फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में चल रही अलग -अलग स्थानों पर श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ, श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कहीं गोवर्धन पूजा तो कही राम राज्य की कथा का वर्णन व्यास महाराज द्वारा किया गया। भक्तों ने भी भगवान लीला का वर्णन बडे ही ध्यान से सुना।
बताते चले कि रामलील मैदान में विगत कई दिनों से चल रही श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ के दौरान वृन्दावन की पावन भूमि से पधारे श्री रामकथा वाचकःभावत भास्कर बृज बिहारी महाराज ने अपने मुखार बिन्दू से सुन्दर काण्ड में हनुमान लीला का वर्णन सुनाया। हनुमान के मध्यम से ही सीता माता का पता चला उसके बाद हनुमान की लीला बाल समय से लेकर लंका दहन के बाद रावण युद्ध के दौरान लक्ष्मण शाक्ती रामलक्ष्मण को नाग फांस में बाधना उसके बाद अन्त में युद्ध के बाद जीत होने पर आयोध्या में आकर रामराज्य का वर्णन सुनाया। इस मौके पर भक्त गणों में मुख्य यजमान कृष्ण मुरारी उपाध्याय, जगदीश प्रसाद उनकी पत्नी, मुन्ना लाल गुप्ता संजय शर्मा, राकेश यादव, नेता जी, पवन गुप्ता, संजय पोरवाल, शशीकान्त शर्मा, अजय अग्रवाल, रतनसिंह यादव, राजेश तौमर, मुकेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अंकित पालीपाल, पिक्की पालीवाल, नितिन अग्रवाल आदि थे।
Read More »