Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हथियार तस्कर क्राइम ब्रांच ने दबोचे

हथियार तस्कर क्राइम ब्रांच ने दबोचे

कानपुर। कानपुर, क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को दबोच लिया। दोनों अभियुक्त छिबरामऊ से पिस्टल व तमंचे लेकर शहर में सप्लाय करते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक 312 बोर का तमंचा 2 कारतूस, एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्तों की पहचान फरुखाबाद निवासी आकाश यादव और वरुण गुप्ता के रूप में हुई है। क्राइम ब्रान्च ने दोनों को थाना बेकनगंज क्षेत्र से पकड़ा है।