Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1633)

मुख्य समाचार

जिलाधिकारी ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का लिया संज्ञान

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दिनांक 6 जुलाई को दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर ‘‘ग्राम पंचायत राजपुर विकास खण्ड झींझक में बिना लगाये छोड दिये गये पौधे‘‘ शीर्षक का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी से उक्त के सम्बन्ध में रिपोर्ट मांगी है। जिसके क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा प्रकाशित खबर के क्रम में पत्र के माध्यम से सहायक विकास अधिकारी पंचायत झींझक से रिपोर्ट मांगी गयी, जिसके क्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत झींझक द्वारा अपनी रिपोर्ट दिनांक 9 जुलाई को उपलब्ध करायी गयी और इसमें अवगत कराया गया कि सभी पौधों को प्राथमिक विद्यालय राजपुर में उचित/निर्धारित स्थान पर लगवा दिये गये है। वर्तमान में कोई पौधा रोपित होने को अवशेष नही है।

Read More »

16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के रुप में मनाये जाने के निर्देश

कानपुर नगर। जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि एवं गिरते भूजल स्तर को दृष्टिगत रखते हुये जनसामान्य में इसके संरक्षण, प्रबंधन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरुकता की दृष्टि से शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 के मध्य भूजल सप्ताह के रुप में मनाये जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अन्तर्गत दिनांक 16 से 22 जुलाई, 2021 के मध्य भूजल सप्ताह आयोजित किया जाये। इस वर्ष इसका मुख्य विचार बिन्दु “जल संरक्षण है एक संकल्प, नही है इसका कोई विकल्प” रखा गया है, जिस पर उक्त आयोजन केन्द्रित रहेगा।

Read More »

एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के तहत हुआ साक्षात्कार

कनपुर देहात। मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना ’’एक जनपद एक उत्पाद’’ टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना में जनपद के ओ.डी.ओ.पी. चयनित उत्पाद प्लास्टिक प्रोडक्ट के अन्तर्गत आज उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर देहात में साक्षात्कार सम्पन्न हुआ। योजनान्तर्गत 100 लाभार्थियों को बुलाया गया था जिसमें से 62 अभ्यर्थी उपस्थित हुये थे।

Read More »

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रथम बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात। सामान्य निर्वाचन के फलस्वरूप नवगठित जिला पंचायत की प्रथम बैठक आज जिला पंचायत सभागार आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षता नीरज रानी ने किया, इन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते सभी सदस्यों को विकास कार्यो में योगदान देने हेतु आवाहन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने अधिकारियों व नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को मिलकर कार्ययोजना बनाने की सलाह दी जिससे जिले की जिला पंचायत समिति मजबूती के साथ कार्य कर सके।

Read More »

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में निकाली खड़खड़ा यात्रा

कानपुर नगर। भाजपा की मोदी सरकार में देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण द्वारा एक खड़खड़ा यात्रा का आयोजन किया गया। खड़खड़ा यात्रा शास्त्री चौक बर्रा से शुरू होकर सचान गेस्ट हाउस होते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण के कार्यालय में समाप्त हुई। खड़खड़ा यात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत समस्त वार्डों के अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, महंगाई की मारी आम जनता ने भी यात्रा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।

Read More »

कानपुर गोशाला सोसाइटी के तत्वाधान में भौती गौशाला में वृक्षारोपण

कानपुर नगर। कानपुर गोशाला सोसाइटी के तत्वाधान में महामंत्री पुरुषोत्तम तोषनीवाल के नेतृत्व में भौती गौशाला स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर लालू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नंदकिशोर लालू मिश्रा ने बताया कि महामंत्री पुरुषोत्तम तोषनीवाल ने 50 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अभी तक 25 हजार वृक्ष लगाएं जा चुके हैं। जिसमें आज 151 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह सागरी को आमंत्रित किया गया।

Read More »

मृतकों के परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री हर संभव मदद का दिया भरोसा

कानपुर नगर। कोरोना की दूसरी लहर में ना जाने कितनी जिंदगी काल के गाल में समा गई। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना यशोदा नगर, गोपाल नगर, के ब्लॉक, पी ब्लॉक, एस ब्लॉक, मछरियां के उन परिवारों से मिलने पहुंचे जो कोरोना महामारी से दुनिया छोड़कर चले गए। महामारी के कारण अपने अपनों को कंधा ना दे पाए। उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल ना हो पाए। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान गवाने वाले परिवारों के परिजनों से घर घर जाकर मिले और सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब और सरकार आपके साथ हैं। मुख्य रूप से उपस्थित दिनेश तिवारी पार्षद वार्ड 46, प्रशांत शुक्ला वार्ड 95, अतुल शुक्ला नगर पार्षद, राजीव मिश्रा, अंकित गुप्ता, यत्येन्द्र सिंह, नंद किशोर सिंह, आशीष शुक्ला मौजूद रहे।

Read More »

RLD भाजपा सरकार की हिटलर शाही नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगा

कानपुर नगर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद पूर्व शिक्षा मंत्री के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराएगा। जिसमें नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान को निर्देशित कर संगठन के लिए निष्ठावान और समर्थित कार्यकर्ताओं को पद दिए गए हैं।

Read More »

शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में तालाबन्दी के खिलाफ विधायक को सौंपा ज्ञापन

कानपुर नगर। कानपुर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से रैली निकाल कर विधायक सुरेन्द़ मैथानी के कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन करवाने, नौकरियों में आरक्षण कोटा पुरा करने, रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने, पेंशन पांच हजार रूपये मासिक करने, आवास की व्यवस्था करवाने, शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में तालाबन्दी खत्म कराने की मांग की।

Read More »

कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को उठाने का बीड़ा उठाया

कानपुर नगर। विधानसभा चुनाव आते ही कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को उठाने का बीड़ा उठाया है इसी क्रम में रतनपुर अंबेडकर कॉलोनी स्थित कार्यक्रम संयोजक राजीव द्विवेदी ने जन शिकायती शिविर का आयोजन किया। शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया रहे। मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

Read More »