लखनऊ। गिनीज बुक ऑफ वल्र्र्ड रिकार्ड में एक ही शहर में सर्वाधिक छात्र संख्या वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ जगदीश गाँधी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान रखते हुए एवं उनके दो वर्षीय कठिन परिश्रम के वास्तविक परिणाम हेतु कक्षा.12 की बोर्ड परीक्षाएं अगस्त माह में अवश्य ही आयोजित की जानी चाहिए। ऑनलाइन प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ गाँधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित पत्र में उन्होंने कक्षा.12 की निरस्त की गई बोर्ड परीक्षाओं पर पुनर्विचार करने की पुरजोर अपील की है। चूँकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतुलनीय प्रयासों से पूरे देश में कोरोना संक्रमण का स्तर बहुत तेजी से घटता जा रहा है, ऐसे में, पूरी उम्मीद है कि अगस्त माह तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियन्त्रित हो जायेगा। अतः कक्षा.12 की बोर्ड परीक्षाओं हेतु अगस्त का महीना सर्वाधिक उपयुक्त है और यह न केवल छात्रों के हित में है बल्कि राष्ट्र हित में भी है।
मुख्य समाचार
भाजपा के पदाधिकारियो ने उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की मंत्री से की शिकायत
सैफई,इटावा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कल दोपहर सैफई पहुंचे| उन्होंने सैफई में 33/11 विद्युत सब स्टेशन में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर लगभग एक दर्जन भाजपा के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत की। भाजपा के जिला मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मंत्री के सामने ही गंभीर आरोप लगाए भाजपा नेताओं ने शिकायत की कि बिजली अधिकारी को अगर रिश्वत दे दी जाती है, तो मुकदमा नहीं लिखवाते हैं रिश्वत न देने पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं और जब उन्हें फोन करो, तो अभद्रता व धमकी से पेश आते हैं मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अधिकारियों से कहा कि अगर उपभोक्ताओं धमकाया तो बर्खास्त कर दिए जाओगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि राजनीति मत करो सरकारी मुलाजिम हो और सरकार ने तुम्हे जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया है। इसलिए जनता की सेवा करो और उनके फोन रिसीव करके समस्याओं का निदान करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाएं:जिलाधिकारी
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में कोविड.19 वैक्सीनेशन 25 टीम की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप जिलाधिकारी अकबरपुर, खंड विकास अधिकारी डेरापुर, झींझक, मैथा तथा जिला स्तरीय अधिकारियों में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी के टीम द्वारा कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिए कि अगले 2 दिन में 900 का लक्ष्य प्रत्येक टीम द्वारा पूरा किया जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इसमें अच्छी प्रगति पर संबंधित अधिकारी को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा तथा लापरवाह अधिकारियों को दंड भी मिलेगा। वहीं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें सभी टीम प्रभारियों का सहयोग करें तथा टीकाकरण की प्रगति को बढ़ाएं।
अपूर्ण निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
कानपुर देहात। विकास भवन में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में शामिल शासन के 37 बिन्दुओं व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में इन कार्यक्रमों से सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वाहन समुचित तरीके से करे। सर्वप्रथम सेतु निगम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां.जहां सेतु काम अधूरे है, उनको शीघ्र पूरा कर लिया जाये। समाचार पत्रों में अक्सर बेहमई में निर्माणाधीन सेतु की चर्चा होती है। जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये, जिससे वहां के नागरिकों को आने जाने की सुविधा हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की, इस समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिन लाभार्थियों को आवास अभी तक उपलब्ध नही हो पाये है। उन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो नई सड़के शासन द्वारा प्रस्तावित हुई है उनको शीघ्र टेन्टर प्रक्रिया कर निर्माण कराया जाये।
गतिमान परियोजनाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक तथा समय पर पूर्ण करायें:जिलाधिकारी
चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रू0 से अधिक लागत की परियोजनओं एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा धानापुर में निर्माणाधीन पालिटेक्निक कार्य बन्द होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी साथ ही बैठक में परियोजना प्रबन्धक के अनुपस्थित होने तथा अपने स्थान पर अवर अभियंता को भेजने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनें समीक्षा के दौरान पाया कि परियोजना के सुपरविजन में भी हीला हवाली की जा रही है। बाउण्ड्रीवाल एवं सड़क का कार्य अभी भी अधूरा है जिसे तेजी से पूर्ण करा कर हैण्ड ओवर कराने के सख्त निर्देश दिये। निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमालपुर में बाउण्ड्रीवाल एवं आवास का कार्य अभी भी अधूरा है। उन्होनें कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिरिक्त धनराशि की मांग कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किए जा रहे राजदरीए देवदरी में कई कार्य अभी भी अधूरे है।
स्पर्श गंगा ने दो गाड़ियां कोविड 19 राहत सामग्री गंगा किनारे के क्षेत्रों के लिए रवाना की
हरिद्वार। कोरोना की दूसरी लहर जिसमें संपूर्ण विश्व के साथ साथ भारत भी लड़ रहा है, इस जानलेवा महामारी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है कोविड की दूसरी लहर में अगर कोई सबसे अधिक प्रभावित रहा है तो वह सामान्य व्यक्ति है जो रोज की कमाई से अपना जीवन यापन करता है जीविका चलाने के इस संकट के समय में एक सार्थक पहल के साथ आगे आया स्पर्श गंगा। स्पर्श गंगा पिछले ढेड़ महीने से लगातार लोगो की मदद कर रहा है।
स्पर्श गंगा अपने सेवा के मिशन स्पर्श गंगा पहुँचा आपके द्वार के तहत जरूरत मन्द लोगो की मदद कर रहा है। स्पर्श गंगा के सदस्यों ने रक्तदान करके अनेक लोगो की मदद की है।
सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्तियां ब्लाक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित: CDO
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है, इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानो सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा।
Read More »कार सवार ने पैदल चल रहे राहगीरों को मारी ठोकर राहगीरो ने जमकर पीटा
इटावा। शहर के मेन बाजार बजाजा लाइन में उस समय भगदड़ मच गई जब एक कार सवार ने बाजार में पैदल चल रहे राहगीरों को ठोकर मारकर आगे चलता चला गया उसके बाद बाजार के दुकानदारों व राहगीरो ने कार सवार व उसके साथियों को जमकर पीट दिया युवकों को पीटने के बाद राहगीरों की भीड़ ने कार सवारों की कार को भी नहीं बख्शा उनकी कार के शीशों सहित कार को बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया। कार सवार युवक भरे बाजार में कार से कई लोगों को कुचलता हुआ निकल रहा था।
आम जनता को इम्युनिटी टैबलेट घर-घर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मुहिम चलाई जा रही है इम्यूनिटी पावर टेबलेट उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जनता को इम्युनिटी टैबलेट घर-घर जाकर वितरित की जा रही है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिन रात एक कर के हर एक व्यक्ति तक इम्युनिटी टेबलेट पहुचाने के लिए कार्य कर रहे है देर शाम तक भी कार्यकर्ता इस मुहिम में लगे हुए है ऐसी ही दो कार्यकत्रियों से बात हुई। आशा रानी और मंजू जो कि जमालपुर कलां आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत है तो पता चला कि केआइवरमेक्टिन 12 मिलीग्राम ( इवरसिब 12 ) 15 साल से ऊपर के लोगो लिए 2 टैबलेट सुबह और शाम तीन दिन के लिए छह टैबलेट । और 11 साल से 15 साल के लिए एक टैबलेट सुबह या शाम तीन दिन के लिए तीन टैबलेट। कार्यकत्रियों के लिए कई जगहों पर कुछ ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है जो कि जागरूक नही है कुछ लोगो ने वृम फैला रखा है कि टैबलेट खाने से मृत्यु हो जाती है या हो सकती है ये कार्यकत्री उन लोगों को समझा बुझा कर दबाएँ दे रही है कुछ लोग साफ मना ही कर देते है शायद कही जागरूकता की कमी है।
मण्डलायुक्त द्वारा अपर श्रमायुक्त, कानपुर मण्डल के साथ समीक्षा की गई
कानपुर नगर। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहडी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्सा/ई-रिक्सा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार रू0 1000.00 की धनराशि फिलहाल एक माह के लिये दिये जाने के सरकार के निर्णय के क्रम में प्रगति की आज मण्डलायुक्त द्वारा अपर श्रमायुक्त, कानपुर मण्डल के साथ बैठक कर समीक्षा की गयी।
Jansaamna