Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1107)

JAN SAAMNA DESK

स्थानीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते घुल रहा है हवा में जहर

⇒नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों से आगे है अवैध फैक्ट्री संचालकों की स्थानीय स्तर पर सेटिंग-सूत्र
⇒महाराजपुर क्षेत्र पुरवामीर व आसपास के क्षेत्र में चल रहीं हैं अवैध चमड़ा पकाने की फैक्ट्रीयां
कानपुरः स्वप्निल तिवारी। एक तरफ एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने प्रदूषण को कम करने के लिए समय समय पर अनेक आदेश जारी किए जाते हैं। बावजूद इसके जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थान हैं जहां लोग न सिर्फ प्रदूषण की मार झेल रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी महसूस कर रहे हैं। इसका प्रमुख कारण है स्थानीय स्तर के जिम्मेदार अधिकारी। क्योंकि स्थानीय स्तर के इन्हीं अधिकारियों की अनदेखी के कारण या यूं कहें कि ‘कुछ’ के कारण सबकुछ अनदेखा किया जा रहा है और इसका खामियाजा पुरवामीर क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों के वासिन्दें भुगत रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के माथे में चिंता की लकीरें उभर आई हैं और उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय स्तर के अधिकारी ले दे कर चलता कर देते हैं और हम लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Read More »

हरिद्वारः रेल हादसा में जान गवाने वाले युवकों के परिजनों को मुआवजे की मांग

हरिद्वारः मदन यादव। जमालपुर कला फाटक पर ग्रामीणों का गुस्सा जमालपुर कला फाटक पर लगाया जाम जिसमें कि दिनांक 7 जनवरी 2021 को लक्सर हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रेक ट्रायल के दौरान अधिक स्पीड में आती हुई ट्रेन से टकराकर चार युवकों की मौत हो गई थी। इस हादसे की सूचना पर मौके पर प्रशासन ने कर कार्यवाही करते हुए मृतक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था। आपको बता दें कि बीती शाम जमालपुर फाटक पर डबल लाइन पर अधिक स्पीड से आती हुई ट्रेन ने सीतापुर के ही रहने वाले विशाल चौहान , हैप्पी चौहान , प्रवीन चौहान, मयूर चौहान की मौत हो गई थी। इस हादसे से पूरे गांव के ग्रामीणों में शोक की लहर व दहशत का माहोल भी बना हुआ है जिसके चलते आज सुबह से ग्रामीणों ने जमालपुर रेलवे फाटक के बीच धरने पर बैठकर अपना आक्रोश जताते हुए शासन प्रशासन व रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मृतक परिवार वालों को न्याय दिलाने व मुआवजा देने की बात पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी हाई स्पीड की ट्रेन से डबल लाइन ट्रायल का आबादी वाले क्षेत्रों में कोई इंडिकेट ना किया जाना यह रेल प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है जिसका खामियाजा चार जवान युवकों को अपनी जान से हाथ धो कर चुकाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटना ना हो जिसके लिए उसके भी उचित इंतजाम किए जाएं, ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान , विधायक हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतिस्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर चार युवक हादसे का शिकार, मौत

हरिद्वारः मदन यादव। लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटकर चार युवकों की मौत हो गई। हादसा सीतापुर जमालपुर रेलवे फाटक नंबर 14 से 200 मीटर आगे हुआ। ट्रायल ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों लोग रेलवे ट्रैक के आस पास खड़े थे। उन्हें दूर से ट्रेन आते हुए दिखाई दी थी लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी ज्यादा होगी शायद कि वो ये समझ नहीं पाए। और पल भर में चारों युवक ट्रेन की चपेट में आ गये। युवकों का शव इतना छत बिछत था कि चारो को पहचानना भी मुश्किल हो गया। लेकिन वाद में चारों की पहचान हो गई। चारों युवक सीतापुर के ही निवासी थे।
डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि चूंकि हादसा फाटक नंबर 14 से 200 मीटर आगे हुआ है, इसलिए रेलवे की कोई गलती फिलहाल सामने नहीं आई है। आरपीएफ और सिविल पुलिस दोनों साथ मिलकर इस हादसे की जांच करेगी। अलबत्ता डीआरएम ने जांच बैठा दी है।

Read More »

भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

हरिद्वारः मदन यादव। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों की हलचलें भी शुरु हो रहीं हैं। इसी क्रम में ग्राम बहादरपुर जट्ट में भाजपा ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद ने शक्ति केंद्रों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आम लोगों से मिलकर जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया और केन्द्र सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को जनकल्याणकारी व ऐतिहासिक बताया।
इस मौके पर विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक चौधरी सत्य कुमार, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मास्टर धमेन्द्र चौहान, मंडल महामंत्री सोहनवीर पाल, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, चंद्र किरण, चीनू नीतीश चौधरी, वीरसिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

Read More »

अहं परिवार का शत्रु

क्या मेरा कामकाजी होना मेरे परिवार और स्वयं मेरे लिए अभिशाप है। यदि नहीं तो फिर मैं क्यों सदैव तनाव में रहती हूं। जीवन में हंसी, स्नेह एवं सरसता के सारे स्रोत सूख से क्यों गए हैं? ऐसे अनेक प्रश्न मेरे जेहन में एक-एक कर उठते रहते हैं लेकिन न जाने क्यों मैं इनके समाधान तलाश नहीं कर पाती हूं।
मैं चाहे कितनी भी योग्य और बड़ी क्यों न बन जाऊं आखिर तो मैं उनके नियंत्रण में ही रहूंगी, मेरा यह बी. ए., एम.ए. पास होना, यह ऊंचा ओहदा, चार अंकों में मिलने वाली अच्छी खांसी तनख्वाह, यह रौब रुतबा, उस समय सब फीके लगते हैं जब घर में पहुंचते ही ‘मां जी’ मेरी किसी स्थिति का कोई मूल्यांकन किए बिना ही कह उठती है, ‘बहू आज कितनी देर कर दी तुमने आने में। जल्दी-जल्दी 5-7 आदमियों का खाना बना लो, वो आते ही होंगे……।
तब ऐसा लगता है कि जैसे मैं इस घर की पढ़ी-लिखी बहुरानी नहीं कोई खरीदी हुई नौकरानी हूं, तब अंदर ही अंदर टूटने लगती हूं। समझ में नहीं आता घर के सभी पुरुषों से ज्यादा कमाती हूं। ज्यादा पढ़ी-लिखी हूं। ईश्वर की कृपा से रंग रुप भी अच्छा है। फिर भी जब देखो ताने, व्यग्य, जली कटी….. सब के नाज-नखरे सहते-सहते मैं तो टूट गई हूं। जी चाहता है कि सबको मुंह तोड़ जवाब दूं……।
कामकाजी सैंकड़ों, हजारों महिलाओं, बहुओं, लड़कियों को आज इस प्रकार की मानसिकता में जीना पड़ रहा है। जिससे भी बात करो…..बससतही तौर पर जितनी शांत दिखाई देती हे, अंदर उतना ही भयानक असंतोष, विद्रोह दबा दिखाई देता है।

Read More »

कानपुरः आशू यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

-हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
-हत्याकांड में शामिल एक महिला की तलाश में छापेमारी
-महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजामः पुलिस
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र के खपरा मोहाल निवासी आशू यादव की हत्याकांड का बर्रा व रेलबाजार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आशनाई हत्या की मुख्य वजह हो सकती है। वहीं मृतक के शरीर से ज्वैलरी भी गायब थी। सीडीआर मदद से सर्विलांस टीम ने हत्याकांड में शामिल जूही लाल कालोनी निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है, वही घटना में शामिल महिला आरोपी व एक अन्य आरोपी अमित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गये आरोपियों के नाम किशन पुत्र राम कुमार वर्मा व सचिन वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद बताये गये हैं।
वही पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का भी लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है। पुलिस, उस पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी महिला का पति लंबे समय से जेल में सजा काट रहा है। महिला की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Read More »

धूमधाम से मनाया ‘शैलू’ का जन्मदिन

कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा निवासी कानपुर बुंदेलखण्ड़ के क्षेत्रीय मंत्री संजय श्रीवास्तव के कार्यालय में भाजपा विधायक व जनकल्याण योजना के प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ का जन्म दिन मनाया गया। जहॉ कार्यकर्ताओं ने केक काट कर व एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर अध्यक्ष शैलेश कुमार के दीर्घायु की कामना करते हुये एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
इस मौके पर अध्यक्ष शैलेश सिंह ने वीडियो काॅलिंग के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने की अपील की और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

Read More »

‘प्रसपा जनों के पांव-हर गली हर गांव’ नारे के साथ सुनेंगे जन समस्यायें

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर की बैठक अशोक नगर स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि के रुप में प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर 24 दिसंबर से ‘प्रसपा जनों के पांव-हर गली हरगांव’ के नारे के साथ सड़कों पर उतर संपूर्ण प्रदेश के हर गली हरगांव में प्रसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच कर जन समस्याओं को सुनते हुए प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी रोजगार बेरोजगारी भत्ता देने हेतु पंजीकरण भी कराएंगे। गली गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव के संकल्प के नारे के साथ इस पद यात्रा का उद्देश प्रदेश की हर गली गांव में पहुंचना और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाना है। आशीष चौबे ने कहा कि वर्तमान केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों से समाज का कमोबेश हर तबका निराशा का सामना कर रहा है। गरीब भूखमरी का शिकार है। मजदूरों की रोटी छिन गई है। किसान व नौजवानों की आंखों के आगे अंधेरा है। बेरोजगारी व उपेक्षा से नौजवान हताश निराश व कुंठित हो रहा है। श्रमिक और कारोबारी तंगहाली में आत्महत्या कर रहे हैं। देश के अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बनाकर भेदभाव पक्षपात किया जा रहा है जिससे आज देश की धर्मनिरपेक्षता व संविधान खतरे में है। देश में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं के प्रति हिंसा में पीड़न चरम पर है। देश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। लूट, हत्या, फिरौती, रंगदारी तथा अवैध खनन में शामिल माफिया में अपराधी सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। महंगाई तथा आवारा पशुओं ने किसानों में गरीबों की कमर तोड़ दी है।

Read More »

‘व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए तैयारी’ विषयक कार्यशाला आयोजित की

कानपुर। वाणिज्य विभाग और कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल, क्राइस्ट चर्च काॅलेज, कानपुर ने आई एस बी एंड एम के साथ मिलकर शुक्रवार को ‘जीडी / प्रस्तुति / व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए तैयारी’ पर छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन जूम प्लेटफाॅर्म के माध्यम से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सचिव, काॅलेज के गवर्निंग बाॅडी, रेव. सैमुअल पाॅल लाल द्वारा लोगों की भलाई और वेबिनार के सुचारू संचालन के लिए की गई प्रार्थना से हुई।
उद्घाटन सत्र में, अतिथियों का स्वागत और उद्घाटन टिप्पणी वाणिज्य विभाग के प्रमुख प्रोफेसर नलिन कुमार ने किया।
इस मौके पर काॅलेज के प्राचार्य, डाॅ जोसेफ डैनियल ने कहा कि वर्तमान समय में विषय प्रासंगिक है क्योंकि यह छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी रोडमैप प्रदान करेगा।
एसोसिएट वाइस-प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड, आईएसबीएम डोलमणि साहू ने वेबिनार के विषय के महत्व और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, और समन्वयक, डाॅ आशुतोष सक्सेना ने वेबिनार के विषय और महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि समूह चर्चा / साक्षात्कार के लिए तैयारी में कुछ समय लगता है, इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि छात्र पहले से अच्छी शुरुआत करें क्योंकि यह हफ्तों में नहीं हो सकता है।

Read More »

इन्डेन आयल ने लांच किया मिनी सिलेण्डर ’छोटू’

⇒मात्र आधार कार्ड देने पर मिल जायेगा मिनी सिलेन्डर
⇒5 किलो गैस होगी मिनी सिलेण्डर में
⇒छात्रों व प्रावासियों के लिये कामगार साबित होगा सिलेण्डर “छोटू”
⇒दो लाख का बीमा भी देगा छोटू
कानपुरः अर्पण कश्यप। शहर के इन्जिनीयर्स सर्विस स्टेशन पेट्रोल पम्प हर्ष नगर में आज इन्डेन आयल के अधिकारियों व गैस एजेन्सी संचालकों द्वारा 5 किलो का सिलेन्डर मार्केट में उतारा गया है। जिसे इन्डेन आयल ने ’छोटू’ नाम दिया है। फील्ड आफियर परितोष कोतवाल द्वारा गई जानकारी के अनुसार इस सिलेन्डर से अन्य जिलों से आये छात्रों, मजदूरों, प्रवासियों, काम करने वाले लोगों को बहुत ही फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक लोगों को गैस भराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साथ अधिक रकम भी चुकानी पडती थी। साथ ही गैस की ब्लैक मार्केटिंग में भी बढोत्तरी हो रही थी। परन्तु छोटू के आने से इन सब पर रोकथाम लगेगी। साथ ही लोगों की जेब पर भी वजन नहीं पडेगा। फील्ड आफिसर पारितोष कोतवाल ने बताया कि छोटू का प्रयोग करने पर यदि किसी के साथ कोई घटना घटती है तो इन्डेन आयल ने छोटू के साथ बीमा कवरेज का भी प्रावधान लागू किया है। जिसमें मृतक के परिवार को दो लाख की घनराशि मिलेगी साथ ही घायलों का इलाज व नुकसान की भरपाई भी की जायेगी।

Read More »