
रिपोर्टः अखिलेश सिंह/राघवेन्द्र सिंह/धर्मेन्द्र कुमार
कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 में मतदान के तीसरे चरण में कानपुर जिले की 10 विधान सभाओं में मतदान सम्पन्न हुआ। इस बीच कई विधानसभा क्षेत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि मतदाता के वोट डालने से पहले ही उसका वोट किसी और ने डाल दिया। यह जानकारी उसे तब मिली जब वह अपना वोट डालने मतदान केन्द्र पर पहुंचा। इसी बीच कई क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थकों के बीच नोक-झोंक होने की खबरें आती रहीं। इसी बीच तरह तरह की अफवाहें प्रकाश में आईं जिनका खंडन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता रहा।
गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र के रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी सम्राट विकास के पोलिंग स्टेशन में अंदर घुसने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और काफी देर पुलिस से बहस हुई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में पंडित सूर्य नारायण विद्यालय में कांग्रेस समर्थकों ने घरों में पर्चियां डलवाई। वहीं बस्ते पर कांग्रेसियों की ओर से कसम खिलाकर भेजने पर भाजपा पार्षद के पति संदीप जायसवाल बिल्लू व अध्यापक अनिल बाजपेई ने विरोध किया तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। बाद में भाजपाइयों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ा। इस बारे में एसीपी बाबूपुरवा ने सीसीटीवी चेक कराकर कार्रवाई करने की बात कही।
महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र के चकेरी के जेके कॉलोनी स्थित मिल्टन स्कूल के बूथ के आसपास भाजपा के झंडे लगे होने पर सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बूथ के आसपास लगे झंडे उतरवाकर मामला शांत कराया।

Read More »

स्पष्टवादिता और सत्यनिष्ठा की मिसाल थे गांधी जी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ईमानदारी, स्पष्टवादिता, सत्यनिष्ठा और शिष्टता के कई किस्से प्रचलित हैं, जिनसे उनके महान् व्यक्तित्व की स्पष्ट झलक मिलती है। एक बार महात्मा गांधी श्रीमती सरोजिनी नायडू के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। श्रीमती नायडू के दाएं हाथ में चोट लगी थी। यह देखकर गांधी जी ने भी अपने बाएं हाथ में ही रैकेट पकड़ लिया। श्रीमती नायडू का ध्यान जब इस ओर गया तो वह खिलखिलाकर हंस पड़ी और कहने लगी, ‘‘आपको तो यह भी नहीं पता कि रैकेट कौनसे हाथ में पकड़ा जाता है?’’
इस पर बापू ने जवाब दिया, ‘‘आपने भी तो अपने दाएं हाथ में चोट लगी होने के कारण बाएं हाथ में रैकेट पकड़ा हुआ है और मैं किसी की भी मजबूरी का फायदा नहीं उठाना चाहता। अगर आप मजबूरी के कारण दाएं हाथ से रैकेट पकड़कर नहीं खेल सकती तो मैं अपने दाएं हाथ का फायदा क्यों उठाऊं?’’
गांधी जी एक बार चम्पारण से बतिया रेलगाड़ी में सफर कर रहे थे। गाड़ी में अधिक भीड़ न होने के कारण वे तीसरे दर्जे के डिब्बे में जाकर एक बर्थ पर लेट गए। अगले स्टेशन पर जब रेलगाड़ी रूकी तो एक किसान उस डिब्बे में चढ़ा। उसने बर्थ पर लेटे हुए गांधी जी को अपशब्द बोलते हुए कहा, ‘‘यहां से खड़े हो जाओ। बर्थ पर ऐसे पसरे पड़े हो, जैसे यह रेलगाड़ी तुम्हारे बाप की है।’’
गांधी जी किसान को बिना कुछ कहे चुपचाप उठकर एक ओर बैठ गए। तभी किसान बर्थ पर आराम से बैठते हुए मस्ती में गाने लगा, ‘‘धन-धन गांधी जी महाराज! दुःखियों का दुःख मिटाने वाले गांधी जी …।’’
रोचक बात यह थी कि वह किसान कहीं और नहीं बल्कि बतिया में गांधी जी के दर्शनों के लिए ही जा रहा था लेकिन इससे पहले उसने गांधी जी को कभी देखा नहीं था, इसलिए रेलगाड़ी में उन्हें पहचान न सका। बतिया पहुंचने पर स्टेशन पर जब हजारों लोगों की भीड़ ने गांधी जी का स्वागत किया, तब उस किसान को वास्तविकता का अहसास हुआ और शर्म के मारे उसकी नजरें झुक गई। वह गांधी जी के चरणों में गिरकर उनसे क्षमायाचना करने लगा। गांधी जी ने उसे उठाकर प्रेमपूर्वक अपने गले से लगा लिया।

Read More »

वामा सारथी कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

मीरजापुर। उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सोनिया गोयल की प्रेरणा से वामा सारथी परिक्षेत्रीय संरक्षक श्रीमती नेहा भारद्वाज, अध्यक्ष वामा सारथी दीपा सिंह, वामा सारथी सदस्य नीलम राय, पल्लवी चौधरी, प्रज्ञा मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त प्रतियोगिता में कुल 22 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें स्तर–Iअन्तर्गत कक्षा 1 से 5 तक तथा स्तर–II के अन्तर्गत कक्षा 6 से ऊपर के छात्र व छात्राएं ने प्रतिभाग किया । उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम दुलार यादव व महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य पुलिस बल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Read More »

संतोष नगर रेपुरा रोड बाजार समिति का चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबाद। संतोष नगर रेपुरा रोड बाजार समिति की एक बैठक व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में एम.एल.एस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में संतोष नगर बाजार समिति का गठन चुनाव प्रक्रिया के तहत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से सुशील कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, थान सिंह राजपूत महामंत्री, मनोज राणा कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ जगदीश राजपूत, सुबोध बघेल, रवि यादव, अमित, माधव, रवि पलिया, विराज ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा संयुक्त महामंत्री ने किया। इस दौरान आशीष अग्रवाल, सुफियान कुरैशी, शुभम राजपूत, शिवांशु शर्मा, प्रो. रणवीर सिंह लोधी, देवी राम राजपूत, रूप किशोर राजपूत, डा. प्रवीण वर्मा, परशुराम लालवानी, शिवम गुप्ता, अर्जेस उपाध्याय, राकेश बाबू शर्मा, शांति स्वरूप, लोकेश ठाकुर, मनोज राणा, रामगोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »