शिकायती पत्र देने के बाद भी नही हो पा रहा समाधान
पीड़ित को पड़ोसी कर रहे परेशान, कोतवाली के चक्कर काटने को मजबूर
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में अमन चैन है लेकिन कभी कभी जब किसी की पुलिस हमदर्द बनती है तो पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है। यहां तो चौराहे पर बैठने वाले सिपाही ही एक दबंग व्यक्ति जिसको आस पास क्षेत्र के लोग छुटभैया नेता के रूप में जानते हों उसके ही हमदर्द बन जाते हैं। कई महीनों से दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान पीड़ित आज फिर दर दर भटकने को मजबूर गया है। उसे अपना ही घर अब काटने को दौड़ता है क्योंकि अपने काम से फुरसत होने पर पीड़ित के घर पहुंचते ही पड़ोसी दबंग उसको अनेकानेक बहाने से उससे गाली गलौज करते हैं और उसे मारपीट करने में उलझाने का प्रयास करते हैं जिससे कि पीड़ित ही दबंग सिद्ध हो सके।
Read More »
Jansaamna
अधिकारियों को नलकूप आपरेटरों की कार्यशैली में सुधार लाने के दिए सख्त निर्देश
शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित रॉयल गार्डन में मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार से चार दिन के लिए जादूगरनी सुनैना अपने हैरत अंगेज कर्तब दिखा कर लोगों का मनोरंजन करेंगी। इतना ही नहीं वह नगर के साथ जिले के सभी वर्ग की होनहार प्रतिभाओं के साथ मंच साझा करेगीं। इसके साथ ही जो प्रतिभाशाली युवक-युवती अथवा बच्चे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना चाहेंगे, उन्हें मंच पर मौका मिलेगा। उक्त जानकारी मेला मालिक अरविंद जैन और जादूगरनी सुनैना ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नगर की जनता के मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन किया है। जिसमें झूले, नाव झूले, आसमानी झूला के साथ ही अन्य तरह के मनोरंजन के साधन और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की खरीददारी के लिए दुकानें लगाई गई हैं।
फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य पुरातत्व विभाग की क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई आगरा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान बुद्व के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चित्रकला के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्राचीन धरोहर तथा भारतीय संस्कृति आदि का अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन किया। । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है – हम खुद अपने पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण करें!!