बेशकीमती अष्टधातु मूर्ति के चोरों को ढूंढने में अब भी पुलिस के हांथ खाली
ढूंढने पर तो भगवान भी मिल जाते हैं, कहावत को चरितार्थ नहीं कर पा रही पुलिस
अष्टधातु की आधा दर्जन मूर्तियों को ढूंढ निकालना जनपदीय पुलिस के लिए आज भी बड़ी चुनौती
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।हम बात कर रहे हैं बीते वर्ष २०२१ के जून महीने में हुई एक ऐसी घटना की जब पुलिस की मुस्तैदी का बेखौफ चोरों द्वारा जनाजा निकाला जा रहा था। बीते वर्ष जून का महीना खासकर ऊंचाहार पुलिस के लिए ज्यादा ही गर्म था। उस समय अज्ञात चोर तो एक-एक दिन में दो-दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच एक मामला क्षेत्र के धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ था, जहां अज्ञात चोरों ने एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर को अपना निशाना बनाया था। गौरतलब यह है कि यह घटना उस समय हुई जब पूरे प्रदेश में सरकार मंदिर बनाने में एवं धर्म का परचम लहराने में लगी थी तब इधर चोरों ने मंदिर से भगवान को ही गायब कर दिया। तभी से भगवान का आसन आज तक सूना पड़ा है और पुलिस हांथ मल रही है, मंदिर के पुजारी आज भी प्रभु की राह निहार रहे हैं।
Read More »
Jansaamna
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से सदन के अंदर भेंटकर बातचीत करके उनको एक झकरकटी बस स्टेशन के पीपीपी मॉडल पर डेवलपमेंट के लिए आग्रह किया।विधायक ने मंत्री से कहा कि झकरकटी बस स्टेशन के डेवलप हो जाने से कानपुर की लगभग 5 लाख से भी ज्यादा आसपास के क्षेत्र के निवासियों के आवागमन में जाम से मुक्ति का एक मार्ग तैयार होगा और बसों का आवागमन स्टेशन के अंदर से ही प्रारंभ होगा। विधायक ने मंत्री से कहा कि पूर्व में भी आपको इसके लिए एक प्रतिवेदन दिया था, जिस पर आप ने आश्वासन दिया था कि आप झकरकटी बस स्टेशन को डिवेलप करेंगे और विकास नगर डिपो से बसों के संचालन को कानपुर आकर प्रारंभ करेंगे विधायक ने पुनः उनको याद दिलाते हुए कहा कि चूँकि आप बजट आ गया है हर विभागों का बजट भी आवंटन हो गया है,अब विकास नगर डिपो को पुनः संचालित प्रारंभ किया जाए तथा झकरकटी बस स्टेशन को कानपुर की लाखो जनता के हित में पी.पी.पी मॉडल के अंतर्गत पूर्व में तैयार की गई कार्य योजना अनुसार ही टेंडर स्वीकृत कराकर कार्य का शिलान्यास करने की कृपा करें, मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मैं जल्दी इस प्रक्रिया को टेंडर में डलवाता हूं और निश्चित रूप से झकरकटी बस स्टेशन का जीर्णोद्धार करूंगा।
कानपुर। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन ने सीसामऊ थाना परिसर में थाना पुलिस की इंस्पेक्टर इंदू यादव के सहयोग से वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने थाने के प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे और इंस्पेक्टर इंदू यादव के साथ थाना परिसर में कई पौधे लगाए। प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने कहा कि आज के बदलते परिवेश के कारण पर्यावरण को बचाने की सभी की ज़िम्मेदारी है और बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से सिर्फ पौधे लगाकर ही दूर किया जा सकता है। मौके पर मौजूद थाना पुलिस की इंस्पेक्टर इंदू यादव और किला मजदूर यूनियन के कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि आज की लोगों की जीवनशैली और आरामतलबी की आदत से पर्यावरण के साथ हमारी पृथ्वी को भी दिन ब दिन नुकसान पहुंचा रही है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में विभिन्न विभागों को भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में चकबन्दी भूमि सम्बन्धी प्रकरण/एनएचएआई/गंगा एक्सप्रेस वे/एलपीजी पाइप लाइन प्रोजेक्ट रिव्यू के सम्बन्ध में आज बैठक आहूत की गई।बैठक में तहसील सलोन में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बेढ़ौना के निर्माण हेतु भूमि, जनपद न्यायालय/ग्राम न्यायालय/आउटलाइंग कोर्ट हेतु भूमि, पुलिस चौकी, थाना, आवासीय परिसर हेतु भूमि, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के मीडिएशन सेन्टर निर्माण, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुण्डा-रसूलपुर रायबरेली हेतु, ट्रान्सपोर्ट नगर हेतु भूमि, संस्कृति अनुभाग-अवध केसरी राना बेनी माधवबक्श सिंह की स्मृति में सभागार निर्माण हेतु भूमि, उप मण्डी स्थल के निर्माण हेतु, प्राथमिक विद्यालय-पूरे भिखारी मजरे नकफुलहा हेतु, 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला हेतु, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन सतावं हेतु, नाईपर संस्थान हेतु, आवासीय समेकित विद्यालय के निर्माण हेतु, सई नदी के किनारे रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट, पंचायत भवनों में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव स्थित राम जानकी मंदिर के पास बड़ी बेशकीमती भूमि है जो कि राजमार्ग पर स्थित है। जिस पर भूमाफियाओं की भी काफी अरसे से नजर है। भूमि हथियाने को लेकर पूर्व में मंदिर के महंत सत्य नारायण दास और फिर चार साल पहले प्रेम दास की हत्या हो चुकी है, किंतु हत्या में आरोपित इतने रसूखदार है कि पुलिस उन्हे मुकदमे से विवेचना के दौरान बरी कर देती है। मंदिर के पूर्व पुजारी बाबा राम स्वरूप दास ने राजस्व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि महंत सत्य नारायण दास के वो उत्तराधिकारी है।उनके पास न्यायालय के अभिलेख हैं किंतु उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया जा रहा है जबकि बाबा गोविंददास उनके दावे को फर्जी बता रहें है। बता दें कि पूर्व में मंदिर की भूमि का बैनामा हो चुका है, जिसमे अब बड़े बड़े भवन बन चुके है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वेदांत पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक हरिश्चंद्र कौशल ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय द्वारा 200 फलदार पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। आज कटहल, अमरूद और नींबू के पौधों का रोपण भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव, विजयपाल, मनीष कौशल, अनिल यादव के द्वारा पौधों का रोपण किया गया।
कानपुर। शुक्रवार को कानपुर नगर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी को लखनऊ एसटीएफ द्वारा हजरतगंज इलाके में पोर्टल चैनल के ऑफिस से 3 अन्य साथियों जावेद अहमद, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सूफियान के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में जफर और उसके साथियों को पेश किया गया। कोर्ट में आज पेशी से पहले भारी सुरक्षा का इंतजाम किया गया कोर्ट में कुछ देर के लिए सुनवाई चली जिसमें जफर हयात हाशमी ,जावेद अहमद, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सूफियान को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस नगर आयुक्त विजय सिंह मीणा द्वारा नेतृत्व किया गया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौलाना अली जौहर फैंस असोसिएशन का महासचिव जावेद अहमद खान यूट्यूब चैनल चलाता है। जावेद को जफर हयात हाशमी व उसके दो अन्य साथियों सहित लखनऊ स्थित उसके यू ट्यूब पोर्टल के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था।वहीं हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस ने ड्रोन के द्वारा कड़ी नजर रखी । यूपी एटीएस चीफ नवीन अरोड़ा अपने स्पेशल कमांडो की टीम के साथ कानपुर पहुंचे।एवम् जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी से हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के हालातों की जानकारी ली एवम् हिंसा प्रभावित क्षेत्र में एटीएस के कमांडो दस्ते के साथ दौरा किया।हिंसा के पीछे क्या कारण रहे और इसके पीछे कौन कौन लोग शामिल है। इस हिंसा की जांच अब एटीएस भी करेगी। हरेक एंगल से हिंसा की जांच की जाएगी।हिंसा के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम शपथ लेते हैं कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से अपनी धरती मां को बचाएंगे। सभी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद को समर्पित करेंगे” इस पर्यावरण शपथ के साथ एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संदेश देते नारे लिखी तख्तियां लिए एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नेतृत्व परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार तथा प्रियदर्शनी महिला क्लब की अध्यक्षा मनीषा समैयार ने किया। श्री समैयार ने जल के सदुपयोग, अपशिष्टों का सही दिशा में निस्तारण करने के साथ साथ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने पर बल दिया। इस अवसर पर श्री समैयार ने एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का संदेश पढ़कर सुनाया।पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर निबंध, ड्राइंग व नारा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करके एनटीपीसी व सीआईएसएफ कर्मचारियों आवासीय परिसर के निवासियों के साथ साथ ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।हज़रत सैयद महबूब आलम चिश्ती रह० के 524 वें उर्स के मौके पर सरपस्त हाजी मोहम्मद इलियास, जनरल सेक्रेटरी रईस अहमद खां आदि की उपस्थिति में उस्ताद शायर नाज़ प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता एवं कन्वीनर व मंच संचालक मारूफ़ रायबरेलवी कुशल संचालन में दरगाह कैम्पस में एक भव्य अखिल भारतीय मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे विश्व विख्यात शायरों और शायरात ने शिरकत की, जिस में कानपुर से आये जौहर कानपुरी , लखनऊ से चरन सिंह बशर, दिल्ली से इक़बाल अशहर , कानपुर से शबीना अदीब, दिल्ली से अना देहलवी,मालेगांव से अल्ताफ़ ज़िया ,अमरोहा से निकहत अमरोहवी,प्रयागराज से अफ़ज़ल इलाहाबादी , लखनऊ से अविनाश बाजपेई,कानपुर से आये अहमद दानिश के साथ रायबरेली के राम बाबू रस्तोगी ने अपनी स्तरीय शायरी से श्रोताओं का मन मोह लिया। महामारी के कारण लगभग तीन वर्ष के बाद शहर में हुए ऐसे भव्य मुशायरे व कवि सम्मेलन में श्रोताओं की काफ़ी बड़ी संख्या उपस्थित रही और मारूफ़ रायबरेलवी के करिश्माई संचालन और चुटीले जुमलों ने सुबह के साढ़े चार बजे तक उन्हें मंच से जोड़े रक्खा ..