⇒आयुष मंत्री का जनपद रायबरेली आगमन पर जोरदार किया गया स्वागत
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। लखनऊ से जनपद रायबरेली होते हुए बनारस जा रहे आयुष मंत्री का आज शहर के चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद रायबरेली के आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी डॉक्टर अरुण कुरील, अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी, योगाचार्य डॉक्टर रवि प्रताप सिंह, अन्य कर्मचारी गण और समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री बने डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु जी को पुष्पगुच्छ देकर त्रिपुला चौराहा पर उनका स्वागत किया गया और उनके साथ कई कर्मचारी गण ने भी उनका स्वागत किया।
Read More »
Jansaamna
प्रशिक्षण में एक माइक्रो आब्जर्वर रहे अनुपस्थित, स्थानीय प्राधिकारी चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के गोदाम परिसर में कार्यरत श्रमिकों के विधिक अधिकार विषय पर जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा बताया गया कि देश व समाज निर्माण में श्रमिकों के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिकों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। इसके लिए श्रमिकों का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना व उनके अधिकार का संरक्षण अति आवश्यक है। श्रमिक देश के विकास की रीढ़ है। यदि श्रमिक परेशान हो तो उसके अधिकारों के प्रति जागरुकता व अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अब चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार बुधवार को एक नए अध्याय से जुड़ गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा ऊंचाहार सीएचसी में पहली बार एक प्रसूता का शल्य प्रसव को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है।यह कार्य वरिष्ठ सर्जन डा. महमूद अख्तर के नेतृत्व में हुआ है। क्षेत्र के हसनगंज निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी रानी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया था। जब सीएचसी में डाक्टरों ने प्रसूता को देखा तो गर्भ में शिशु तिरछा था। जो बिना शल्य क्रिया के प्रसव संभव नही था। उसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसूता के परिजनों की सहमति से यहीं पर सर्जरी का निर्णय लिया गया।
2011 मे हुई थी शादी,चौथी के बाद से ही शुरू हुआ विवाद
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल सिरसागंज में आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष्य में एक दिवसीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सिरसागंज विवेक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज कमलेश कुमार, थाना प्रभारी सिरसागंज मोहम्मद खालिद, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, निदेशक संजय शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं गंगा नदी पर नाटिका की प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडलों, पोस्टरों का अवलोकन करने के साथ भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को श्रवण किया। कार्यक्रम में सीडीओ चर्चित गौड़ ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए विज्ञान की तकनीक के विषय में समझाया।
फिरोजाबाद। नर सेवा नारायण सेवा को संकल्प मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन नगर के तुलसी पैलेस में किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ।शिविर में शहर के प्रसिद्द नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रमाशंकर सिंह, डस. डी.के डुदेजा एवं डा. अजय शर्मा ने सैकड़ों मरीजों के आंखो का निःशुल्क परीक्षण किया। साथ ही उन्हें दवा भी वितरित की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत ने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार है।