◆जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा
◆ संचारी रोग नियंत्रण के लिए दायित्व के पालन करने की जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
◆ हरी झंडी दिखाकर 39 वाहन को फॉगिंग हेतु किया रवाना
राघवेंद्र सिंह,कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज संचारी रोग व दिमागी बुखार पर नियंत्रण एवं सही उपचार के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ काशीराम जिला संयुक्त चिकित्सालय से फीता काटकर किया । इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा अभियान से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए दायित्व पालन करने के लिए शपथ दिलाई ।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी 04 अप्रैल, 2022 को स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जनपद श्रावस्ती से किया जायेगा। उ0प्र0 बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र.छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन को प्रोत्साहन देने तथा छात्रों का नामांकन कराने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का संचालन विगत वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि अभियान के अन्तर्गत अध्यापकों द्वारा घर.घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे किया जाये और बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाये।
संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को सकुशल किया जाये सम्पन्न: जिलाधिकारी
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों से लेकर गंगा तटों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे और हर हर गंगे के जयकारों के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। गोकना घाट, गोला, बादशाह पुर, पूरे तीर, डलमऊ गंगा घाट पर हजारों लोगों ने स्नान दान कर कल्याण की कामना की। तत्पश्चात में भक्तों ने देवी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर गोकना घाट पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण समिति की ओर से गंगा महाआरती, गंगा पूजन व दीपदान किया गया और गहरे जल में ना स्नान करने,मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के महासचिव पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है।