मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल दुर्घटना में घायल भाजपा नेता ब्रह्मदेव सिंह का हाल जानने मड़िहान के बरगवा गांव पहुंच गए ज्ञात हो, कुछ दिनों पहले विधानसभा मड़िहान ग्राम बरगवा के रहने वाले भाजपा नेता ब्रह्मदेव सिंह मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो जाने के कारण उन्हें काफी चोट लग गई थी , ऊर्जा राज्य मंत्री को यह जानकारी होने पर भाजपा नेता का हाल जानने के लिए उनके निवास पर पहुचे , उनका हालचाल लिया। मंत्री जी के साथ ब्रह्मदेव सिंह का हाल जानने के लिए और भी कई भाजपा के नेता साथ मे धनंजय पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, जय सिंह, राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र सिंह आदि लोग साथ रहे।
Read More »JAN SAAMNA DESK
विंध्य फोटोग्राफर एसोसिएशन का हुआ गठन
मीरजापुर। आज मीरजापुर में विंध्य फोटोग्राफर ग्रुप एसोसिएशन का हुआ गठन विशाल सिंह को बनाया गया ।अध्यक्ष अभिषेक तिवारी को एवं सचिव पद दिया गया चयनित उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर सुशील श्रीवास्तव जी को लोगों ने सर्वसम्मति से चयनित किया । मीडिया प्रवक्ता ओम शंकर गिरी बनाए गए इस अवसर पर आकाश गुप्ता सत्येंद्र उर्फ मुन्नू जायसवाल कृष्णा सिंह बालाजी बालकिशन अनीश खान राकेश विश्वकर्मा विनोद यादव पीयूष जायसवाल प्रमोद गुप्ता रवि शंकर प्रजापति सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Read More »सवर्ण महासभा की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक राज महल मैरिज होम में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव ठा. मोहन सिंह चैहान एवं जिलाध्यक्ष ठा. बबलू प्रताप जादौन को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में राजनरायन गुप्ता ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। साथ ही कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागृत अभियान चलाया जायेगा। अशोक शर्मा हरि ने कहा कि आरक्षण का जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट समाप्त होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा आज संगठन का विस्तार किया गया है। जो भी संगठन में शामिल हुए उन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही कहा कि साजिश के तहत समाज के लोगों को राजनीति दल पिदे करने का काम कर रहे है और उच्च पदो से हटाया जा रहा है।
सवर्ण महासभा की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक राज महल मैरिज होम में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव ठा. मोहन सिंह चैहान एवं जिलाध्यक्ष ठा. बबलू प्रताप जादौन को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में राजनरायन गुप्ता ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। साथ ही कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागृत अभियान चलाया जायेगा। अशोक शर्मा हरि ने कहा कि आरक्षण का जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट समाप्त होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा आज संगठन का विस्तार किया गया है। जो भी संगठन में शामिल हुए उन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही कहा कि साजिश के तहत समाज के लोगों को राजनीति दल पिदे करने का काम कर रहे है और उच्च पदो से हटाया जा रहा है।
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पौधों की पूजा कर किया प्रकृति वंदन
फिरोजाबाद। राष्ट्र के हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। प्रकृति के विभिन्न घटकों के आपसी तालमेल से ही पृथ्वी पर जीवन संभव हुआ है। प्राकृतिक संतुलन में ही मानव हित है। उक्त वक्तव्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने जलेसर रोड स्थित संघ के विभाग कार्यालय चंद्र भवन में प्रकृति वंदन करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति के जन्म से मृत्यु पर्यंत तक प्रकृति पूजन की परंपरा रही है। हमारे यहां पूर्व काल में व्यक्ति के जन्म से पूर्व ही गर्भवती माता को पुंसवन संस्कार में विशिष्ट जड़ी-बूटियों का सेवन कर प्रकृति का महत्व और उपयोगिता समझाई जाती थी। भारतीयों के सोलह संस्कारों में गंगा-यमुना, तुलसी-पीपल, विंध्य-हिमालय पर्वतों जैसे प्राकृतिक प्रतीकों का पूजन और साहचर्य से लाभ लिया जाता रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने के संबंध में बच्चों को शुरू से ही शिक्षा दी जाती रही है। बड़े-बुजुर्ग पानी ज्यादा खर्च करने पर कहा करते थे कि मरने के बाद इसका भी हिसाब देना होगा इसलिए कम खर्च करो।
पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव विजय पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मटसैना क्षेत्र गांव विजयपुरा निवासी अजयपाल के पुत्र राजू 24 वर्षीय को गांव के ही लवकुश, भूपेन्द्र आदि लडकों ने आज सुबह खेत से आते समय रास्ते में घेर कर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल को गया, घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घायल ने बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों-बच्चो में विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश मानते हुए उक्त लोगो ने आज गांव के बाहर घेर कर मारपीट कर दी। जिससे सिर में गम्भीर चोट आयी है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया है।
क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक बलवन्त सिंह धाकरे के कार्यालय पर हुई। जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नई टीम का गठन हेतु विचार-विमर्श किया गया। अक्टूवर माह के अन्तिम सप्ताह तक समस्त जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाए। नवम्बर के प्रथम सप्ताह में सभी सदस्यों द्वारा नये अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। जिससे बिना किसी पदाधिकारी के दबाव में न आकर स्वत़ंत्र रूप से कार्य कर सके। बैठक का संचालन विक्रम जादौन एवं अध्यक्षता रंजीत सिंह चैहान ने की। बैठक में अशोक जादौन, उदय सिंह, भानुप्रताप सिंह, सुनील राना, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, धर्मेन्द्र पाल सिंह, सन्तोष राठौर, देवेश तौमर, राष्ट्रदीप सिंह यादव सिंह, प्रताप सिंह, वीरीसिंह, शिवप्रताप सिंह, ओमवीर चैहान, अशोक कुशवाह, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।
Read More »राष्ट्रीय समाज पार्टी यूपी में तैयार करेगी चुनावी जमीन
कानपुरः जन सामना संवाददाता। पनकी स्थित राष्ट्रीय समाज पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी चन्द्रपाल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में राजहर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का 17 वां स्थापना दिवस मनाया। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी यूपी में आने वाले ग्राम प्रधान व जिलापंचायत से लेकर विधानसभा के चुनाव में हमारी पार्टी चुनाव लड़ाएगी इस पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल प्रभारी ई.राजेश पाल, मंडल महासचिव श्रीकांत पाल (एड.), अमित पाल जिलाध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह, कमल पाल, आशीष कुशवाहा, संजय त्रिवेदी, इन्द्रपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
पिता ही निकला पुत्री का हत्यारा
⇒भाई के सहयोग से की थी पडोसी को फंसाने के लिए हत्या
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस को उस समय एक बडी सफलता हाथ लगी। जब विगत दो दिन पूर्व मासूम बच्ची की हत्या कर शव को पास में ही फेंक दिया था। हत्यारोपी कोई ओर नही एक पडोसी को फंसाने के चक्कर में पिता ने ही भाई के सहयोग से मासूम की हत्या कर दी थी।
एसपी सिटी ने बताया कि विगत 24 अगस्त की रात्रि मौ. इरसाद पुत्र मौ. एजाज निवासी मौ. मसरूफगंज गली नं. 10 थाना रसूलपुर की पुत्री उम्र करीब 22 माह घर के आसपास खेलते हुए अचानक गुम हो गयी थी। जिसका शव ताडो वाली बगिया कब्रिस्तान के सामने फरहान की टाल के पास मिला। जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से काटने के निशान थे। उक्त सम्बन्ध में थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 277/20 धारा 302, 323, 504, 506 भादवि बनाम वाइस्तवा गफ्फार, वसीम, सलमान एवं अरबाज निवासीगण मसरूफगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। एसओजी प्रभारी मय टीम व प्रभारी थाना रसूलपर मय पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे के वादी अभियुक्त इरसाद एवं मुत्तलिव पुत्रगण मौ. एजाज निवासी मौ. मसरूफगंज गली नं0 10 थाना रसूलपुर को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मेरा अपने ही विपक्षियों से रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसमें उनको फँसाने के उद्देश्य से मैंने व मेरे भाई ने अपनी ही मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी तथा शव को कब्रिस्तान के सामने फेंक दिया।
पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है। जिनका अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया।
थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में राजकिशोर की बगीची के समीप से अवैध तमंचा सहित थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के नगला गोकुल निवासी हरी उर्फ हरीशंकर पुत्र अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान किशन नगर निवासी अंकुश पुत्र बब्लू थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्ती नगर निवासी आजम पुत्र मौहम्म्द इशाक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Jansaamna