Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1419)

मुख्य समाचार

भाजपा नेता का साथियों संग असलहा प्रदर्शन का फोटो वायरल

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद में इस समय शस्त्र प्रदर्शन की होड़ मची हुई है। मानो ऐसा लगता है कि या तो यह आम जनमानस को डराना चाहते हैं या फिर राजनीति में अपने आप को दबंग नेता साबित करना चाहते हैं।अभी शहर के पिछ्ल दो मामलों में पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई की थी कि अब नया मामला ऊंचाहार का सामने आया है।इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे फोटो में भाजपा नेता का साथियों के साथ असलहों को लहराते हुए फोटो है।बताते चलें कि क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता का उनके कुछ साथियों के साथ फोटो वायरल हुआ है।जिसमें कई लोग असलहा हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रायबरेली विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमित सिंह ने कहा कि कठिन संघर्ष के पश्चात मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना और हमारे सपनों के भारत पर हमें चिंतन करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जैसा भारत हम बनाएंगे वैसा ही भारत का भविष्य बनेगा।यह हमारी मातृभूमि है केवल जमीन का टुकड़ा नहीं इसीलिए हमने भारत माता की सजीव आरती की है। अमित सिंह ने बच्चों को इतिहास की पुस्तकों का अध्ययन करने पर विशेष बल दिया।जिससे अतीत में हुई गलतियों का परिमार्जन हो सके और हमें अपने गौरव का भान हो सके।

Read More »

गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,लाखों लोगों ने लगाई डुबकी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। महामारी के कारण विगत दो वर्षों से सूने पड़े गंगा के तटों को खोला गया तो इस बार की कार्तिक पूर्णिमा ऐतिहासिक हो गई।आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सारी व्यवस्थाएं तार-तार हो गई।क्षेत्र के केवल गोकना गंगा घाट पर गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक करीब पांच लाख लोगों के गंगा स्नान का अनुमान लगाया जा रहा है और जनपद के डलमऊ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के आंकड़े अनुमान से भी ज्यादा हैं। पुराणों में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान व पूजन का विशेष महत्व है।दो साल बाद इस बार गंगा तटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के गंगा घाट पूरे तीर,खरौली,कोटरा बहादुर गंज , अरखा,गोकना और डलमऊ में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Read More »

आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आया मालवीय मिशन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रानी लक्ष्मी बाई व गुरुनानक के जन्मदिवस पर एनटीपीसी की सामाजिक संस्था मालवीय मिशन ने नई पहल शुरू की है।शुक्रवार को क्षेत्र के खुर्रमपुर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा आयोजित समारोह में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए उनके सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरण के साथ- साथ विधवाओं और दिव्यांगों को कम्बल भी वितरित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने इस कार्यक्रम का आयोजन गांव के शिव मन्दिर के प्रांगण में पंचायत भवन के नजदीक में किया था।एनटीपीसी की सामाजिक संस्था मालवीय मिशन द्वारा कुछ माह पूर्व से इस गांव में एक शिविर आयोजित किया गया था।

Read More »

मेले में नगर पंचायत की टीम तैनात, व्यवस्था चाक-चौबंद

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोकना घाट पर लगने वाले मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान की कार्यशैली और सुगम व्यवस्थाओं की लगातार प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत ऊंचाहार से लगभग 8 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे हर साल गोकर्ण तट पर लगने वाले ऐतिहासिक भव्य मेला में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर आम जनमानस ने प्रसंशा की।

Read More »

7 सूत्रीय मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने विद्युत केंद्र पर किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर लेबर कालॉनी विद्युत केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया गया।गुरूवार को उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयों के द्वारा सात सूत्रीय मॉंगों को लेकर लेबर कॉलोंनी विद्युत कार्यालय पर धरना प्रर्दशन किया गया। उन्होने विभागीय अधिकारियों से आउटसोसिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18000 रूपये निर्धारित करनें, कर्मचारियों को विभाग की नीतियों के अनुरूप मस्टरोल व्यवस्था के अनुरूप समान कार्य समान वेतन दिये जाने, आउटसोसिंग कर्मचारियों के ई.पी.पी.एफ व ई.एस.आई में हुए घोटाले की जॉंच कराये जाने, आउटसोसिंग कर्मचारियों के परिजनों को दुर्घटना हित लाभ के रूप में दस लाख की आर्धिक धनराशि दिये जाने एवं परिवार के एक सदस्य को विभाग में नैकरी दिये जाने, बढ़ती महगाई को देखते हुये पेट्रोल एवं मोबाईल भत्ता दिये जाने, आउटसोसिंग कार्मचारियों को अधिकारियों के द्वारा कार्य से हटाये जाने एवं स्थानन्तरण के नाम पर की जा रही उगाही की जॉंच किये जाने की मांग की गई।

Read More »

बच्चो को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

फिरोजाबाद। नबम्बर माह यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में स्कूली बच्चो को यातायात के नियमों के बारे में बताया। वही नगर के सुभाष तिराहा पर रस्सी बॉधकर लोगों को यातायात नियमों की जानकाारी दी।नबम्बर माह यातायात माह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस प्रभारी द्वारा गौरी शंकर इण्टर कालेज में जाकर छात्र-छात्राओं व स्कूली वाहन चालकों को सडक सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी।

Read More »

विश्व हिंदू परिषद ने मेयर का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गुुरूवार को जगदम्बा नगर किरन मैरिज होम बाली गली में विगत वर्षो से अनदेखी के चलते महापौर व नगर आयुक्त के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया। वहीं क्षेत्रिय जनता के साथ नगर निगम मेयर का पुतला दहन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद (महासंघ) के प्रांत सह मंत्री पं. वीनेश एवं जिला प्रभारी जितेन्द्र राघव के नेतृत्व में जगदम्बा नगर किरन मैरिज होम बाली गली रैपुरा रोड पर वार्ड नं. 3 के गली निर्माण पिछले 2 वर्षों से लगातार शिकायत होने के बाबजूद ना होने पर आज महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त के द्वारा अनदेखी किये जाने से नाराज वार्ड की जनता के द्वारा रोष प्रकट करते हुऐ नारेबाजी की। साथ ही महापौर का पुतना दहन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत सह मंत्री पंडित दिनेश भाई ने कहा कि नगर निगम पिछले काफी वर्षों से भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हो चुका है।

Read More »

विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। आईटीसी एंड्यूरिंग वैल्यू एवं नगर विकास के संयुक्त तत्वाधान में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत नगर निगम के रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम में सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगर निकाय स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के क्षमता वर्धन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन के अन्तर्गत कचरें का अर्थ, कचरें के प्रकार, स्त्रोंत पर ही कचरें को अलग करने के लाभ, कचरा प्रबंधन की आवश्यकता, कचरा समस्या या संसाधन, सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रित ठोस कचरा प्रबंधन (आईटीसी मॉडल पर चर्चा), ठोस कचरा प्रबंधन में आने वाली बाधाएं, सामजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार पर समझ और इसका ठोस कचरा प्रबंधन में उपयोग, अंतवैयक्तिक संचार (आपसी बातचीत), समूह संचार के कौशल, व्यवहार परिवर्तन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।

Read More »

कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा 21 नवम्बर को निकालेगी:साजिद बेग

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देसानुसार 17 से 24 नबम्बर तक प्रदेश भर में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन होना प्रस्तावित है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने बताया कि 21 नवम्बर दिन रविवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा का शुभारम्भ अम्बेडकर पार्क रसूलपुर से बाबा साहब की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर किया जायेगा।

Read More »