Saturday, July 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1100)

मुख्य समाचार

CDO ने मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा

सम्बन्धित अधिकारी गोष्ठी में अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का प्रदर्शन हेतु पूरी कर ले तैयारी:-मुख्य विकास अधिकारी
Kanpur Dehat: जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में झांसी में आयोजित होने वाले मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 के तैयारी के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई, बैठक में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में कुल कृषि योग्य क्षेत्रफल 228000 हे0 है, जिसमें रबी में 182844 हे0 एवं खरीफ में 109926 हे0 क्षेत्रफल आच्छादित है। इसी प्रकार सिंचित क्षेत्रफल – जनपद का शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल 172886 है, जिसमें से नहर से 62872 हे० राजकीय नलकूप से 22150 हे0 एवं निजी नलकूप से 87739 हे0 क्षेत्रफल की सिंचाई होती है।

Read More »

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Kanpur Dehat: जिलाधिकारी नेहा जैन ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर, औषधि केन्द्र, आकस्कि वार्ड आदि का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर में साफ सफाई एवं सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये, इसके पश्चात उन्होंने जन औषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जन औषधि केन्द्र में दवाऐं कम पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा ज्यादा से ज्यादा दवा जन औषधि केन्द्र में रखने के निर्देश दिये जिससे कि गरीब जनता को सस्तेदामों में दवा उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात उन्होंने आकस्मिक वार्ड का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से वार्ता कर इलाज के बारे में जानकारी ली, जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि इलाज सही प्रकार से हो रहा है तथा दवा भी अस्पताल से उपलब्ध करायी जा रही है।

Read More »

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में जानना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

सूचना का अधिकार अधिनियम व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करता है
Kanpur Dehat: आजादी के बाद जिन दो अधिनियमों में जनता को सर्वाधिक सशक्त बनाने का काम किया वे थे जनहित याचिका और सूचना का अधिकार अधिनियम, इसलिए जरूरी है कि इनके बारे में जनता को जागरूक किया जाये। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लागू किया गया, इसके अन्तर्गत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी ले सकता है। बस शर्त यह है कि आर0टी0आई0 के तहत पूछी जाने वाली जानकारी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

Read More »

महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन हो – मुख्य सचिव

महाकुम्भ 2025 भारत और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से दुनिया को रूबरू कराने का बेहतरीन अवसर
तात्कालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेलखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुम्भ मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि 2025 का महाकुम्भ भारत और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से दुनिया को परिचित कराने का बेहतरीन अवसर है। महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन हो। आजादी का अमृत महोत्सव और महाकुम्भ 2025 को ध्यान में रखते हुए संगम क्षेत्र के साथ ऐतिहासिक विरासतों व पौराणिक धार्मिक स्थलों के जीर्णाेद्धार कार्य तेजी से सम्पन्न किया जाए।

Read More »

जानलेवा हमले से ग्रामीणों ने बचाई प्रधान की जान, क्षतिग्रस्त हुई कार,प्रधान ने दिया प्रार्थना पत्र

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा ग्राम प्रधान पर गांव के ही एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रधान ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी नारेंद्र यादव ग्राम सभा के प्रधान हैं। मंगलवार की शाम वो पचखरा गांव स्थित हमामवीर बाबा हनुमान मंदिर पूजा-पाठ व दर्शन के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय रैयापुर गांव के पास गांव का ही एक युवक मिल गया और बीच रास्ते में खड़ा होकर ग्राम प्रधान के कार को रोक लिया। जिसके बाद आरोप है कि उसने कमर से तमंचा निकाल प्रधान पर निशाना साधते हुए फायर करना चाहा लेकिन कारतूस के मिस हो जाने के कारण तमंचे से फायर नहीं हो सका। जिसके बाद झल्लाए युवक ने कार के सामने वाले शीशे पर तमंचे के बट से कई प्रहार कर दिए ,जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़ा कर हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर के अत्यधिक नशे में होने के कारण पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई।

Read More »

शहर के कैपरगंज व मधुवन रोड पर अवैध निर्माण कार्य बन्द

रायबरेली।विकास प्राधिकरण रायबरेली के सहायक अभियंता राजीव, धमेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता धनेश कुमार द्वारा जोन नं0-7 में कैपरगंज में महेश कौशल एवं सैला द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को पु.लिस चौकी प्रभारी जहानाबाद संजय सिंह ने सहयोग से बन्द कराये गये। भ्रमण के दौरान जोन नं0-4 बी मधुवन रोड पर प्रदीप श्रीवास्तव एवं मनोज सोनकर द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य बन्द पाया गया।

Read More »

डीएम-एसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानून एवं शांति व्यवस्था निरंतर बनाए रखे : डीएम-एसपी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों कहारों का अड्डा, किला बाजार, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन, घंटाघर सहित अन्य विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों भ्रमण कर जायजा लिया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस व पुलिस कर्मियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने रखने की अपील करते रहे के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिम्मेदार बुद्धिजीवी अल्पसंख्यक जनों/युवाओं को अपील करे कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ-साथ गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/पुलिस बलों से स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम कड़ी नजर रखी जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Read More »

एक साल पहले चोरों ने चुराई अष्टधातु की मूर्तियां, खुलासा करने में नाकाम हुई पुलिस

मंदिर से भगवान ही गायब हुए, अब सुना पड़ा है प्रभु का आसन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर स्थित चांदी बाबा की कुटी के मंदिर से चोरी हुई राधा कृष्ण की बेस कीमती मूर्तियां की घटना को एक साल पूरा हो गया है। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है । एक साल से भगवान के बिना मंदिर सुना है । बीते साल 20 जून को चांदी बाबा की कुटी से राधा कृष्ण की मूर्तियां और कृष्ण भगवान की सोने की बांसुरी चोरी हो गई थी । करोड़ों रुपए कीमत की यह मूर्तियां आसपास के लोगों की आस्था की केंद्र रही है । पूरे क्षेत्र के लोग इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते है, मूर्तियां चोरी होने के बाद एक साल का समय बीत चुका है । लेकिन चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम है। यही नहीं अब पुलिस मूर्तियों को तलाश करने का प्रयास भी नहीं कर रही है ।

Read More »

अवैध तमंचा व चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जगतपुर कोतवाली अंतर्गत बेही गांव निवासी जागेश्वर बृहस्पतिवार को बाबू गंज बाजार में घूम रहा था। बैंक चेकिंग में गई पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने जिसे नेवादा रास्ते से दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास चाकू बरामद हुआ है।दूसरा मामला कोटिया चित्रा गांव निवासी अतुल कुमार यादव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास तमंचा लेकर घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Read More »

कानपुर में फिर आया लव जिहाद का मामला

एक बालिग बेटी का बाप होकर भी शादी शुदा युवक नाम बदलकर करता रहा शोषण
अब शादी न करने पर दे रहा जान से मारने की धमकी
कानपुर: अवनीश सिंह। कानपुर नगर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा 8 इलाके में रहने वाली युवती सन 2018 में दादा नगर थाना गोविंद नगर स्थित फैक्ट्री में काम करती थी जहां उसी फैक्ट्री में साथ में एक युवक भी काम करता था जिसने युवती को अपना नाम रंजीत और खुद को हिंदू बता कर उसके संग दोस्ती की ओर अपने प्रेमजाल में फसांकर उसके संग करीब 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

Read More »