Sunday, February 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1291)

मुख्य समाचार

पोस्टमास्टर जनरल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर का किया निरीक्षण

डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध करा रहा तमाम सेवाएं – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी। डाक विभाग नित नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है तथा एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर, चंदौली की विजिट के दौरान व्यक्त किये। पोस्टमास्टर जनरल आज अचानक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर पहुँचे और वहाँ डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।

Read More »

जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार: विजय गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

रसूलाबाद विधानसभा से सपा के टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया ने कहा भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त और प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनाना चाहती है
सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने कहा भाजपा सरकार में अन्नदाता परेशान
पूर्व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद सुरेश यादव ने कहा भाजपा की सरकार में नौजवान किसान परेशान
रसूलाबाद/कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता के नगर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इससे पहले राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने बूथ पर जाकर जनता के वोट बढवाये।
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि इस देश में युवाओं के मसीहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का काम भी तेजी के साथ किया जाएगा।

Read More »

रेवेन्यू बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

शिकोहबाद। रेवेन्यू बार एसोशियेशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह सुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार यादव अपर जिला जज, विशिष्ट अतिथि राज मंगल यादव सी.जे.एम, शिवध्यान पाण्डे एस.डी.एम, अमित कुमार तहसीलदार मौजूद रहे।

Read More »

एसएन बिजलीघर पर फिर गरजे संविदा कर्मचारी, दिया धरना

संविदाकर्मी प्रीतम सिंह एवं संगठन के जिलाघ्यक्ष को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सैकड़ो कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एसएन बिजली घर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के दक्षिणांचल जिला महामंत्री संतोष बिहारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल को लिखे पत्र में मांग करते हुये कहा है कि दो वर्ष पूर्व होली के अवसर पर संविदाकर्मी व अन्य दो लोगोें को मदिरापन करते हुये कुछ लोगों के द्वारा उनका फोटो सोसल मीडिया पर प्रकाशित कर दिया गया था।

Read More »

दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जॉच में जुटी

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र गॉधी पार्क के समीप रैमण्ड कम्पनी के शोरूम में जनपद आगरा के शाहगंज निवासी 25 वर्षीय अमन पुत्र रमेश बाबू मैनेजर पद पर काम करता था।

Read More »

धूमधाम से मनाई आंवला नवमी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई आंवला नवमी। महिलाओं ने अखण्ड सौभाग्यवती होने के साथ सुख-समृद्धि पाने का पाया आशीर्वाद। इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करने का विधान है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का वास होता है। सुबह से ही महिलाएं मंदिरों व पार्को जहां आंवला के पेड़ों के पास में जुटने लगी, हाथों में जल, फूल आदि पूजन की थालियां लेकर लेकर आंवले के वृक्ष का पूजन कर आंवले के पेड़ के तने में सूत लपेतटे हुए भजन गाकर परिक्रमा की। साथ ही आंवला पूजन की कथा भी सुनी। कथा के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वीलोक पर भ्रमण करने आईं। पृथ्वी पर आने के पश्चात मां लक्ष्मी को श्री हरि भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई।

Read More »

शिक्षा ही एक ऐसा दीपक है जो हमारे जीवन में उजाला कर सकता है-अलवीना पठान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कोमल फाउंडेशन एवं इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से संचालित माँ बैकुंठी बाल गुरुकुल, न्यू रामगढ़ में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे-मुन्हे बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। शुक्रवार को माँ बैकुंठी बाल गुरुकुल में थाना उत्तर की महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान, समाजसेवी सौरभ लहरी एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, सॉफ्नर, ज्ञान गंगा पहाड़ा, बिस्किट आदि बांटे।

Read More »

विधिक साक्षरता शिविर में बालिकाओं को दी गई हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

फिरोजाबाद। जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना में किया गया। कार्यक्रम में विधिक प्राधिकरण सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए बताया कि 1090, 181, 1076 और 1098 ऐसे टोल फ्री नंबर है। जिनको डायल करने से तुरंत ही सहायता पहुंचाई जाती है। वहीं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर है। जो महिलाओं को किसी भी परिस्थति में सहायता पहुंचाने के लिए लांच किया गया है। साथ ही छात्र एवं छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार एवं कानून की जानकारी दी। शिविर का संचालन पी.एल.बी .मनोज गोस्वामी व पंकज कुमार द्वारा किया गया।

Read More »

मतदाता रैली निकालकर कर लोगों का मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद व (ई.एल.सी) सहायक नोडल हिमांशु शर्मा द्वारा ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज टूंडला में मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। वहीं रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हिमांशु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी का मतदान करना आवश्यक है। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एक नवंबर 2021 से चल रहा है। जिसमें दावे, आपत्तिया, त्रुटि सुधार, स्थान परिवर्तन कार्य 30 नवंबर तक किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 है।

Read More »

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया महिलाओ को जागरूक

कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा- निर्देश एवं अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशन में तहसील सभागार, अकबरपुर, कानपुर देहात में महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात साक्षी गर्ग जी द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में विशेष जानकारियां दी गयी।पुरूषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, कार्य स्थल पर छेड़-छाड़/यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार, यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार के संबंध में बताया गया।

Read More »