Saturday, July 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1317)

मुख्य समाचार

10 मार्च को होगी गठबंधन की सरकार: जयंत चौधरी

सादाबाद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मई,बर्दवारी और सहपऊ में रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया के समर्थन में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में भाजपा के शासन में किसान असहाय दलित मजदूर महिलाओं को बर्बाद कर दिया है तथा भाजपा सरकार ने आवश्यक वस्तुओं में जैसे खाद बिजली पानी गैस डीजल पेट्रोल आज की सब्सिडी खत्म करके महंगाई को आसमान में खड़ा कर दिया है। जिसको लेकर प्रदेश की आम जनता एवं मजदूर वर्ग पूर्ण रूप से बर्बाद होकर भुखमरी के कगार पर खड़ा हो गया है विगत 5 वर्षों में भाजपा शासन में प्रशासन के अधिकारी आम जनता की फरियाद पर कभी भी ध्यान नहीं देते हैं।

Read More »

घर बैठे मतदाताओं को डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा से प्राप्त हो रहे मतदाता फोटो पहचान पत्र

डाकघरों में 4 लाख से अधिक मतदाता फोटो पहचान पत्र की हुई बुकिंग – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनावों में जहाँ युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, वहीं वोटर आईडी कार्ड के आवेदनों की संख्या में भी तेजी से इजाफ़ा हुआ है। निर्वाचन आयोग डाक विभाग के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्रों का प्रेषण कर रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जनोन्मुखी सेवाओं के विस्तार के क्रम में डाक विभाग और निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के बीच हुए बीएनपीएल एग्रीमेंट के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतदाताओं को राहत देने के लिए इस बार मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे उनके घर भेजे जा रहे हैं।

Read More »

ऊँचाहार में हर चौखट पर कांग्रेस की दस्तक से बना माहौल

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कांग्रेस की दस्तक हर चौखट पर हो रही है। जिससे पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में खासा माहौल तैयार हुआ है। ऊंचाहार विधान सभा ने कांग्रेस उम्मीदवार अतुल सिंह सुदूर ग्रामीण अंचल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है। समाज के सभी वर्गो का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से कांग्रेस की नीतियों को लेकर अतुल सिंह की मेहनत रंग भी ला रही है। मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के गांव बेही , केदार गंज , अलावल पुर , बिलाई , गौरा , बांध , खस्परी , सुल्तानपुर जनौली , साईं , तिकरिया व स्माइल मऊ समेत करीब दो दर्जन गांवों की नुक्कड़ सभाओं में अतुल सिंह ने सपा पर जमकर हमला बोलाा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां बाहरी उम्मीदवारों को लाकर ऊंचाहार की जनता को ठगने का काम कर रही है।

Read More »

ऊंचाहार क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने किया जनसंपर्क

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा ऊंचाहार 183 से निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण अंचलों में तूफानी जनसंपर्क किया। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भी तेजी से क्षेत्र में सक्रिय हैं, जगह-जगह डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा रहा है।निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जातिवाद को हावी करके अन्य राजनैतिक दल अपनी-अपनी रोटियां सेंकने में लगे हैं, तो वहीं आपका का बेटा आप सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए चुनावी मैदान में है। शैलेन्द् गुप्ता ने जनता से आह्वान किया कि मुझे अपना आशीर्वाद देकर इस बार जिताएं। इस दौरान लोगों द्वारा भारी समर्थन दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

Read More »

मतदान हमारा अधिकार राष्ट्रहित में मतदान अवश्यक करें-शीतला प्रसाद गौड़

फिरोजाबाद। अधिवक्ता परिषद की एक बैठक का आयोजन मक्खनुपर स्थित शिव वाटिका में किया गया। जिमसें राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान के लिये अधिवक्ताओं से जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का आव्हान किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल प्रसाद गौड़ एडवोकेट ने कहा कि आगामी 20 फरवरी को लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में सभी नागरिकों की सहभागिता आवष्यक है। मतदान हमारा अधिकार राष्ट्रहित में मतदान अवश्यक करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बुद्वजीवी है तथा मतदान का महत्व आम समाज को समझाना भी उसका नैतिक दायित्य है।

Read More »

चोरी के आभूषणों सहित दो लोग गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एसआरएस मैरिज होम में जेबरात चोरी करनेे वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से एसआरएस मैरिज होम से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

पुलवामा के शहीदों को जिला विज्ञान क्लब ने किया नमन

फिरोजाबाद। आज ही के दिन तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 में अपराह्न 03 बजे जम्मू कश्मीर में पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर शहीद हुए 40 जवानों को उनके चित्र पर माल्यार्पण करके शत शत नमन किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से सम्पूर्ण देश दहल उठा था। इस हमले में जैश-ए- मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों के काफिले में चल रही एक बस में विस्फोटक से भरी कार टकरा दी।

Read More »

मण्डलायुक्त व आईजी ने डीएम-एसएसपी संग बैठक कर चुनाव तैयारियों को लेकर की समीक्षा

फिरोजाबाद। आगरा मण्डल आगरा मण्डलायुक्त अमित गुप्ता व आई.जी. नचिकेता झा ने सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी व सभी रिटर्निंग ऑफीसर, नोडल अधिकारियों व प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की चुनाव सम्बन्धी सभी तैयारियों की एक-एक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने जनपद में तृतीय चरण 20 फरवरी को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होने कहा कि मतदान दिवस के एक दिन पूर्व समय से पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थल मतदान केंद्रोें पर पहुंच जानी चाहिए।

Read More »

चुनावी रूपी हवन में वोट की आहूति देकर भाजपा का जिताएं-दिनेश शर्मा

सपा, बसपा और कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम कर रहे ओवैसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद आए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने जिले की दो विधानसभाओं में जनसभा करने आए डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव रूपी हवन में मतदान रूपी आहुति देकर भाजपा को वोट देने की अपील की। शिकोहाबाद में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक पक्ष की हवा चल रही है। लोगों की उत्कुंठा लोगों के चेहरे पर दिख रही है। जहां पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है। वहां पर बसपा और कांग्रेस के लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं। पहले चरण में विजय यात्रा का जो परचम लहराया है। उससे सपा, बसपा के लोगों की भाषा बदल गई है। बौखलाहट सामने दिखाई पड़ रही है और अर्नगल व अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

Read More »

प्रदेश में कानून का राज कायम है और रहेगा दंगाइयों के लिए जेल या प्रदेश से बाहर:योगी

सादाबाद। छाविमियां के बाग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सादाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साथते हुए कहा कि हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है यह काम पिछली सरकारें भी कर सकती थी लेकिन फुर्सत नहीं,हर तीसरे दिन दंगा महीनों महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था आज दंगाइयों को पता है दंगा करेंगे तो क्या हो जाएगा। दंगाइयों को मालूम है कि सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी लेकर चलती है और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लेबल भी लेकर चलती है।हर घर नल की योजना के साथ हम अलीगढ़ को भी जोड़ रहे हैं हर घर में आरो का पानी पाइप के माध्यम से पहुँचने का काम करेंगे।बिना भेदभाव के जो विकास होता है वही विकास सबका साथ सबका विकास होता है।

Read More »