Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कबीर जयंती मनाई गई

कबीर जयंती मनाई गई

प्रतापगढ़। 11 जून 2025 को कबीर जयंती के पावन अवसर पर असोगी, संग्रामगढ़ स्थित गुरु सुखराम जी के आवास पर विशेष साधना (विपश्यना) का आयोजन किया गया। साधना सत्र के बाद सदगुरु कबीर साहेब की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और मोमबत्ती जलाकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. मौर्य, पूर्व चिकित्साधिकारी, ऊंचाहार, रायबरेली रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कबीर साहेब के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न वक्ताओं ने कबीर साहेब के जीवन, उनके विचारों और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, पाखंड और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम का संचालन जनकवि चन्द्र शेखर कैथवास मित्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सुखराम गुरुजी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।