Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1231)

JAN SAAMNA DESK

न्यू इंडिया का बजट देश में नई ऊर्जा का संचार करेगाः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे न्यू इंडिया का बजट बताया है और कहा है कि इससे देश को नई ऊर्जा मिलेगी।
2019-20 का अंतरिम बजट संसद में पेश किये जाने के बाद इस पर कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे 12 करोड़ से ज्यादा किसान और उनके परिवार, तीन करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्गीय करदाता, पेशेवर और उनके परिवार तथा 30 से 40 करोड़ श्रमिकों को लाभ होगा। न्यू इंडिया के इस बजट का धन्यवाद।
श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार की ओर से विकास के लिए की गई पहल ने कइयों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है जो बजट में किसानों और मध्यम वर्ग के कल्याण, आयकर में राहत से लेकर बुनियादी ढांचे, विनिमार्ण से लेकर एमएसएमई क्षेत्र, आवास से लेकर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र तथा न्यू इंडिया के निर्माण की तेज गति में परिलक्षित है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों के गरीबी की जंजीरों से मुक्त होने पर खुशी जाहिर की। उन्होनें कहा कि हमारा नव मध्यमवर्ग लगातार बढ़ रहा है और उसके साथ ही उसके सपने भी बड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आयरकर में मिली राहत के लिए मध्यमवर्ग को बधाई देते हुए कहा कि वह देश के विकास के लिए किए गए उनके योगदान को सलाम करते हैं।
बजट में किसानों के हितों के लिए की गई पहलों के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का फायदा उन तक नहीं पहुंच पाया जो बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि किसानों के कल्याण के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है जिससे पांच एकड़ से कम भूमि रखने वाले छोटे किसानों को काफी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया के इस बजट में पशु पालन और मत्स्य पालन क्षेत्र का खास ध्यान रखा गया है।

Read More »

नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

कानपुर। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हों जो 24 घण्टे रिकार्डिंग मोड में रहें जिसमें वाइस रिकाडिंग भी रहे। सभी की रिकाडिंग भी प्रत्येक दिन डी आई ओ एस कार्यालय में भेजी जायेगी जिसकी रिकाडिंग की चेकिंग डी आई ओ एस द्वारा गठित टीम प्रतिदिन करेगी। विद्यालय में यदि दो मेन गेट हों तो एक ही खोला जाये दूसरा गेट सीज बन्द करवा दिया जाये। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी रूम तथा परीक्षा केंद्र के अलावा कोई कक्ष नहीं खुले। परीक्षा नकलविहीन करायी जानी है इसके लिए सख्ती के साथ कार्यवाही करें साथ ही बच्चों को अनावश्यक परेशान न किया जाये एक बार ही सही से चेकिंग की जाये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा केन्द्रो के अध्यापकों के साथ जय नारायण इण्टर कालेज विकास नगर में व्यक्त किये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 7 फरवरी से 2 मार्च 2019 तक यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएटर परीक्षा होनी है जिसमें लगभग एक लाख 4 हजार हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे जिसको नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है जिसके लिए 11 जोनल मजिस्टेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं जिनकी निगरानी में परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। जनपद में 26 केंद्रों को संवेदनशील मानते हुए जो जनपद के दुरस्त केंद्र है उन केन्द्रों में विशेष परिवेक्षक लगाये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब सभी विद्यार्थियों को अपनी समस्त उत्तर पुस्तिका के पन्नों पर अपना अनुक्रमांक तथा उत्तर पुस्तिका का क्रमांक जो प्रथम पेज पर लिखा होता है उस क्रमांक को सभी पेजों पर लिखना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में कक्ष में उपस्थित अध्यापक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेगा तथा कोई भी छात्र, छात्राओं द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया जाये। समस्त उत्तर पुस्तिका पेपर समाप्ति के उपरांत सीज सीसीटीवी की निगरानी में ही सीज की जायेगी।

Read More »

फिरोजाबाद: गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ठीक प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं/बधाई दी। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान तथा भारतीय गणतंत्र का संकल्प सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ दोहराया गया। सेंट पीटर्स के बच्चों द्वारा ‘‘हम सब भारतीय हैं, अपनी मंजिल एक है” पर गीत की प्रस्तुति की तथा उन्हे पुरूस्कृत भी किया गया।फिरोजाबाद। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ठीक प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं/बधाई दी। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान तथा भारतीय गणतंत्र का संकल्प सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ दोहराया गया। सेंट पीटर्स के बच्चों द्वारा ‘‘हम सब भारतीय हैं, अपनी मंजिल एक है” पर गीत की प्रस्तुति की तथा उन्हे पुरूस्कृत भी किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी लोग स्वच्छ भारत की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों तथा पटल सहायकों से अपेक्षा की है कि हम सभी अपने कर्तव्यों/दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन करके अपनी अच्छी भूमिका निभाऐं और अपने कार्यों को विधिवत करें। उन्होंने कहा कि यह हमारा देश विविधताओं का देश है। हमारा देश बेशकीमती धरोहर है। इसकी खूबसूरती को बरकरार रखें। संकीर्ण मानसिकता से विविधता का सम्मान करें। इसकी काबिलियत को समझें और देश की खूबसूरती को आगे बढ़ाने का कार्य करें। अपने-अपने कार्य को सामाजिक क्षेत्रों में अपनी भूमिका को जागरूक करें, उन सभी मार्गों को संकल्पित करें तथा अपने कार्यों को भलिभांती निर्वहन करें। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को शाल ऊढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं कलेक्ट्रेट पर आए तमाम गरीबों, असहाय, निर्धनों को कम्बल वितरित किए गए। अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, स्वतंत्रता की बात संविधान में की गई है। संविधान में अपने कर्तव्यों के पालन करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य को पालन करने से दूसरे लोगों को उनके स्वयं अधिकार प्राप्त हो जाते हैं। अपने कर्तव्यों का संकल्प लें, जिससे दूसरों के कार्य आसानी से हो सके। डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी, दौजीराम, संतोष कुमार, शिविर कार्यालय के ओएसडी दिनेश कुमार आदि पटल सहायकों ने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस लाइन पर पुलिस परेड का मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा अभिवादन किया गया तथा गणतंत्र दिवस की शपथ/संकल्प करायी गयी। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि क्रांतिकारी शहीदों को हमेशा याद करना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक वर्णन करते हुए कहा कि 26 जनवरी को संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि देश की प्रस्तावना ठीक से धरती पर उतर जाए तो गैर बिरादरी दूर हो जाएगी।

Read More »

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेत्रदान-देहदान का संकल्प लिया

⇒गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये
कानपुरः शोभना कश्यप । गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव सेवार्थ समिति, गल्लामंडी नौबस्ता में मुख्य अतिथि रामकुमार दुबे (उपाध्यक्ष भा. ज.पा. कानपुर ग्रामीण) एवं मदन गोपाल पाण्डेय ( भू. पू. जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर परमपूजनीय भुल्लन प्रसाद मिश्रा, श्रीमती शांति मिश्रा पत्नीश्री कांति कुमार मिश्रा द्वारा देहदान एवं श्री श्याम नरेश बाजपेयी जी द्वारा नेत्रदान का संकल्प लिया गया
मानव सेवा समिति के द्वारा प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस समिति के द्वारा असहाय लोगों की मदद की जाती है, इस अवसर पर अपने संबोधन में रामकुमार दुबे ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रसन्नता का दिवस है इस दिन सभी भारतीय नागरिकों को मिलकर अपने लोकतंत्र की उपलब्धियों का उत्सव मनाना चाहिए और एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए

Read More »

नगर में रही गणतन्त्र दिवस की धूम

⇒विद्यालयों में फहराये गये तिरंगे हुए संस्कृतिक कार्यक्रम
फिरोजाबाद। नगर के विभिन्न विद्यालयों में आज गणतन्त्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। वही सुबह से दोपहर तक सांस्क्ृतिक कार्यक्रम के साथ देश भक्ती गीतों पर जमकर धूम मचायी गयी।
नगर के रेवती देवी इण्टर कालेज में समाज सेवी सत्यवीर गुप्ता द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। उसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा पतंजलि योग क्रिया का प्रर्दशन किया गया। बाबा-तेरी जयजयकार पूरब में भी जय-जयकार पच्छिम में भी जय-जयकार पर योग विधि सूर्य नमस्कार कला का प्रर्दशन कु0 गुन्जन, कु0 मधू, कु0 रचना, कु0 भावना ने किया। वही प्राथमिक स्कूल पेमेश्वर गेट कन्या में ध्वजा रोहण क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी ने किया, स्कूली की प्रधानाचार्या उजमा जफर ने देश भक्ती के साथ बच्चो को गणतन्त्र दिवस के बारे में विस्तार से मझाया। फिरोजाबाद नर्सिग स्कूल के डारेक्टर डा0 सुरेश दश द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। वही सदर बाजार में व्यापार मण्डल के नेता वैंकट मुखरिया के नेतृत्व में सदर बाजार में ध्वजा रोहण कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता मैयर पिता मंगल सिंह राठौर रहे।

Read More »

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन

मीरजापुरः सच्चिदानन्द सिंह। देश के 70 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राऊण्ड पर भव्य परेड व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुरली मनोहर लाल, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आमन्त्रित किये गये। उक्त अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शान्ति के दूत सफेद कबूतर उड़ाये गये। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद फर्स्ट इन कमाण्डर प्रमोद कुमार क्षेत्राधिकारी लाईन ने परेड को मार्चअप कराया।  परेड मार्चअप के क्रम में कुल 20 टोलियाँ विभिन्न निर्धारित वेषभूषा में मंच से गुजरी तथा प्रत्येक टोली कमाण्डर ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। जिसमें प्रथम टोली जनपदीय सशस्त्र पुलिस की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह बनाये गये। इसके बाद दूसरी टोली कार्यालय पुलिस की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 रविकान्त थे। तृतीय टोली सीईआर की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 रवि प्रकाश थे। चौथी टोली एसपीओ कार्यालय की रही जिसे उ0नि0 सुखबीर सिंह ने कमाण्ड किया। पांचवी टोली क्यू0आर0टी0/एटीएस की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 लव कुमार सिंह रहे। छठवीं टोली जनपदीय नागरिक पुलिस की रही, जिसे उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा ने कमाण्ड किया। सातवीं टोली प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की रही जिसे उ0नि0 जितेन्द्र सरोज ने कमाण्ड किया।

Read More »

भारतीय गणतंत्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका

गणतंत्र भारत के निवासी होने के कारण हमें कर्म और अभिव्यक्ति की आजादी प्राप्त है। पर इस आजादी के लिए हमारे पुरखों ने मूल्य चुकाया है। अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी सक्रिय भाग लिया और स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह उनके देश प्रेम का परिचायक तो था ही साथ ही उनकी सामाजिक-राजनीतिक चेतना का प्रखर स्वर भी था। भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के गगन में अनेक महिलाओं के नाम देदीप्यमान हैं। आजाद हिन्द फौज की महिला पल्टन की सशस्त्र वीरांगनाएं हों, क्रान्किारियों की सतत् सहायता करने वाली वीर बालाएँ हों या फिर राजनीति के माध्यम से समाज जागरण का शंखनाद करने का महत्वपूर्ण काम, वह हर कहीं सफल रही है और अपनी छाप छोड़ी है। अपने शौर्य, मेधा, कर्मठता और चातुर्य से भारतीय गणतंत्र के निर्माण में महिलाओं का योगदान वरेण्य है।
‘मैं कित्तूर नहीं दूँगी‘ का उद्घोष करने वाली कित्तूर की रानी चेन्नम्मा का नाम बड़े आदर और सम्मान से लिया जाता है। कर्नाटक के कित्तूर में सन् 1778 ई. में जन्मी चेन्नम्मा ने बचपन से युद्ध संचालन सीखा था। संस्कृत, मराठी और कन्नड में पारंगत चेन्नम्मा का विवाह दक्षिण भारत के समृद्ध राज्य कित्तूर के राजा मल्लसर्ज के साथ हुआ। राजा निःसंतान स्वर्ग सिधार गये। अंग्रेजों ने राज्य को हड़पने के लिए रानी को राज्य छोड़कर जाने का आदेश दिया। रानी नहीं मानीं। फलतः सितम्बर 1824 ई. में धारवाड़ के कलेक्टर थैकरे ने 500 सिपाहियों के साथ किले को घेर लिया। भयंकर युद्ध में रानी पकड़ी गईं और जेल में डाल भीषण यातनाएं दी गईं और वहीं 21 फरवरी को 1825 ई. को रानी के प्राण-पखेरू उड़ गये। 19.11.1835 को जन्मी मनु को एक दिन इतिहास रानी लक्ष्मीबाई के रूप में याद रखेगा, कौन जानता था। झाँसी के राजा गंगाधर राव से विवाह हुआ पर वह लक्ष्मीबाई को निःसंतान अकेला छोडकर चल बसे। 1854 ई. को अंगेे्रज अधिकारियों के रानी को झाँसी छोड़ देने का हुक्म के जवाब में रानी ने दृढता से कहा, ‘‘मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी।’’ अंग्रेजों को तो बहाना चाहिए था। युद्ध प्रारम्भ हुआ। रानी बड़ी वीरता से लड़ रहीं थीं। लेकिन एक सैनिक द्वारा लालचवश किले का द्वार खोल देने के कारण रानी को किला छोड़ना पड़ा। अंग्रेजी सेना ने रानी का पीछा किया। कालपी और ग्वालियर में आमने-सामने भयंकर युद्ध हुआ। घायल रानी अपने दत्तक पुत्र को पीठ पर बाँधे, घोड़े की लगाम मुँह में पकड़े, दोनों हाथों से तलवार चलाती अंगे्रज सैनिकों को मारती-चीरती रास्ता बनाती आगे बढ़ती जा रही थीं। घायल अवस्था में बाबा गंगादास की कुटी में आश्रय लिया और वहीं प्राण निकल गये। वह कुटी रानी की अन्त्येष्टि की समिधा बन जलकर देशप्रेमियों के लिए पावन हो गई। रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल 1830 ई. को जन्मी झलकारी का विवाह रानी लक्ष्मीबाई के तोपची पूरन सिंह के साथ हुआ था। प्रारम्भिक जीवन जंगल में बीता, इस कारण धीरता, वीरता और चपलता के गुण उसे प्रकृति के सान्निध्य में ही मिल गये थे।

Read More »

सड़क हादसों में कई लोग घायल

⇒शादी समारोह से घर लोट रहे मासूम की मौत
फिरोजाबाद। जनपद के अलग -अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल को गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह से अपने घर जा रहा था।
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर उसायनी के मध्य बाइक सवार दम्पति को अज्ञत वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन वर्षीय सोनू पुत्र एबरन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के मृतक अपनी माॅ संगीता देवी पत्नी एवरन, चाचा 22 वर्षीय प्रवीन पुत्र किशनलाल के साथ बाइक द्वारा जनपद आगरा के सिकतरा गांव से शादी समारोह से लोट रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त लोगो को एक ट्रक चालक ने रौदा है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाने के बाद घायलों को उपचार कराया गया। अन्य हादसों में शिकोहाबाद क्षेत्र किशनपुरा निवासी 35 वर्षीय प्रशान्त पुत्र महेन्द्र पाल सिंह को भी उपचार के लिए आगरा भेजा गया। वही मक्खनपुर के समीप शिकोहाबाद के किशनपुरा निवासी 24 वषीय प्रमोद कुमार पुत्र कैलाश आदि लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये।

Read More »

सब्जी विक्रेता ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र माधवगंज में एक सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र माधव गंज निवासी 55 वर्षीय रमेशचन्द्र नामक व्यक्ति ने स्वंय को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सब्जी बेच कर परिवार का लालन पालन करता था। विगत रात्रि में अपने घर पर सो रहा था। आज सुबह देखा कि उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

यूथ पार्लियामेंट में पांच प्रतिभागी विजयी घोषित

प्रथम तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में करेंगे कानपुर का प्रतिनिधित्व
डाॅ. दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित युवा संसद में कानपुर नगर कानपुर देहात और उन्नाव जनपद के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जिसमें छात्रों ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अपराधी और खेलो इंडिया जैसे ज्वलंत विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपन-अपनेे तर्क प्रस्तुत किए थे और एक युवा छात्र सांसद के रूप में अपनी उपस्थिति को गरिमा पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया था। जिसका वहां पर उपस्थित सभी अतिथियों विशेष रूप से कुलपति महोदया, कुलसचिव जी एवं अन्य जूरी सदस्यों तथा मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशंसा की गई थी। उन छात्रों ने अपनी वाकपटुता, भाषण शैली और विषय के प्रति ज्ञान के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर ज्यूरी सदस्यों ने विश्लेषण कर उनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को विजयी घोषित किया। हालांकि 5 छात्र-छात्राओं में बहुत ही कम अंतर पर उनके अंक आए। यूथ पार्लियामेंट के संयोजक डाॅ. सुधांशु राय ने बताया कि प्रथम स्थान पर स्मृति दीक्षित, द्वितीय स्थान पर ईशा भाटिया और तृतीय स्थान पर शुभम साहू रहे। इसके अतिरिक्त दो अन्य प्रतिभागी भी विजयी घोषित किए गए। जिसमें चौथे स्थान पर श्रियांशी शुक्ला और पांचवें स्थान पर रुचिका चुग रहीं। इन 5 विजयी प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ तीन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में दिनांक 5 फरवरी 2019 को लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। शेष दो प्रतिभागी जो चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हैं उनको प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव एवं संयोजक डॉ सुधांशु राय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में करने को कहा।

Read More »