‘‘प्रेम प्रसंग-मारपीट-मौत ?’’
99 प्रतिशत फेसबुकिया मठाधीशों को नहीं पता होगा कि ये पूरी घटना क्या है? लेकिन इस घटना पर विचार करें तो यह घटनाक्रम शुरुआत से ही बेहद पेचीदा एवं संस्पेंस पूर्ण रहा है। मृतका की माँ के बयान के अनुसार बिटिया (मृतका) खेत में काम कर रही थी और वहीं कुछ दूरी पर उसकी भी मौजूदगी थी! मृतका की माँ का कहना है कि मेरी बेटी (पीड़िता) को संदीप नामक युवक बाल पकड़कर खेतों में ले गया और एक घंटे बाद मेरी बेटी विक्षिप्त अवस्था में मिली…!
वहीं जब पुलिस ने प्रश्न किया कि आप वहां मौजूद थी तो आपने पीड़िता की चीख पुकार क्यों नहीं सुनी ?
तो पीड़िता की माँ का कहना था कि उसे सुनाई नहीं देता है यानिकि उसे कम सुनाई पड़ता है! इस लिये वह बेटी की चीख-पुकार नहीं सुन पाई।
वहीं आरोपी पक्ष के पैरोकारों का कहना है कि मृतका व आरोपी संदीप के बीच प्रेम प्रसंग था और इससे पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार वाद-विवाद हो चुका था। लेकिन प्रेमी युगल किसी की मानने को तैयार नहीं थे।
वहीं सूत्रों की मानें तो घटना के दिन भी पीड़िता/मृतका अपने प्रेमी संदीप से मिलने गईं थी। इसकी भनक जब पीड़िता के परिजनों को लग गई तो उन्होंने मौके पर जाकर सब कुछ वही देखा जिससे उन्हें ऐतराज था। आक्रोश में आकर उन्होंने ही पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीड़िता की हालत गंभीर हो गई। वहां के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां की है। हालांकि इस घटना के बावत मिली जानकारी की सत्यता की पुष्टि हम नहीं कर रहे बल्कि स्थानीय स्तर के लोगों ने जो बताया है वही लिख रहे हैं। सत्य क्या है यह तो जाँच का विषय है?
JAN SAAMNA DESK
प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में वीडयो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्राधिकरण मामलों पर हुई चर्चा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण परिसर में बुधवार को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आवास एवं शहरी नियोजन विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक सम्पन्न हुई।
केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व बैठक हुई बैठक में जियो टैगिंग, रोड डायरेक्ट्री बनाने एवं सड़कों का गड्डामुक्त किये जाने, लैण्ड पुलिंग, अर्जित आय की प्रगति एवं अर्जित आय के सापेक्ष प्रशासनिक व्यव की प्रगति का विवरण, जनहित गारन्टी पोर्टल, ऑनलाइन रिफण्ड, फ्री-होल्ड, ऑनलाइन म्यूटेशन व आवंटन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण सम्बधी आवेदन की प्रगति, मा. न्यायालय में याचिकाओं के निस्तारण के सम्बंध में समीक्षा की गयी।
साथ ही सम्पत्तियों के निरस्तीकरण, पुर्नआवंटन, पुर्नबहाली के सम्बंध में चर्चा की गयी, यह निर्देश दिया गया कि पिछले दो वर्षों की मानचित्र स्वीकृत हेतु ऑनलाइन आवेदन के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायें ।
केडीए देगा दीपावली तक अकबरपुर में आवासीय योजना का तोहफा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण अकबरपुर आवासीय योजना को धरातल पर लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर आप अकबरपुर में केडीए की आवासीय योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है।
बताते चले बनारअलीपुर ग्राम के अंतर्गत वर्ष 2016 में केडीए ने 8 हेक्टेयर जमीन पुनर्ग्रहण के माध्यम से खरीदी थी इसी जगह और जमीन खरीदने की तैयारी है।
केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया और जानकारी दी कि आगामी दीपावली तक आवासीय योजना को धरातल पर लाया जायेगा, जिसके लिए कार्यवाही तेज करते हुए किसानों को जल्द ही धनराशि हस्तांतरित कर केडीए रजिस्ट्री करायेगा।
निरीक्षण के दौरान केडीए सचिव एसपी सिंह, अधि.अभि. मुकेश अग्रवाल, तहसीलदार व्यास नारायन एवं उप जिलाधिकारी अकबरपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
केडीए में अब नहीं गायब हो पाएगी पत्रावली
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने विकसित किया बायोमेट्रिक फाइल मूवमेन्ट सिस्टम साफ्टवेयर अब नहीं हो पायेगा पत्रावलियों का गायब होने का खेल।
इसके माध्यम से कौन सी पत्रावली किस विभाग में किसके द्वारा कब रिसीव और डिस्पैच की गयी है इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है।
इसके संचालन के लिए सभी सम्बधित कर्मचारियों को अपट्रान कम्पनी के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण दिया।
सपोर्ट फाउंडेशन ने लगाई हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सपोर्ट फाउंडेशन मिशन आत्मनिर्भर के तत्वावधान में क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन शिवरतन स्टेट अपार्टमेंट में किया गया। प्रदर्शनी में हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब आकर्षित किया। सामाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन कोरोना आपदा में बन्द हुए रोजगारों से बेरोजगार हुये लोगों को मिशन आत्मनिर्भर चला कर हुनरमंद बना रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी के चलते सपोर्ट फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतिका गुप्ता के द्वारा दूसरी क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए इस मुहिम से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यो में हर तरह से सहयोग की साथ ही महिलाओं द्वरा हस्त निर्मित उत्पादों को देखा व सभी उत्पादों को बहुउपयोगी बताया।
टिट फॉर टैट यानी ‘आंख के बदले आंख’ यह सिर्फ डोभाल जी की अदा है!
हमारे पड़ोसी देश चीन व पाकिस्तान के क्षेत्र में उनकी खासी भूमिका रही है। वे खुद पाकिस्तान में कई वर्ष बतौर जासूस बन कर रहे हैं और अहम खबरें भारत तक लाए हैं। तथा हाल ही में 2019 में जम्मू कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 व 35 ए हटा तो वहां शांति बनाने के लिए पहुंच गए। 2017 में चीन को डोकलाम विवाद में भारत की सीमा में घुसपैठ करते चीन को पीछे किया व इस वर्ष भी गलवान घाटी के विवाद में अहम भूमिका निभाई वो हैं अजीत डोभाल।
डोभाल जी का मानना है, पाकिस्तान भारत से कहीं ज्यादा नाजुक है। एक बार उन्हें एहसास हो जाए। भारत ने अपना गैर रक्षात्मक मोड़ से बदल कर रक्षात्मक आक्रामक कर लिया है तो वह भारत को परेशान करने की जुर्रत नहीं करेगा। आप एक मुंबई कर सकते हैं लेकिन हो सकता है आप ब्लूचिस्तान खो दें। विशेषज्ञों का मानना है टिट फॉर टैट यानी आंख के बदले आंख यह सिर्फ डोभाल जी की अदा है। उनका ही दिमाग था पुलवामा व उरी हमलों का बदला सर्जिकल एयर स्ट्राइक्स के द्वारा। इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के वर्चुअल मीटिंग से भारत की ओर से डोभाल जी उठ खड़े हुए जब पाकिस्तान ने अपने मानचित्र में पाक अधिकृत कश्मीर, लद्दाख व गुजरात राज्य का जूनागढ़ को अपना बतलाया।
केडीए उपाध्यक्ष ने सुनीं आवंटियों की समस्यायें
कानपुर : अवधेश कटियार । कानपुर विकास प्राधिकरण में जनता दर्शन का आयोजन किया गया ।शहीदेआजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव बार एसोसिएशन में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम कपिल दीप सचान महामंत्री बार एसोसिएशन एवं सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन द्वारा भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि 23 वर्ष की कम उम्र में देश पर कुर्बान होने वाले सरदार भगत सिंह जैसी शहादत का विश्व में दूसरा कोई उदाहरण नहीं है अविनाश बाजपेई पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं जिनपर चलकर हम दिन दूनी रात चैगुनी उन्नति कर सकते हैं संयोजक पं० रवीन्द्र शर्मा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार से मांग की कि महान क्रांतिकारी विचारक चिंतक और अद्वितीय बलिदानी सरदार भगत सिंह को भारत रत्न से विभूषित कर हम 130 करोड़ देशवासियों को अनुग्रहीत करें।
पीस पार्टी ने जिला मुुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बिल को बताया किसान विरोधी
फिरोजाबाद। किसान विरोधी बिल को लेकर पीस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया हैं। जिसमें किसान विरोधी दोनों बिलों को वापस लेने की मांग की है।
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वर्तमान में जो कृषि सुधार अधिनियम बनाया है। यह कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं है। इस कानून के अनुसार किसानों की फसल खरीद कर कारपोरेट घराने, जमाखोरी, भरपूर भंडारा कर कालाबाजारी करेंगे। जिससे प्रभाव कीमतों पर पड़ने से महंगाई बढ़ेगी। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल वापस लिये जाने की मांग की है। इस दौरान वसीम उद्दीन अंसारी, इमरान मंसूरी, अनीश बेग, रिजवान अली, आबिद अली, मूवीना बेगम, सीबा खान, समीना बेगम, शमशाद कुरैशी, आशू यादव, इमरान कुरेशी, सभासद शाहरुख, गिरिराज सिंह, सज्जन सिंह भारती, अंशुल यादव, बृजेश यादव, रिंकू यादव, शफीक अहमद, गुड्डू निसार, अहमद, युसूफ, रईसा बेगम, शहनाज बेगम, साइना बेगम, रफीगंज बेगम, मोहम्मद मुबीन आदि मौजूद रहे।
जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार कराने की मांग
फिरोजाबाद। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र से मिला और जुगनू के हत्यारें को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल अखिलेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, लोकेंद्र पाठक, जितेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा, देव शर्मा, अनुराग रावत, संजीव उपाध्याय ने एसपी सिटी से वार्ता कर जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस की तरफ से बयान आया था कि मरने बाला हिस्ट्री शीटर था।
Jansaamna