⇒तहसील प्रशासन ने तालाब को कराया कब्जा मुक्त
⇒अवैध रूप से बने चार मकानों पर चला बुल्डोजर
टूंडला, जन सामना संवाददाता। कई वर्ष तक तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर लोग मकान बनाकर रहते रहे। प्रशासन चुप्पी साधे बैठा रहा लेकिन जैसे ही गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ के लिए चयनित किया गया। वैसे ही तालाब पर हो रहे अतिक्रमण पर बुल्डोजर चल गया। तालाब को अतिक्रमण म ुक्त कराकर प्रशासनिक अधिकारी फूले नहीं समा रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के गांव उलाऊ में बने तालाब की जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। कई बार शिकायत के बाद भी तालाब को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका था। कब्जा करने वाले ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर मकान भी खडे कर लिए।
JAN SAAMNA DESK
सावधानी रखकर स्वाईन लू से बचा जा सकता है -सीएमओ
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगतकराया है की सीजनल इंलूएंजा रोग -ए-एच1एन1 (स्वाइन लू) का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुत उपलब्ध है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि इसके लिए टोल फ्री नं. 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें जिससे इस रोग से बचा जा सकता है। खांसी जुकाम के साथ बुखार है तो वह सार्वजानिक स्थानों पर ना जाएँ। छिकते समय कपड़े या रुमाल से मुंह को ढके।
Read More »प्राथमिक विद्यालयोें में स्वच्छ पेयजल एवं पंखे की सुविधा सुनिश्चित कराई जायेः राजीव कुमार
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ब्लाॅक के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र की स्थापना पं0 दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत कराई जायेगी। आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य बाजारों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 में 03 हजार लाख रूपये की व्यवस्था की जायेगी। लगभग 14 हजार 500 सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र के क्रय हेतु नियमानुसार ई-टेण्डरिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयोें में स्वच्छ पेयजल एवं पंखे की सुविधा की योजना का क्रियान्वयन भी प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये।
त्योहारों में खलल डालने वालो से सख्ती से निपटेगी पुलिस
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। एस पी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति भंग कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने शांति समिति के लोगों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। साउथ सिटी की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था जल्द ही दुरूस्त की जाएगी।
थाना गोविन्द नगर परिसर में रविवार की शाम आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन एवं बकरीद लगभग पास – पास ही है अतः दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के त्योहार में सहयोग कर कौमी एकता की मिसाल पेश करे। उन्होंने हिदायत दी कि गणेश विसर्जन के समय कुछ शरारती तत्व नशे में धुत होकर अराजकता फैलाने का कार्य करते हैं ऐसे लोगों को विसर्जन जुलूस से दूर कर दे अन्यथा पुलिस को सूचना दे ताकि विसर्जन के समय कोई समस्या व विवधान न पडे। पीस कमेटी के लोगों ने साउथ सिटी में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष रखी।
जूनियर हाईस्कूल की मान्यता से इंटर तक की कक्षाएं चलाने का आरोप
औरैया, रमाकान्त गुप्ता। नगर के मुहाल नरायनपुर में संचालित सुखवासी लाल इंटर कालेज के प्रबन्ध निदेशक किशनपाल ने अपने विद्यालय के समीप संचालित दो विद्यालयो महेशानांद जूनियर हाईस्कूल व बौद्ध विद्यामंदिर के संचालकों पर आरोप लगाया है कि इन दोनों विद्यालयो के संचालक जूनियर हाईस्कूल की मान्यता से 9, 10, 11, 12 तक की कक्षा का संचालन कर रहे है।
प्रबन्ध निदेशक किशनपाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय के समीप संचालित महेशानंद जूनियर हाईस्कूल को केवल जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता शासन से प्राप्त है परन्तु विद्यालय संचालक नियमो को ताक पर रखकर जूनियर की मान्यता 12 तक की कक्षाओ का संचालन करवा रहा है।
यही आलम बौद्ध विद्यामंदिर का भी है इस विद्यालय को भी शासन स्तर से केवल जूनियर हाईस्कूल की मान्यता प्राप्त है परंतु नियमों की अनदेखी कर इस विद्यालय का संचालक भी 9 और 10 तक की कक्षाएं निडर होकर संचालित करवा रहे है।
डी.पी.एस. हाथरस में बुक फेयर का भव्य समापन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। डीपीएस हाथरस में आज तीन दिन से चल रहे बेहतरीन बुक फेयर का भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर बुक फेयर के पहले दिन से ही कक्षाओं में चल रही ’स्पर्धा’ प्रतियोगिता का आज फाइनल दिन था। जिसमंे प्रत्येक कक्षा से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी कला की प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस आर्ट प्रतियोगिता में छात्रों के लिए तीन वर्ग निर्धारित किए गए और हर वर्ग के लिए अलग विशय दिया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक फ्री हेंड ड्राॅइंग, कक्षा तीन से पाँच तक पोस्टर मेकिंग (पाॅल्यूशन) व कक्षा छह से नौ तक ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने भी जमकर लुत्फ़ उठाया।
मिलकर कार्य करने में भारत विकास परिषद की सार्थकता
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मिलकर समाज सेवा के कार्य करने में ही भारत विकास परिषद् की सार्थकता है। भारत एक राष्ट्र का ही प्रतीक नहीं बल्कि त्याग, समर्पण, साहस, शक्ति, संस्कार, सेवा और सम्पर्क का संयुक्त प्रफुस्टीकरण ही भारत है।
उक्त विचार स्थानीय सौभाग्य फाम्र्स में भारत विकास परिषद की हाथरस शाखा के अधिष्ठापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में परिशद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ0 केशवदत्त गुप्ता ने व्यक्त की है। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर हम नर में ही नारायन के दर्शन करते है वहीं हम भरत की तरह भ्रातृप्रेम के वशीभूत राज्य को भी छोड़कर त्याग व समर्पण प्रेरणा लेते है और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र के लिये शकुन्तला-दुष्यन्त के पुत्र भरत की तरह शेर से भी भिड़ जाने का साहस रखते है। भारत विकास परिषद की व्याख्या करते हुये उन्होने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने यदा-यदा धर्मस्य ग्लानिर्भवत भारत कहकर भारत के नाम से अर्जुन को सम्बोधित किया है जिसका तात्पर्य है कि धर्म और लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एकाग्रता और समपर्ण के प्रति अर्जुन का नाम ही भारत है। इतना ही नहीं हनुमान विस्मृत शक्ति का प्रकटीकरण ही भारत है। उन्होने सभी का विशेष युवा पीढ़ी का आभान करते हुये कहा कि आइये स्वयं भारत बनकर भारत विकास परिषद के माध्यम से अपने राष्ट्र भारत के लिये राष्ट्र देवों भव मानकर सम्पर्क, सहयोग, संस्कार और समपर्ण के साथ सेवा कार्य से स्वस्थ्य, सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण में प्राणप्रण से जुट जाये।
जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न
कानपुर, शीराजी। घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित सूर्य पब्लिक इंटर काॅलेज में शनिवार सुबह जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग की संपन्न हुई। जिसमें सूर्य पब्लिक इंटर काॅलेज घाटमपुर, किसान औद्योगिक इंटर काॅलेज धर्म मंगलपुर, जनता औद्योगिक इंटर काॅलेज घाटमपुर, गांधी विद्यापीठ इंटर काॅलेज घाटमपुर एवं राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद ने प्रतिभाग किया। जिसने जूनियर बालक वर्ग सीनियर बालक वर्ग जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा किसान औद्योगिक इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम 56, 69 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ने छात्रों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे शरीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।
मार्ग दुर्घटना में छात्र की मौत
कानपुर, जन सामना संवाददाता। बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार अपराहन तेज रफ्तार डंपर ने टीवीएस मोपेड सवार छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धार्थ नगर निवासी रमेश मिश्रा का पुत्र हिमांशु मिश्रा बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और शनिवार अपराहन कोचिंग से पढ़कर मोपेड द्वारा वापस घर लौट रहा था।
Read More »दबंगों ने ग्रामीण को किया लहूलुहान
कानपुर, जन सामना संवाददाता। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम समूह भटपुरवा में नशेबाजों ने बीती रात हमला बोलकर सुदामा विश्वकर्मा के पुत्र मुकेश को लाठी डंडों से पीटा। घायल के पिता ने बताया कि गांव के दीपू बैजू रामचरण का गांव में आतंक है। लोग डर के मारे पुलिस से शिकायत भी नहीं करते हैं। पीड़ित के घर वाले बिना पुलिस को सूचना दिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने पहुंच गए। जिन्हें डाॅक्टरों ने बिना पुलिस कार्यवाही के इलाज करने से मना कर दिया।
Read More »
Jansaamna