⇒भाई के सहयोग से की थी पडोसी को फंसाने के लिए हत्या
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस को उस समय एक बडी सफलता हाथ लगी। जब विगत दो दिन पूर्व मासूम बच्ची की हत्या कर शव को पास में ही फेंक दिया था। हत्यारोपी कोई ओर नही एक पडोसी को फंसाने के चक्कर में पिता ने ही भाई के सहयोग से मासूम की हत्या कर दी थी।
एसपी सिटी ने बताया कि विगत 24 अगस्त की रात्रि मौ. इरसाद पुत्र मौ. एजाज निवासी मौ. मसरूफगंज गली नं. 10 थाना रसूलपुर की पुत्री उम्र करीब 22 माह घर के आसपास खेलते हुए अचानक गुम हो गयी थी। जिसका शव ताडो वाली बगिया कब्रिस्तान के सामने फरहान की टाल के पास मिला। जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से काटने के निशान थे। उक्त सम्बन्ध में थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 277/20 धारा 302, 323, 504, 506 भादवि बनाम वाइस्तवा गफ्फार, वसीम, सलमान एवं अरबाज निवासीगण मसरूफगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। एसओजी प्रभारी मय टीम व प्रभारी थाना रसूलपर मय पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे के वादी अभियुक्त इरसाद एवं मुत्तलिव पुत्रगण मौ. एजाज निवासी मौ. मसरूफगंज गली नं0 10 थाना रसूलपुर को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मेरा अपने ही विपक्षियों से रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसमें उनको फँसाने के उद्देश्य से मैंने व मेरे भाई ने अपनी ही मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी तथा शव को कब्रिस्तान के सामने फेंक दिया।
JAN SAAMNA DESK
पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है। जिनका अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया।
थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में राजकिशोर की बगीची के समीप से अवैध तमंचा सहित थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के नगला गोकुल निवासी हरी उर्फ हरीशंकर पुत्र अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान किशन नगर निवासी अंकुश पुत्र बब्लू थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्ती नगर निवासी आजम पुत्र मौहम्म्द इशाक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संघ कार्यकर्ता रविवार को करेंगे प्रकृति वंदन
⇒हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की आरएसएस के सहयोग से देश व्यापी मुहिम
फिरोजाबाद। जन सहभागिता से प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के तहत रविवार को एक साथ तय समय पर प्रकृति वंदन कार्यक्रम होंगे।
आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह बृजेश यादव ने बताया कि भारत में सदैव प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर ही जीवन यापन की संस्कृति रही है। परंतु अब हमारे देश में भी तीव्र गति से प्राकृतिक असंतुलन बढ़ता जा रहा है। जिससे विभिन्न आपदाओं में इजाफा होता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के आवश्यक उपयोग के साथ उनके संरक्षण का महत्व स्थापित करने के उद्देश्य से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के तहत प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक नेताओं के माध्यम से बड़े स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।
नगला करन सिंह बाजार समिति का हुआ गठन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगला करन सिंह बाजार समिति का गठन करते हुए राकेश बाबू शर्मा को अध्यक्ष, सोनवीर राजपूत को महामंत्री, शांति स्वरूप को कोषाध्यक्ष, नीरज गुप्ता को व अनुज जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया। समिति का गठन होने पर महानगर महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष शुभम राजपूत, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद आरिफ फलवाले, आमिर नवाज, जीसान हुसैन, राहुल अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Read More »भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए गोपाल सिंह आर्य
शिकोहाबाद। भूमि विकास बैंक शिकोहाबाद के अध्यक्ष एवं सहकारी समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार शाम को दो नामांकन पत्र वापस होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद का निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है।
भूमि विकास बैंक के निर्वाचन प्रक्रिया में प्रसपा के विजय प्रताप उर्फ छोटू, बलबीर सिंह और भाजपा के गोपाल सिंह सहित तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चा भरें थे। शुक्रवार शाम को छोटू यादव और बलबीर सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद शनिवार दोपहर को भाजपा के प्रत्याशी गोपाल सिंह आर्य को निर्विरोध प्रत्याशी घोषित किया गया। गोपाल सिंह के निर्विरोध चुनने के बाद समर्थको में खुशी कि लहर दौड गयी। भाजपा के कार्यकर्ताओं मे अध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोचा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रामकैलाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिह लोधी ने कहा कि अध्यक्ष पद पर चुने जाने से वह जनता के हित के लिए काम करेगे। वह लोगों की दिक्कतों को दूर करने का काम करेगें। स्वागत करने वालो में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकैलाश यादव, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लोधी, रमाशंकर गुप्ता,दिनेश चन्द्र राठौर, सुभाष गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, विवेक चडडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर वितरण किया।
नगर पालिका के निर्देशन में मुस्कान ज्योति ने चलाया सफाई अभियान
शिकोहाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका परिषद युद्धस्तर पर सफाई कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को बंदी के दौरान नगर पालिका से जुडी प्राइवेट संस्था मुस्कान ज्योति ने कमर कसते हुए आवास विकास कालोनी, आदर्श नगर, मौहल्ला खतराना, शम्भूनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया।
नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार व एस आई कुलदीप सिंह के निर्देशन में मुस्कान ज्योति के कोर्डिनेटर विपिन राय के द्वारा संचारी रोग व कोरोना को हराने के लिए मौहल्ला शम्भू नगर वार्ड 24 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जहां जगह-जगह कूडे के ढेरों को हटाकर सफाई किया गया। और नालो कि तलीझाड सफाई कराई गई।
धांधली का विरोध करने पर प्रधानपति ने बनाई अधूरी सड़क
⇒मानकों की शिकायत करने पर तीन महीने से मिट्टी डालकर छोड़ दिया
⇒कीचड़ और फिसलन से स्थानीय लोगों की जान पर बनी
⇒प्रधान की दबंगईः कहते हैं जब बननी होगी बन जाएगी सड़क, हम नहीं जानते
⇒यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ती है लिंक रोड, आए दिन गिरकर चुटहिल होते हैं लोग!
आगराः पंकज कुमार सिंह। जनपद थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा बड़ी पानी की टंकी के ठीक सामने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक लिंक रोड बेहद बुरी हालात में है। इस रोड के किनारे बसे परिवारों का यहाँ से निकलना तो क्या कदम रखना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों कहना है कि जनवरी से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है।
गत 3 महीने पहले सड़क को ऊँचा करने के लिए मिट्टी डाली गई लेकिन मिट्टी जैसी की तैसी पड़ी है, लेकिन सड़क निर्माण का अता-पता नहीं है। बरसात के मौसम में फिसलन हो गई है और भारी वाहनों के आवागमन से रोड पर कीचड़ ही कीचड़ बन गया। इसके कारण हल्के चारपहिया वाहन और बाइक सवारों का निकलना दूभर है, साथ ही स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है क्योंकि पैदल निकलना भी दूभर है। जरुरी काम के लिए घरों से निकलना भी जान सांसत में डालना होता है। सड़क की नालियों का ढलान भी मानक विरुद्ध है। नाम न छपने की शर्त पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पति की दबंगई है। वह बोलते है कि जब बननी होगी सड़क बन जाएगी, हम नहीं जानते। कई लोगों का कहना है कि आए दिन लोग फिसलन से गिरकर चुटहिल होते हैं। साथ ही सड़क निर्माण के नाम पर गड़बड़झाला किया जा रहा है। कहने के लिये मात्र 150 मीटर सड़क है लेकिन धांधली का विरोध करने पर व आसपास के लोगों से ईष्र्या के कारण सड़क पर सिर्फ मिट्टी डाल कर छोड़ दिया है। यह सड़क ग्राम सभा के जरिये निर्माणाधीन है।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने लगाई फांसी, मौत
कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-दो में आज सुबह नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी करने पर पता चला कि अमित कुशवाह पत्नी कमला मृतका कोमल, भाई राज वह बहन छोटी के साथ जरौली फेस दो में रहते हैं। आत्महत्या करने वाली युवती के पिता पेशे से प्लंबर का काम करते है। उसकी मां फैक्ट्री में काम करती है। भाई राज साइकिल की फैक्ट्री में काम करता है घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बहन छोटी मां को फैक्ट्री में टिफिन देने गई हुई थी जिसका मौका पाकर युवती कोमल ने घर में पड़े टट्टर में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस आने पर छोटी ने बहन कोमल को फंदे से लटका देख शोर मचाया जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। वही बहन छोटी ने बक्शे पर चढ़कर दुपट्टे को चाकू से काटकर बहन को नीचे गिराया। मौके पर मौजूद आसपास के लोग युवती को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरो ने कोमल को मृत घोषित कर दिया।
Read More »टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज के बैचलर प्रोग्राम हेतु छात्र चयनित
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र तुषार यादव ने टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज (टी.आई.एस.एस.) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में बैचलर कोर्स हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। टी.आई.एस.एस. के स्नातक स्तर के उच्चशिक्षा प्रोग्राम हेतु कुल 30 सीटें निर्धारित हैं, जिसमे तुषार ने अपना चयन सुनिश्चित किया है। विदित हो कि टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज के स्नातक प्रोग्राम हेतु देश भर से कुछ 25000 छात्रों ने आवेदन किया था। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्र की उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा
रसूलाबाद, कानपुर देहात। पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब वाले ठिकानों पर अचानक दबिश दी। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान जमीन में दफन करीब 120 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट किया। साथ ही इस दौरान शराब बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई और उस पर कार्रवाई की।
शुक्रवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर रसूलाबाद क्षेत्र में एसडीएम,पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी कर कई लीटर लहन को बरामद कर नष्ट किया। साथ ही दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा, आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत व प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद चंद्रशेखर दुबे की अगुवाई में अभियान चलाया गया। जिसमें रसूलाबाद क्षेत्र के शहबाजपुर, मददू पुल मड़ैयन में पुलिस ने दबिश दी। आबकारी व पुलिस टीम के संयुक्त छापेमारी से हड़कंप मच गया। शराब बनाने वाले लोग घर छोड़कर भाग गए।
शहबाजपुर में घरों के पीछे बड़े-बड़े लहन के भरे डिब्बे जमीन में दफन मिले। जिनको उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने फावड़े से खुदवाकर बाहर निकाला। साथ ही जैसे ही पुलिस की गाड़ियां देखी तो शराब बनाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। जबकि एक को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार किसी भी दशा में नकली शराब का न तो निर्माण और न ही बिक्री करने दी जाएगी। यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार नकली शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
Jansaamna