गर्मी में संक्रामक रोग व लू आदि से बचने के लिए सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की व्यवस्था रखें सुदृढ़: प्रभारी डी0एम0
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रभारी डीएम केके गुप्ता ने निर्देश दिये कि एमओआईसी समुचित चिकित्सीय स्टाफ/एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिये है कि वे गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाये। हीट वेव (लू) के कारण शरीर की कार्य-प्रणाली प्रभावित हो जाती है जिससे मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए इससे बचाव बहुत ही जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी को अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता ने कहा कि इसलिए आम आदमी को बताया जाये कि लू और गर्मी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की पूरी जानकारी दे। अस्पताल के बाहर, सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट, पोस्टर आदि लगा दे। लोगों को नसीहत दे कि वे अधिक से अधिक पानी पीयें, पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र ही पहने, धूप में जाने से बचे यदि धूप में जाना जरूरी हो तो चश्में, छाते, टोपी व चप्पल आदि को प्रयोग करे, यदि आप खुले में कार्य करते है तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढके रहें और यदि संभव हो तो छाते का उपयोग करें, यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का स्वच्छ पानी रखें, ओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे- लस्सी, चावल का पानी(मांड), नीबू-पानी, छाछ आदि का उपयोग करे
Read More »