ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम शपथ लेते हैं कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से अपनी धरती मां को बचाएंगे। सभी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद को समर्पित करेंगे” इस पर्यावरण शपथ के साथ एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संदेश देते नारे लिखी तख्तियां लिए एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नेतृत्व परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार तथा प्रियदर्शनी महिला क्लब की अध्यक्षा मनीषा समैयार ने किया। श्री समैयार ने जल के सदुपयोग, अपशिष्टों का सही दिशा में निस्तारण करने के साथ साथ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने पर बल दिया। इस अवसर पर श्री समैयार ने एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का संदेश पढ़कर सुनाया।पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर निबंध, ड्राइंग व नारा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करके एनटीपीसी व सीआईएसएफ कर्मचारियों आवासीय परिसर के निवासियों के साथ साथ ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।हज़रत सैयद महबूब आलम चिश्ती रह० के 524 वें उर्स के मौके पर सरपस्त हाजी मोहम्मद इलियास, जनरल सेक्रेटरी रईस अहमद खां आदि की उपस्थिति में उस्ताद शायर नाज़ प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता एवं कन्वीनर व मंच संचालक मारूफ़ रायबरेलवी कुशल संचालन में दरगाह कैम्पस में एक भव्य अखिल भारतीय मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे विश्व विख्यात शायरों और शायरात ने शिरकत की, जिस में कानपुर से आये जौहर कानपुरी , लखनऊ से चरन सिंह बशर, दिल्ली से इक़बाल अशहर , कानपुर से शबीना अदीब, दिल्ली से अना देहलवी,मालेगांव से अल्ताफ़ ज़िया ,अमरोहा से निकहत अमरोहवी,प्रयागराज से अफ़ज़ल इलाहाबादी , लखनऊ से अविनाश बाजपेई,कानपुर से आये अहमद दानिश के साथ रायबरेली के राम बाबू रस्तोगी ने अपनी स्तरीय शायरी से श्रोताओं का मन मोह लिया। महामारी के कारण लगभग तीन वर्ष के बाद शहर में हुए ऐसे भव्य मुशायरे व कवि सम्मेलन में श्रोताओं की काफ़ी बड़ी संख्या उपस्थित रही और मारूफ़ रायबरेलवी के करिश्माई संचालन और चुटीले जुमलों ने सुबह के साढ़े चार बजे तक उन्हें मंच से जोड़े रक्खा ..
कानपुर। पर्यावरण दिवस पर अपने वार्ड 67 बर्रा पश्चिम में श्री हनुमत सेवा न्यास के बैनर पर संघ के नेता संजय त्रिवेदी द्वारा आयोजित आओ पेड़ लगाए, बर्रा 5 महाकालेश्वर मंदिर के पीछे पार्क में के निकट पार्क में पेड़ लगाकर लोगों को पेड़ों के महत्व को बताकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव,पंकज तिवारी,विनय सिंह,विनोद श्रीवास्तव वी.के मिस्र,ओमेंद्र सोनी सहित कई प्रबुध्द लोग उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण को जीवन पद्धति और दिनचर्या से जोड़ने की जरुरत – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
अवनीश सिंह