Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1346)

JAN SAAMNA DESK

अखिल भारतीय धनगर समाज की बैठक सम्पन्न

डलमऊ, रायबरेलीः ब्यूरो डलमऊ में अखिल भारतीय धनगर समाज की ओर से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र हेतु बैठक अनुसूचित जाति हेतु धनगर समाज ने एन0एस0वी0 पब्लिक स्कूल मे एक सभा आयोजित हुई जिसमे गडरिया समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण और अनुसूचित जाति मे सामिल करने के लिए बैठक की। ओमप्रकाश पाल धनगर ने कहा है कि गडरिया समाज को कोई आरक्षण का लाभ नही मिल रहा है।

Read More »

नवनियुक्त महाप्रबंधक ने रेल डिब्बा कारखाने का किया निरीक्षण

रायबरेलीः ब्यूरो। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के नवनियुक्त महाप्रबंधक राजेा अग्रवाल ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ गहन रूप से विचार-विर्मा किया और कारखाने में हो रहे उत्पादन कार्यों का विस्तृत रूप से जानकारी ली। इसके उपरांत अग्रवाल ने कारखाना का भी निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में महाप्रबंधक अग्रवाल ने कारखाना में उपल्बध मूलभूत संसाधनों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाओं की भी जानकारी ली।
महाप्रबंधक ने विभागाध्यक्षों केे साथ आयोजित मीटिंग में इस बार पर विोा जोर दिया आरेडिका टीम अपने सामूहिक प्रयास से रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए 2017-18 के निर्धारित लक्ष्य 710 कोच के उत्पादन लक्ष्य को अवय प्राप्त करेगा और आगामी र्वाों की उत्पादन लक्ष्य की चुनौती का प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इसके लिए विस्तृत योजनाओं तैयार की जाएगी।
इसके उपरांत, महाप्रबंधक ने आरेडिका के आवासीय परिसर की भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने आवासीय परिसर में उपलब्ध संसाधनों को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

Read More »

बच्चों को बांटे स्वेटर एवं जूते

फिरोजाबादः संवाददाता। मदनपुर ब्लाॅक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला मुकुंद में राज्य महिला आयोग की सदस्या की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को स्वेटर व जूते वितरित किए गए। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगला मुकुंद स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए। इस दौरान एबीएसए धर्मेंद्र कटियार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेश भारद्वाज ने की।

Read More »

भारत माता के चित्र की उतारी महाआरती

पाॅलीथिन का प्रयोग करने से बचे-मेयर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा फिरोजाबाद क्लब में शरद ऋतु परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 51 लोगों ने भारत माता की महाआरती उतारी। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया गया।
भाविप सदस्यांे ने रविवार को भारत माता की महाआरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सदस्यों ने महापौर नूतन राठौर और पार्षदों का शाॅल उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद प्रसाद मित्तल ने की। कार्यक्रम में देवदत्त पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, कल्पना चैहान, मोहित अग्रवाल, राकेश नवरंग, पार्षद विनीता अग्रवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, मंगलसिंह राठौर, हीरालाल अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, आशीष यादव, राकेश राठौर, टिंकू आदि मौजूद रहे। वहीं कागज व्यापार मंडल का स्वागत समारोह कार्यक्रम शिवम रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें मेयर नूतन राठौर का स्वागत किया गया।

Read More »

एबीवीपी ने फूंका केरल सरकार का पुतला

एबीवीपी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर जताया विरोध
स्टेशन रोड स्थित भारत माता चैक पर की नारेबाजी
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। केरल में हुई एबीवीपी पदाधिकारी की हत्या के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केरल सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने वामपंथियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
रविवार को एबीवीपी पदाधिकारी स्टेशन रोड स्थित भारत माता चैक पर एकत्रित हुए। कला मंच प्रमुख रवि सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने केरल सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिला संयोजक मोहित कौशिक ने कहा कि केरल की सत्ता के संरक्षण में वामपंथियों ने एबीवीपी के पदाधिकारी श्यामा प्रसाद की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी केरल सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि एबीवीपी इन दमनकारी नीतियों का विरोध करता है। जिस सरकार में एबीवीपी पदाधिकारी की हत्या की गई। ऐसी सरकार का विरोध करती है। तरूण उपाध्याय ने कहा कि एबीवीपी एक छात्र संगठन है। छात्रों की समस्याओं को उठाने का काम एबीवीपी करता है। केरल में जिस प्रकार एबीवीपी पदाधिकारी की हत्या की गई। इसके बाद एबीवीपी किसी के आगे झुकेगा नहीं। छात्रहित के लिए आंदोलन करता रहेगा।

Read More »

युवक पर गिरा विद्युत तार, मौत

थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर कैंजरा का मामला
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। रविवार को काम पर जा रहे युवक पर विद्युत तार टूटकर गिर गया। युवक को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्प्ताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर कैंजरा निवासी 37 वर्षीय नरेन्द्र कुमार पुत्र राम अवतार सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढे सात बजे नरेन्द्र जैसे ही घर से बाहर काम के लिए निकले। तभी खंबे से जर्जर तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से नरेन्द्र की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन भागते हुए बाहर निकल आए। आस-पास के लोगों की भीड भी मौके पर जमा हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेन्द्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Read More »

मतदाता बनने को युवाओ में दिखा उत्साह

विशेष पोलिंग डे के दौरान बूथों पर लगा रहा दिनभर जमघट
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को आयोजित विशेष बूथ डे के दौरान जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1929 बूथों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं संशोधन एवं नाम प्रथक कराने की जरूरी प्रपत्र भरवाए गए। नगरीय क्षेत्र में बने पोलिंग बूथों पर बीएलओ बैठे मिले। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप् में तैनात अधिकारी अभियान की समीक्षा करते दिखे। वहीं इस दौरान 18 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके युवाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम बूथ डे के दौरान जिले की सभी पांच विधानसभाओं में बनाए गए 1929 पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा वर्ग भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे।

Read More »

अरूणोदय स्वयंसेवक संगम की तैयारी को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में आयोजित की गई। बैठक को विभाग प्रचारक आर्येंद्र ने संबोधित किया। जिसमें 18 फरवरी को होने वाले अरूणोदय स्वयंसेवक संगम की तैयारी के संबंध में मंथन हुआ। इस मौके पर 28 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पीडी जैन इंटर काॅलेज पर विशाल एकत्रीकरण करके भूमि पूजन करने का निश्चय किया। आर्येंद्र ने कहा कि यह फिरोजाबाद के इतिहास में सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसमें सभी को अपनी पूरी शक्ति के साथ लगना होगा, तभी कार्यक्रम सफल होगा।

Read More »

सरकारें बदलीं मेरा नसीब नहीं

कानपुरः जन सामना संवाददाता। एमएमए जौहर फैंस एसो0 द्वारा पिछले 12 वर्षो से निर्माणधीन 8 सीओडी पुल के निर्माण में हो रही देरी व आम जनमानस को हो रही समस्या के निदान को लेकर पुल पर खड़े होकर कानपुर वासियों से सरकार को दान करने के लिए सहायता मांगी।
अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि कानपुर की जनता से भीख मांगकर जिलाधिकारी के माध्यम से सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार को यह राशि भेजी जायेगी ताकि सरकार सीओडी पुल की ओर अपना ध्यान केंद्रित करे। पुल को आज तक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हुई। हाशमी ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर इस संदर्भ में अवगत कराते हुए रेलवे के हिस्से में आने वाले पुल के भाग को अति शीघ्र पूरा कराने की मांगग की तथा कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि इस पुल पर गाड़ियां दौड़ें इस लिए जौहर एसो0 निरन्तर पुल को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Read More »

सपाइयों ने मतदाता बढ़ाने पर दिया जोर

कानपुरः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के अतंर्गत आने वाली महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की एक सभा जगदम्बा पेट्रोलपंप रामादेवी चैराहे पर सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सपा ग्रामीण राघवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि 27 जनवरी के नर्वल तहसील के समक्ष विशाल धरना धान व आलू किसानों को उचित मूल्य न मिलने को लेकर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग 21 व 30 जनवरी को पोलिंग स्टेशनों में उपस्थित रहकर बीएलओ को नये मतदाता बढ़वाने में उनका सहयोग करे। पूर्व विधायक अरूणा तोमर ने कहा कि बूथ ही चुनाव की आत्मा है। पार्टी जन समस्याओं के निराकरण हेतु डा0 लोहिया के सिद्धान्त न मानेंगे- न मानेंगे के तहत आन्दोलन आयोजित करे।

Read More »