Monday, February 3, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1538)

मुख्य समाचार

मारुति गैस सर्विस ने लोगों को बांटे मास्क व सेनेटाइजर

फिरोजाबाद। भारत गैस के अधिकृत वितरक मारुति गैस सर्विस द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। मारुति गैस सर्विस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीनियर सेल्स ऑफिसर पंकज कुमार ने कहा कोरोना के इस दौर में सुरक्षा ही बचाव है। हम सभी को अपने स्तर से अन्य लोगों की मदद करनी चाहिए। भारत गैस द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है। आज कोरोना के दौर में भारत गैस के वितरक मास्क एवं सैनिटाइजर बांट रहे है। प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि भारत गैस हर वक्त लोगो की मदद के तत्पर है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर अरविंद, अम्बेश, अनुराग वार्ष्णेय, अतुल यादव, सनी शर्मा, चमन राठौर, हृदय राम मौजूद रहे।

Read More »

पुलिस के भय से गांव छोड़कर भाग रहे ग्रामीण

तीन दिन पहले नारखी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में पानी की समस्या को लेकर पुलिस पर हुआ था पथराव और वाहनों में तोड़फोड़
फिरोजाबाद। नारखी में पुलिस के भय से ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए हैं। अब उनके दरवाजों पर बंधे जानवर भूख और प्यास से बिलख रहे हैं। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर पुलिस पर पथराव करते हुए उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। एक जून को थाना नारखी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर टूंडला एटा रोड मार्ग जाम कर दिया था। मौके पर गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव करते हुए उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिश दबिश दे रही है।

Read More »

मण्डलायुक्त ने सीसामऊ नाले का किया निरीक्षण

कानपुर। मण्डलायुक्त ने ग्वालटोली निकट सांई मन्दिर स्थित सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पोकलेन मशीन, फाॅसी, जे0सी0बी, बाॅबकट तथा 04 टिपर व 02 छोटा टाटा यस गाड़ियाॅ द्वारा जगह.जगह पर नाले की सिल्ट निकालते हुए पायी गयी। नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि जो सिल्ट निकाला गया है। उसके सूखने के बाद तत्काल हटाया जाय, ताकि बरसात होने पर फिर से सड़क किनारे रखी हुयी सिल्ट नाले में बेहके न जा पाए।इसके बाद जोन.2 व्हाइट हाउस पुलिया पर सी0ओ0डी0 नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया। मौके पर फाॅसी मशीन व पोकलेन मशीन नाले की सिल्ट निकालते हुए पायी गयी। निर्देशित किया गया कि जगह.जगह (पुलिया)  पर जाली लगवाकर बंद करा दिया जाय, ताकि नाले में कोई कूड़ा इत्यादि प्रवाहित न कर सके। इस जगह पर सिल्ट नापने के मशीन द्वारा नाली में जमा सिल्ट की लेवल की चेकिंग किया गया।

Read More »

मुख्य सचिव ने नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नमामि गंगे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। उनकी समीक्षा कर जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जायें। उन्होंने स्वीकृत सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 46 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। जिनमें से 21 प्रोजेक्ट पूरे हो गये हैं। 19 का कार्य तेजी से चल रहा है। 05 प्रोजेक्ट में टेण्डर प्रक्रिया चल रही है तथा 01 नया प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। उक्त परियोजनाओं पर कुल 3407.30 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। सभी 46 परियोजनाओं के लिए कुल रुपये 10493.80 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। इन परियोजनाओं पर वर्ष 2019.20 में रुपये 583.78 करोड़ तथा वर्ष, 2020.21 में रुपये 587.08 करोड़ व्यय किये गये हैं।

Read More »

मुख्य सचिव ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में की बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु जिन प्रायोजक संस्थाओं द्वारा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं, उन्हें शीघ्र लेटर ऑफ इंटेन्ट (एल0ओ0आई) निर्गत किये जायें। जिन संस्थाओं की औपचारिकताएं अपूर्ण हैं। उनके साथ बैठक कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें।उन्होंने कहा कि बैठक में प्रायोजक संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में औपचारिकतायें पूर्ण करने हेतु जो समय दिया गया है। वह निर्धारित समय में अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय, अयोध्या के प्राप्त प्रस्ताव पर शर्ताें के अधीन नियमानुसार आशय पत्र निर्गत किये जाने पर सहमति प्रदान की गयी।निजी क्षेत्र के अन्तर्गत निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु शासन में प्राप्त जी0एस0 विश्वविद्यालय, हापुड़ एवं जे0एम0ग्लोबल यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के प्रस्तावों का परीक्षण कर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Read More »

टीकाकरण के लिए सीएससी पर निःशुल्क पंजीकरण की सूचना करायें समय से उपलब्धःडीएम

कानपुर देहात। मण्डलायुक्त के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अवगत कराया कि कोविड .19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण में जन.सामान्य की कठिनाईयों के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा एक बड़ी पहल करते हुए विशेषकर ग्रामीण नागरिकों को सीएसी के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा की व्यवस्था की गयी है। इस सम्बन्ध में आयुक्त महोदय द्वारा जनपद में सीएससी के माध्यम से अब तक प्रदान की गयी पंजीकरण की सुविधा के सम्बन्ध सूचना मांगी गयी है तथा इस सम्बन्ध में 7 जून 2021 को अपरान्ह 12 बजे तक उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है,? साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि दिनांक 7 जून 2021 को सायं 5 बजे जूम एप के माध्यम से प्रगति के सम्बन्ध में वर्चुअली संवाद भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है|

Read More »

कार्यकर्ता सम्मेलन मे युवाओं ने पार्टी को मजबूत व जनसेवा करने का लिया संकल्प

पडरिया तुला, लखीमपुर खीरी। समाज और अपने कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहकर गरीबों,किसानों आदि के साथ खडे रहकर न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र मे कार्यकर्ता व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या निवारण के लिए नई क्रांति पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशी तिवारी ने आज दिनांक 3 जून को बिजुआ क्षेत्र में दौरा किया। अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नया जोश भरा साथ में उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशी तिवारी ने भ्रमण के दौरान गरीबों व मजबूरों के साथ महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए। उनमें उत्साह भरते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश में जब संगठन मजबूत होगा। तब पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी। जब पार्टी आगे बढेगी तब आप सभी मजबूत होंगे पार्टी का उद्देश्य जनसेवा है। धन की लोभलुपता के चलते पदोन्नत करना। जिस दिन पार्टी सत्ता में आएगी, भ्रष्टाचार का विनाश होगा।

Read More »

भोजनालयों की समय सीमा बढ़ाने की मांग

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापर मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने ढाबा एवं भोजनालयों की समस्याओं को लेकर एक पत्र नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक के नाम भेजा है। जिसमें उन्होने सरकार के द्वारा कोविड-19 के अनलाॅकडाउन मे ढाबों एवं भोजनालयों का समय सुबह 12 बजे से रात्री दस बजे तक होम डिलीवरी करने की सुविधा देने की मांग की है। मांग करने वालों में शीलमणि शर्मा, अनुपम शर्मा, शुभम राजपूत, आसिम खान, भरत तिवारी, राजेश अग्रवाल, दुष्यन्त यादव, देश दीपक यादव, राकेश गुप्ता, शिवांशु शर्मा, सुधीर वाष्र्णेय, सुनील जैन, राजकुमार यादव, अमित, शिवम् गुप्ता आदि रहे।

Read More »

सेवा कार्य को लेकर मुकेश विद्यार्थी का किया सम्मान

फिरोजाबाद। देवदूत शिक्षण संस्थान जरूरतमंदों की सेवा को हर समय तैयार देखी जा रही है। संस्थान द्वारा लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। मुकेश विद्यार्थी व उनके सहयोगियों द्वारा देवदूत शिक्षण संस्थान करके एक संस्था चलाई जा रही है। जिसमें हर जरूरतमंद का ख्याल रखा जा रहा है। वह हर किसी जरूरतमंद के सहयोग को आगे आते देखे जा रहे है। ऐसा ही नजारा लाॅकडाउन में देखने को मिला।

Read More »

पुलिस ने 20 हजार के इनामी आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण के निर्देशन में नगर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी चौराहे से सिरसागंज को जाने वाले सर्विस रोड से एक 20 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 32 वोर और दो कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने इनामिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इसके साथ ही लूटकांड के सभी 6 लुटेरे गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। नई दिल्ली के आसलरोड मंदिर निवासी रणवीर सिंह पुत्र श्रीपाल को डेढ़ माह पूर्व एक अर्टिका कार में बैठा कर उससे हजारों रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिये थे।

Read More »