Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1108)

JAN SAAMNA DESK

राजनीति के लिए धर्म के साथ अयोध्या मंदिर का नाम लेना छोड़ देंः शिवपाल सिंह यादव

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। जगह जगह कार्यक्रम आयोजकों ने शिवपाल सिंह का स्वागत किया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या मंदिर को लेकर जब कोर्ट द्वारा फैसला दे दिया गया है। तो भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह अपनी राजनीति के लिए धर्म के साथ अयोध्या मंदिर का नाम लेना छोड़ दे। और निर्माण के लिए चंदा लेकर जनता को गुमराह न करे। यह कहना है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का शिवपाल सिंह अपने करीबी से मिलने कानपुर पहुंचे हुए थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि सरकार की किसान नीति किसान हित मे नही है। बल्कि किसान विरोधी है। अगर इस नियम को लागू कर दिया तो किसानों के शोषण होगा।

Read More »

भारतीय प्रेस परिषद् की जांच समिति ने प्रेस सम्बन्धी मामलों की सुनवाई की

नई दिल्लीः जन सामना संवाददाता। भारतीय प्रेस परिषद् की जांच समिति (द्वितीय) की बैठक बिगत 9, 10 व 11 दिसम्बर को लोधी रोड स्थित सीजीओ काॅम्पलेक्स में भारतीय प्रेस परिषद् के सभागार में आयोजित की गई।
इस मौके पर प्रेस कर्मियों के विरुद्ध व प्रेस कर्मियों के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों की सुनवाई परिषद् के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद के समक्ष सम्पन्न हुई।
इस दौरान प्रेस कर्मियों की उत्पीड़न, समाचार पत्रों में प्रकाशित किये जा रहे अश्लीलता व अन्धविश्वास से सम्बन्धित विज्ञापनों एवं तथ्यहीन समाचारों के प्रकाशन सम्बन्धी कुल 50 मामलों पर सुनवाई हुई।

Read More »

एंडपिक्चर्स ने ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ का डायरेक्टर्स कट किया पेश

जन सामना डेस्कः इस सप्ताह के अंत में, ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ के डायरेक्टर्स कट के रूप में एक प्रेरक और मनोरंजक अनुभव के लिए तैयार रहे, जो इस रविवार, 6 दिसंबर को रात 11 बजे स्क्रीन पर होने वाला है। तो आप अपने सबसे आरामदायक पायजामे और पॉपकॉर्न के सबसे बड़े टब के साथ तैयार रहें, क्योंकि आप अपने पसंदीदा महीने की रोमांचक शुरुआत करने वाले हैं।
इंद्राणी चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर के शानदार अभिनय के साथ यह रोमांटिक ड्रामा आपको भरपूर मनोरंजन देगा। फिल्म एक महिला की अंदरूनी शक्ति को खूबसूरती से पेश करती है, जो अपने देश में अन्याय के खिलाफ एक मिलियन से अधिक दमित युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है। पुरस्कार विजेता निर्देशक, सुभाष घई द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आपको संवेदनाओं का पूरा अहसास, और पूरा एंटरटेनमेंट देती है, और निश्चित रूप से आपको पूरी तरह से प्रेरित भी करेगी!

Read More »

वैज्ञानिक ज्ञान व कलात्मक प्रतिभा का दिखा अद्भुद नजारा 

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आॅनलाइन आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘ई-कोफास-2020’ का तीसरा दिन प्रतियोगिताओं की सुन्दर लड़ी में पिरोया गया।  रूस, जार्डन, बांग्लादेश, ओमान, कतर एवं भारत के प्रतिभागी छात्रों ने आज रेन्डीशन (पेपर प्रजेन्टेशन), ई-कोफास डूडल एवं काॅस्टेक (कोरियोग्राफी) प्रतियोगिताओं में अपने कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराया, साथ ही कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर की-नोट एड्रेस देते हुए सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफीसर श्री रोशन गाँधी ने कहा कि इस ई-कोफास का विषय और इसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना सांकेतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र कम्प्यूटर के क्षेत्र में ज्यादा बेहतर भविष्य बना सकते हैं, साथ ही साइबर नेटवर्किंक की मदद से वैश्विक समस्याओं जैसे पर्यावरण, आतंकवाद, परमाणु खतरों आदि के समाधान में भी अपना योगदान दे सकते हैं क्योंकि इन समस्याओं की कोई सीमा नहीं है और इसका समाधान विश्व एकता में ही निहित है।
‘ई-कोफास-2020’ के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का सिलसिला रेन्डीशन (पेपर प्रजेन्टेशन) प्रतियोगिता से हुआ जिसमें देश-विदेश की प्रतिभागी टीमों ने ‘न्यू होरिजन आॅफ एनर्जी एफिसिएन्सी एण्ड ई-वेस्ट मिनिमाईजेशन’ विषय पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बेहद सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने बताया कि किस प्रकार तकनीकी विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर विश्व मानवता का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रतियोगिता में जुबली स्कूल, जार्डन की डायना डावरी एवं वफा इस्लाम ने ‘द वल्र्ड आॅफ ग्रीन कॅप्यूटिंग’, इण्डियन स्कूल, ओमान के आदित्य कुकरेती एवं वंशिका जैन ने ‘ग्रीन कम्प्यूटिंग – ए न्यू फ्यूचर आॅफ एनर्जी एफिसिएन्सी’ एवं सेंट ग्रेगरी हाई स्कूल, ढाका, बांग्लादेश के रफीउल आलम एवं जाबिर अल महदी समेत कुल 10 छात्र टीमो ने अपने शोध प्रस्तुत किये। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के लिए आयोजित ‘ई-कोफास डूडल प्रतियोगिता’ में भी प्रतिभागी छात्रों ने कोफास लोगो पर आधारित सुन्दर-सुन्दर डूडल बनाये। इस प्रतियोगिता में छात्रों की रचनात्मक सोच, सृजनात्मक व कलात्मक क्षमता व कम्प्यूटर ज्ञान को परखा गया।

Read More »

Kanpur:गंगा बैराज में निर्माणाधीन दीवाल में मानकों के साथ खिलवाड़!

गंगा बैराज में जाली लगाने के लिये बन रही मिलावटी सामग्री से दीवाल!
ईंटों की चुनाई में प्रयुक्त सामग्री में हो रही है बालू की मिलावट
कानपुरः जन सामना संवाददाता। योगी जी व मोदी जी के ‘भ्रष्टाचार मुक्त मिशन’ को पलीता लगाने वालों के हौंसले अभी भी बुलन्दी पर हैं और उनके कारनामें सरकार को बदनाम करने के लिये पर्याप्त हैं। जी हां, योगी जी व मोदी जी के ‘भ्रष्टाचार मुक्त मिशन’ को पलीता लगाते नजारे शहर के गंगा बैराज में भी देखने को मिले हैं।
अवगत हो कि गंगा बैराज पर सुरक्षा की दृष्टि जाली लगवाने हेतु दीवाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। दीवाल निर्माण का कार्य अधिशाषी अभियन्ता द्वारा पूजन के करने के उपरान्त ठेकेदार ने शुरू करवा दिया है।
रविवार को लगभग 50-60 मीटर की लम्बाई में दीवार तैयार हो चुकी थी, इसी दौरान ‘जन सामना’ की टीम मौके पर पहुंच गई और दीवाल निर्माण के कार्य को अपने कैमरे से कवर किया। इस दौरान देखने को मिला कि दीवाल निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में भ्रष्टाचार किया जा रहा था और निर्धारित मानकों के साथ खिलवाड़ करते हुए दीवाल की चुनाई में ईंटों के बीच में सीमेन्ट-मौरंग के अलावा प्रचुर मात्रा में बालू की मिलावट की हुई सामग्री को प्रयोग में लाया जा रहा था।
‘जन सामना’ की टीम ने जैसे ही मौके पर वीडियोग्राॅफी करना शुरू किया और मानकों के बारे में काम कर रहे मिस्त्री से जानकारी की तो वहां काम कर रहे मजदूरों में काना फूंसी शुरू हो गई। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी विरोध जताया तो वहां काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्री ने बन रही दीवाल को आनन-फानन में गिराना शुरू कर दिया। इसके अलावा आनन-फानन में मिलावटी सामग्री को मौके से हटवा दिया गया। अब ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि दीवाल निर्माण का ठेका लेने वालों द्वारा निर्धारित मानकों के साथ खिलवाड़ अवश्य करवाया जा रहा था।

Read More »

Kanpur: दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

⇒बर्रा थाना में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज
⇒पुलिस ने पीड़िता से कहा, आपके साथ न्याय होगा।
कानपुरः जन सामना संवाददाता। दहेज लोभियों के अत्याचार व प्रताड़ना परेशान विवाहिता ने अपनी व्यथा बयान करते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।
मामला बर्रा थाने का है। थाना क्षेत्र के दामोदर नगर निवासी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2016 में यशोदानगर थाना नौबस्ता निवासी किशोर सिंह कछवाह के बेटे नितिश सिंह कछवाह के साथ की थी। शादी के दौरान शिवप्रताप ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार जो उचित था भेंट किया था। लेकिन इतने से पुत्री के ससुराल वालों का मन नहीं भरा तो अतिरिक्त दस लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए उन्होंने एक राय होकर नव विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ आये दिन ससुराली जनों ने मार पीट की और तरह तरह से परेशान किया।

Read More »

कोरोना का बढ़ता संक्रमण

कोरोना महामारी की चपेट में कई देश आये और उनमें से कई देशों में इस महामारी ने अपना कहर बरपाया। भारत में कोरोना के चलते तमाम लोग बेरोजगार हुए तो अनेकों परिवार पलायन कर गये। इस दौरान पलायप के ऐसे नजारे देखने को मिले जो शायद अकल्पनीय थे। कोरोना से बचाव के लिये अनेक सावधानियां बरतने के लिये कई तरह के उपाय बताये गये तो कई कदम भी उठाये गये। लेकिन कोरोना का बढ़ता संक्रमण अभी भी किसी चुनौती से कम नहीं दिख रहा है।
इसी को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को नए सिरे से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करने पर सुझाव दिया गया है। बावजूद इसके कई राज्यों में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं और कोरोना के मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह शायद यह है कि लोग सार्वजनिक स्थानों, समारोहों व कार्यक्रमों में जरूरी सजगता का परिचय नहीं दे रहे है?
देश के प्रधानमन्त्री भी कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन आने का हवाला दे रहे हैं और बार बार अपने भाषणों से यही संदेश दिया करते हैं। ऐसे में जब यह स्पष्ट है कि वैक्सीन आने तक कोई उपाय नहीं है तो सवाल यठता है कि ऐसे वातावरण में सजगता और सतर्कता के प्रति लापरवाही क्यों?

Read More »

एच एंड एम ने लखनऊ में अपना पहला स्टोर खोला

जन सामना डेस्क। सस्टेनेबिलिटी के साथ, सबसे अच्छे दामों पर फैशन और गुणवत्ता के लिए चर्चित, अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेता एच एंड एम, हैनीजएंड मॉरिट्जएबी, ने लखनऊ में अपना पहला स्टोर फीनिक्स पलासियो में खोला।
21,600 वर्ग फुट और दो मंजिलों में फैला, यह नया स्टोर, महिलाओं, पुरुषों, किशोरों और बच्चों के लिए वस्त्रों, जूते और एसेसरीज उपलब्ध कराते हुए, पूरे परिवार के लिए फैशन की प्रेरणा प्रदान करेगा।
स्टोर का ओपन लेआउट है जो लोगों को आकर्षित करता है। महिलाओं काडिपार्टमेंट पूरे ग्राउंड फ्लोर पर फैला हुआ है और फर्स्टफ्लोर पर पुरुषों और बच्चों का डिपार्टमेंट है। दोनों मंजिलों के लिए प्रवेश द्वार अलग-अलग हैं। सुरक्षित और सुखद इन-स्टोर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, स्टोर के साथ ग्रीनरी और लाउंज एरिया जैसी विशेष सुविधाएं भी हैं।
अमित कोठारी, हेड, मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशंस, एच एंड एम इंडिया ने कहा कि ‘‘लखनऊ में हमारे सबसे पहले एच एंड एम स्टोर के साथ हमें खुशी है कि इस असामान्य समय में भी हम भारतीय बाजार में अपना विस्तार जारी रखे हुए हैं।हमें उम्मीद है किस स्टेनेबिलिटी के साथ सर्वोत्तम कीमत में फैशन और क्वालिटी उपलब्ध कराने वाला एचएंडएम का बिजनेस आइडिया लोगों को पसंद आयेगा। सोशल डिस्टैंसिंग के सभी नियमों और सुरक्षा उपायों के साथ, हम अपने नए स्टोर में ग्राहकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

Read More »

देश के किसानों पर केन्द्र सरकार ने दगवाये आंसू गैस के गोले

नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानों पर थोपे गये नये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत सिंघु बाॅर्डर पर पहुंचे किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आंसू गैस के गोले दोगे और उनको रोकने का प्रयास किया। यह जानकारी भी मिली कि दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बार्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले जमकर दागे गए।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, देश के किसानों को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोलों का प्रयोग कर रही है क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर किसी प्रकार की रैली करने या धरना देने की अनुमति नहीं है। अगर किसानों ने दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रेत से भरे ट्रक तथा पानी के टैंक भी वहां तैनात कर दिये गये हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए सिंघु बाॅर्डर पर बाड़ लगाने के लिए कांटेदार तार का भी उपयोग किया जा रहा है।
बताते चलें कि दो दर्जन से अधिक किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश के किसानों ने घोषणा की थी कि वे कई सड़क मार्गों से दिल्ली की ओर रवाना होंगे।

Read More »

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हैं एण्डटीवी के शोज – भाबी जी घर पर हैं और हप्पू की उलटन पलटन-के हाई वोल्टेज फैन

JAN SAAMNA DESK: मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें एण्डटीवी के शोज ‘भाबीजी घर पर हैं‘ और ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ देखना बहुत अच्छा लगता है। वह इन दोनों ही शोज का भरपूर आनंद उठाते हैं। इन दोनों शोज की कहानी और बोली में जबर्दस्त कनपुरिया अंदाज को दिखाया गया है। राजू मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, और इसलिये इन दोनों शोज के ‘हाई वोल्टेज फैन‘ हैं।
इन दोनों पसंदीदा शोज के बारे अपने विचार रखते हुये राजू श्रीवास्तव ने कहा,  ‘‘जैसा कि आप सभी जानते हैं मैं कानपुर से हूं। मेरा परिवार और मैं एण्डटीवी पर ‘‘भाबी जी घर पर हैं‘ और ‘‘हप्पू की उलटन पलटन‘‘ को देखने का पूरा आनंद लेते हैं। दोनों ही शोज में एक अपनापन है और धांसू कनपुरिया जुमले हैं जो सभी को हंसाते हैं। हमने अभी तक इनका एक भी एपिसोड मिस नहीं किया है। मैं हप्पू सिंह और उनके परिवार से विशेष रूप से प्यार करता हूं, उनकी लगातार चलने वाली नोंक-झोंक और ठेठ कनपुरिया शब्द जैसे-न्योछावर कर दो, अरे दादा, गुर्दे छील देंगे, घुइयां के खेत में, कंटाप, नींबू निचोड़ देंगे, भौकाल, चिरांद, मेरे बेहद पसंदीदा हैं। सभी किरदारों का चिकई करने का अंदाज निराला है। मैं तो कहता हूँ, अगर आप यूपी या दिल्ली के निवासी हैं, आप बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि ये शोज अब डेन केबल के सभी पे पैक्स में उपलब्ध हैं। दोनों शोज के नए एपिसोड्स देख कर आप सभी हँसते-हँसते लोटपोट हो जाएंगे।
राजू जी की बात का जवाब देते हुये, एण्ड टीवी के शो ‘‘हप्पू की उलटन-पलटन‘‘ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने कहा, ‘‘आपके असीम प्यार और प्रोत्साहन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद राजू जी। हम आपके बहुत आभारी हैं और हमारे अपने कानपुर के, और भारत के इतने बड़े और मशहूर हास्य अभिनेता से प्रशंसा पाकर हमें खुशी हो रही है। अब इस खुशी के साथ, हम एक और खुशी भी जोड़ देते हैं।

Read More »