Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 135)

मुख्य समाचार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन में लगे वाहन स्वामी भुगतान हेतु जमा करें प्रपत्र

फिरोजाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में हल्के, भारी वाहनों को प्रयोग में लाया गया था। ऐसे हल्के व भारी वाहन स्वामियों द्वारा अपने-अपने वाहनों की लॉगबुक व बैंक की पासबुक, वाहन की आरसी, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति किसी कारणवश पांच फरवरी तक कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। ऐसे वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों की लॉगबुक, पासबुक, वाहन की आरसी, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, फिरोजाबाद अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में आठ फरवरी तक जमा कराना सुनिश्चित करें। जिससे हल्के, भारी वाहनों के किराये भाड़े का भुगतान वाहन स्वामियों को किया जा सके।

Read More »

समाजसेवी एवं शिक्षाविद को दी श्रद्धांजलि

शिकोहाबाद। ब्लूमिंग बडस विद्यालय के संरक्षक एवं संस्थापक को समाज के शिक्षाविद एवं गणमान्य लोगों ने उनके निज निवास आटेपुर रोड स्थित गांव वीरई में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
85 वर्षीय रामनिवास पचौरी का बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने ब्लूमिंग बड्स शिक्षा समिति की स्थापना कर नौ निहालों के भविष्य को संवारने का काम किया। परिवार एवं शिक्षा जगत के लोगों ने रामनिवास पचौरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विद्यालय प्रबंधक डॉ.राज पचौरी, केके पचौरी, राघव पचौरी के अलावा डा. सुकेश यादव, विपिन गर्ग, गोविंद शर्मा, ईं. रामब्रेश यादव, डॉ.जयवीर सिंह तोमर, डॉ रजनी यादव, डॉ. रामकैलाश यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, डॉ. पीएस यादव और राजकिशोर यादव समेत शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास बीरई पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More »

पंचायत सहायकों को दस माह से नहीं मिला मानदेय

♦ मदनपुर खंड विकास अधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
शिकोहाबाद। पंचायत सहायकों की वर्ष 2021 में तैनाती की गई थी। तब से सब कुछ सही चल रहा था। विगत दस माह से पंचायत सहायकों को मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। मानदेय दिलाने के साथ ही छह सूत्रीय मांग पत्र को लेकर शुक्रवार को पंचायत सहायकों ने मदनपुर ब्लाक में पहुंच कर एडीओ आईएसबी राजेश यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से लंबित मानदेय शीघ्र दिलाये जाने की मांग की है।
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत सहायक सचिवालय का संचालन कर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रह ेहैं। लेकिन वर्तमान में पंचायत सहायक अपने अधिकारों से वंचित हैं। वह अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिससे सचिवालय के संचालन में उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि उनका लंबित दस माह का मानदेय शीघ्र दिलाया जाए। पंचायत सहायक का मानदेय बढ़ाकर अतिकुशल श्रेणी 26910 रुपये प्रति माह किया जाए।

Read More »

छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र प्राप्त करें

शिकोहाबाद। जीआईसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार की सूचनानुसार परिषदीय परीक्षा 2025 में सम्मिलित छात्र-छात्राएं संस्थागत, व्यक्तिगत परीक्षार्थी कक्षा दस और कक्षा 12 के प्रवेश पत्र विद्यालय में प्राप्त हो गये हैं। सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय समय पर अपने प्रवेश पत्र परीक्षा प्रभारी से प्राप्त कर लें।

Read More »

आलू भंडारण के बढ़े किराये को को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। भारतीय किसान संघ ने आलू भंडारण का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया, और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी राहुल पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ महिला जिला प्रमुख के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में संगठन के लोगों का कहा है कि कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा आलू भंडारण के किराये में बीस से तीस रुपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि की जा रही है। जबकि इस वर्ष आलू की पैदावार में कमी आ रही है । कोल्ड स्टोर संगठन ने फसल का कोई आकलन नहीं किया है। संगठन के लोगों ने ज्ञापन में मांग की है कि मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा बढ़ाए गए किराया मूल्य को वापस ले। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

Read More »

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा-शिवपाल सिंह यादव

♦ मिल्कीपुर में शासन और प्रशासन ने कराई बेईमानी
फिरोजाबाद। शुक्रवार को सुहागनगरी में दो अलग-अलग स्थानों पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को बेईमान बताया। वहीं कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने बेईमानी की। दिल्ली में बीजेपी हारेगी, आम आदमी की सरकार बनेगी।
मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि बीजेपी हारेगी आम आदमी पार्टी जीतेगी। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर तरह से बेईमानी पर उतारु है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि सपा वहां से जीतती आ रही है। इस बार शासन प्रशासन ने वहां बड़ी मेईमानी की है। हमने कड़ा मुकाबला किया है, अब रिजल्ट बताएगा। जनता ने बीजेपी से कड़ा मुकाबला किया है। महाकुंभ में आग लगने की घटना को लेकर कहा कि वहां अव्यवस्थाएं रहीं और सरकार छिपाती रहीं। वहां व्यवस्थाएं ठीक से नहीं हो सकीं। वहां सब लोग परेशान हैं। जो लोग वहां जा रहे हैं सब परेशान हैं। हमने भी दो बार कुंभ लगाया था। कहीं दिक्कतें नहीं आईं।

Read More »

नशा मुक्त हो देश हमारा नारों का उद्घोष कर निकाली जागरूकता रैली

शिकोहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय से गांव जसलई तक एक रैली निकाली। जिसमें छात्राएं नारे लगाते हुए तंबाकू छोड़ने की अपील करते हुए चल रही थीं।
सप्त दिवसीय शिविर के तत्वाधान में रासेयो अधिकारी डॉ माया गुप्ता एवं डॉ नम्रता प्रसाद के संयोजन से नशामुक्ति अभियान पर स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय से एक रैली निकाली। जसलई गाँव में पहुंची और स्वंय सेविकाओं ने ग्रामीण महिला-पुरुषों को तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि तंबाकू खाने से आपके जीवन के साथ ही परिवार पर संकटों के बादल छा जायेंगे। रैली में स्वयं सेविकाएं नारा लगाते हुए चल रही थीं, जिसमें गांधी जी का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा, तम्बाकू से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो आदि नारे लगाये । कई जगह पर स्वयंसेविकाओं ने लोगों को नशा सेवन से दूर रहने को आगाह भी किया। नशामुक्ति के उपाय भी बताये ।

Read More »

सभी एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वॉयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के दिये निर्देश

♦ समय-सीमा के भीतर ट्वॉयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की की जायेगी सख्त कार्यवाही: मुख्य सचिव
लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूपीडा के विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने यूपीडा के एक्सप्रेस-वे के निकट पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वॉयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर ट्वॉयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग ट्वायलेट होना अनिवार्य है, साथ ही पेयजल व स्वच्छता जैसी अन्य बुनियादी सुविधायें होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प संचालकों को बुनियादी सुविधाओं तथा स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा।

Read More »

घर के बाहर खड़ा आटो हुआ चोरी

♦ ऑटो चोरी कर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सहजलपुर में एक मकान के बाहर खड़ा ऑटो को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। सुबह जब ऑटो स्वामी ने देखा तो उसका ऑटो गायब था। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहजलपुर निवासी जाहर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि बृहस्पतिवार की रात उसने अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह जागा तो घर के बाहर खड़ा आटो गायब था। उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि ऑटो को ले जाते हुए जो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। वह गांव के ही एक व्यक्ति सा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित ने उक्त व्यक्ति का नाम बॉबी बताया है। उसका कहना है कि जो व्यक्ति ऑटो को ले जा रहा है वह गांव के बॉबी जैसा लग रहा है।

Read More »

सीजेए सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, कलमकारों को जोड़ेगा संगठन

♦ राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को संगठन लोगो देकर किया शुभारंभ
♦ जिलाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता को सौंपा संगठन का लोगो
♦ जनपद में जिला उपाध्यक्ष बने सदस्यता अभियान प्रभारी, साथ ही सह प्रभारी भी हुए नामित
फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, संगठन में कलमकारों को जोड़ने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है।
बताते चलें कि पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का सदस्यता अभियान जोरों से शुरू हो गया। शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर संगठन का लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह को संगठन का लोगो दिया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला इकाई के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान को गति दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद को सदस्यता अभियान का प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को फतेहपुर सदर तहसील का प्रभारी एवं अन्य तहसील अध्यक्षों को उनके तहसील का सदस्यता प्रभु बनाया गया है। इसके अलावा जिला सचिव धीर सिंह यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को सदस्यता अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
पूर्व में हुई ऑनलाइन बैठक के बाद सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया है।

Read More »