फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं में 6.45 करोड़ रू खर्च होगें। सिरसगंज में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 4.38 करोड़, उमरी में जदुद्वारा स्थल 2.7 करोड़ रू खर्च होगें।
परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनपद में पुरानी धरोहरों को संजोये, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इन धरोहरों से परिचित हो सके। जनपद में 31 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई है। जिससे जिला अपनी अलग पहचान बनाएगा।
JAN SAAMNA DESK
आकर्षण झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
शोभायात्रा का शुभारम्भ सांसद अक्षय यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर, सदर बाजार, गंज तिराहा, सिनेमा चौराह, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधी नगर चौराहा होते हुए बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, भगवान शिव पार्वती की झांकी, नाग पर नृत्य करते भगवान श्रीकृष्ण, पूतना वध, राधाकृष्ण की भव्य मनोरम झांकी सहित अनेक झांकिया शामिल थी। सबसे आखिरी में मुख्य डोला चल रहा था। जिसके संग जयंती समिति के पदाधिकारी साथ चल रहे थे।
25 रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट
फिरोजाबाद। इंटीग्रेटेड फेडरेशन ऑफ सोशल एक्टिविस्ट्स डॉक्टर्स द्वारा शुरू की गई राष्ट्रव्यापी मुहिम रक्त क्रांति के अंतर्गत एक रक्तदान शिविर का आयोजन ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक में एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व डॉ. अमित गुप्ता, अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब ने किया। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और 10 रक्तदाताओं ने रक्त परीक्षण कराया और जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. अमित गुप्ता, रक्तवीर अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब ने कहा कि रक्त क्रांति इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, देशभक्ति की भावना को रक्तदान के रूप में व्यक्त करना और उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक 100ः स्वैच्छिक रक्तदाता राज्य बनाना। आपका एक कतरा खून, किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है। आइए हम आजादी का जश्न मानवता की सेवा से मनाएं। रक्तदान एक महान और जीवनदायिनी सेवा है। यह न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
मथुरा। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के लिए 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनकी लागत करीब 273 करोड़ रुपए है। वहीं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया, जिनकी लागत करीब 373 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं में परिक्रमा मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, कुंडों का जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा, कनेक्टिविटी, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पांचजन्य सभागार में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीलाओं के आयोजन को भक्तिमय माहौल का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संतों के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से ब्रज क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव स्वीकृत हुए।
BBAU के शोधकर्ताओं को मिला ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर भारतीय पेटेंट
Lucknow: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीबीएयू के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. पवन कुमार चौरसिया, शोध छात्र डॉ. सुनील सिंह और डॉ. सतीश कुमार को भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट शीर्षक ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर अनुदान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शोध टीम को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। साथ ही उन्होंने शोधकर्ताओं को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए-नए नवाचारों पर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।पुणे महाराष्ट्र में सम्मानित किये गये डॉ. आर. पी. मौर्य
रायबरेली। रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्यो पैथिक इंडिया द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन पुणे महाराष्ट्र के महात्मा फूले सांस्कृतिक भवन, फातिमा नगर, में किया गया। कॉन्फ्रेंस में ऊंचाहार रायबरेली के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आर. पी. मौर्य को चिकित्सा क्षेत्र में किये गये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव जी रहे। कार्यक्रम में रिसर्च सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सी. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. एस. डी. सिंह (लखनऊ) डॉ. श्रीकांत (हैदराबाद) डॉ एस. पी. आर्या (सेक्रेटरी सेंट्रल काउंसिल) डॉ धर्मेंद्र चक महाराष्ट्र, डॉ रामजी गुप्ता, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ. रुखसाना खातून, डॉ. नुजहत प्रवीण, डॉ राजीव सिन्हा सहित देश भर से आए अनेक ख्याति प्राप्त चिकित्सक उपस्थित रहे।
सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
-द्वारिकाघीश मंदिर में बाबा अमरनाथ की झांकी के दर्शन हेतु उमडा जनसैलाब
-रात्रि 12 बजते ही मंदिरों और घरों में गूजें नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उद्घोष
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मंदिरों में झांकियां सजाई गई। मंदिर परिसर में रंग-बिरगी विद्युल झालरों से सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। रात 12 बजते ही मंदिर एवं घरों मे नंद के घर आनंद भयों, जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई देने लगे। चारों तरफ उत्साह और भक्ति का वातारण नजर आ रहा था।
नगर के कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के तत्वाधान में बाबा अमरनाथ की क्रत्रिम पवित्र शिवलिंग की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी विद्युल झालरों से जग मगा रहा था। वही आगरा-मथुरा के कारीगरों द्वारा फूलों से सजावट की गई, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। मंदिर परिसर में कबूतरों का जोड़ा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मंदिर प्रांगण में बाबा बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के साथ-साथ शिव रुद्र अवतार हनुमान महाराज के दिव्य दर्शन कराए गए।
व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को किया नमन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के प्रधान कार्यालय शिवा शिव मार्केट जलेसर रोड पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय एवं प्रांतीय संरक्षक मदनलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी मौजूद रहे। व्यापारियो ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को कृतज्ञता पूर्वक याद किया और उनके बताए हुए पद चिन्हों पर भी चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया।
उद्योग व्यापार मंडल के महानगर कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने किया। इस दौरान अलकार चौधरी, हरिशंकर अग्रवाल महानगर वरिष्ठ महामंत्री, रमाशंकर दादा, आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, भानु उपाध्याय, अनिल गुप्ता अमीना, आकृति सहयोगी, सुभाष यादव, रजनीश शर्मा, विकास लहरी, सुशील जाट, दिलीप कुमार दीक्षित, मूलचंद राठौर, सुनील तोमर, रामगोपाल बजाज, रानू भारद्वाज, मुकेश शर्मा, विवेक कौशल, गोपालदास बंसल, गौरव अग्रवाल,
युवा पीढ़ी ने तिरंगे के प्रति आत्म सम्मान, गौरव पैदा किया हैः राज्यमंत्री
– जनपद में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
फिरोजाबाद। जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों कार्यालयों, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट में झंडा रोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस लाइन परिसर में राज्य मंत्री स्वतंत्र परिवार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने ध्वजा रोहण करते हुए देश के शहीदोे को नमन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक प्रदान किए। उन्होने विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को डीएम रमेश रंजन के हाथों से चेक, आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे। सूर्य घर योजना के लाभार्थियों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर प्रमाण पत्र प्रदान किए।
Jansaamna