Thursday, May 7, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 510)

JAN SAAMNA DESK

मिशन मोदी पीएम अगेन मुहिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर में हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। नगर में प्रथम आगमन पर मिशन मोदी पीएम अगेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। साकेत नगर स्थित होटल में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजू परिहार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सभी 110 वार्डों एवं ग्राम पंचायत में संगठन का विस्तार कर मिशन के उद्देश्य की पूर्ति करना है।

Read More »

कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश की लड़ाई कैसे हार गई

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला उनके पक्ष में थे, श्री नाथ ने कहा कि वे “इस बात पर गौर करेंगे कि हम मतदाताओं से संवाद क्यों नहीं कर सके”।
आंकड़ों से संकेत मिलता है कि चुनाव होने से बहुत पहले ही कांग्रेस सलवाद संचार की लड़ाई में भाजपा से हार गई थी। पार्टी ने कुछ विरोध प्रदर्शन किए और रैलियों और सार्वजनिक बैठकों की संख्या में भाजपा से बहुत पीछे रह गई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित अपने शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की 634 रैलियों में से, कांग्रेस ने कुल 350 रैलियां कीं (लगभग आधी)।

Read More »

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल

ऊंचाहार, रायबरेली। तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में ऊंचाहार चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ, आतिशबाजी गोले दगा कर हनुमान मंदिर में पूजा याचना की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने भी अपने प्रतिष्ठान संस्कृति ट्रेडर्स पर मौजूद साथियों का मुंह मीठा कराया और तीन राज्यों में मिली जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, ग्रह मंत्री व देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की जीत बताई। भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी और उत्तर प्रदेश के अंदर सभी सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Read More »

आम आदमी की खुशहाली के लिए सरकार कर रही कामः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद तक पहुंचाना है। सरकार योजनाओं को धरातल पर देखना चाहती है। आम आदमी खुशहाल हो इसके लिए सरकार काम कर रही है। यह विचार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए। क्षेत्र के गांव सवैया धनी और सवैया हसन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, दोनों सरकारें लोक कल्याण की योजनाओं को जरूरत मंद तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

Read More »

शासन ने कस्बे से हटवाया अतिक्रमण

महराजगंज, रायबरेली। रविवार को कस्बा में मुख्य तिराहे के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से टिनशेड और अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण न करने के लिए प्रशासन ने निर्देश भी दिया। निर्देशों का पालन न करने पर पुनः कार्यवाही की जायगी।वहीं उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा निष्पक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना चाहिए।

Read More »

बालयोगी मुनि अमित सागर का अभूतपूर्व पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन नसिया मंदिर में बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज का ससंघ पिक्षिका परिवर्तन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे स्थानीय श्रद्धांलुओं के साथ-साथ देश के दूरदराज क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित सिंह के साथ उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष प्रो डॉ अभय कुमार जैन, निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री का स्वागत विनोद जैन मिलेनियम, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, मुकेश जैन का चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजय जैन रेमजा, प्रवीण जैन, सम्भव प्रकाश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहू, अरविन्द मित्तल जैन ने तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा पहना कर किया।

Read More »

धूमधाम से निकली वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई की भव्य शोभायात्रा उनके अनुयाईयों द्वारा झलकारी नगर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने किया। शोभायात्रा झलकारी नगर जलेसर रोड से प्रारम्भ हुई। जो कि फिरोजाबाद क्लब चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क होते हुए नगर के पॉलीवाल हॉल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में वीरागंना झलकारी बाई की झांकी अलावा राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग वीरागंना झलकारी बाई अमर रहे, कोरी समाज जिंदाबाद के नारे गुजायमान रहा।

Read More »

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों में हर्ष

फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार को चार में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर शहर से लेकर गांव तक भाजपाइयों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए गए। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त कर अपने प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरण करते हुऐ कहा कि जनता जनार्दन की जीत है। इस विधानसभा चुनाव को जनता द्वारा कांग्रेस की झूठ, फरेब और जातिगत विभाजन की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाने के लिए याद रखा जाएगा। यह ऐतिहासिक जीत, भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

Read More »

ईंट भट्टे पर मासूम भाई बहन को ट्रैक्टर ने कुचला

मथुरा। शेरगढ़ क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टे पर काम कर रहे एक परिवार पर रविवार को दुखों का पहाड़ टूट पडा। पति पत्नी ईंट पथाई का काम कर रहे थे। पास में ही एक तीन माह का उनका बेटा कपडे की पालने नुमा झोली में झूल रहा था और तीन साल की बेटी अपने मासूम भाई के पास बैठी खेल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे भट्टे पर रेत लेकर आये एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ट्रैक्टर को दोनों बच्चों पर चढ़ा दिया। तीन महीने के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बहन भी बुरी तरह से जख्मी है। उसे इलाज के लिए कोसीकला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड कर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शेरगढ़ थाना अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वरा तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर आएगी तो उसी के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीडित परिवार महोबा जिले से मजूदूरी करने आये यहां आया है।

Read More »

राजस्थान, एम पी और छतीसगढ़ चुनाव परिणामों से फूले नहीं समा रहे भाजपाई

मथुराः जन सामना ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से रविवार को चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ गये। इनमें से तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इससे भाजपा उत्साहित है। चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। सुबह से ही लोग मतगणना के रूझान और परिणामों पर नजरें गड़ाए रहे। जैसे जैसे दिन चढा भाजपाइयों के चेहरे खिलते चले गये। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी कर चलाकर खुशी का इजहार किया। युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा नगर में विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल और नितिन कौशिक ने बताया कि ये भाजपा की रीति-नीति और जनता की जीत हैं।

Read More »