Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1715)

मुख्य समाचार

भारत में अब तक कोविड टीके की 13.23 करोड़ खुराक दी गईं

पिछले 24 घंटों के दौरान 22 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं
पिछले 24 घंटे में 1.78 लाख लोग कोविड-19 बीमारी से उबरे
नई दिल्ली। विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 13.23 करोड़ से अधिक हो गई है।
आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार19,28,118 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 13,23,30,644खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,19,544 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 58,52,071 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,16,32,050एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 59,36,530 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,78,67,118और दूसरी खुराक लेने वाले 57,60,331 लाभार्थियों के साथ साथ 4,44,28,884पहली खुराक लेने वाले और 16,34,116 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।

Read More »

मतपेटिकाओं को जमा करने के स्थल हुए चिन्हित

कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त किये गये समस्त मतदान कार्मिकों, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को जानकारी देते हुए बतया है कि विकास खण्डवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं सील्ड मतपेटिकाओं को जमा करने का कार्य निम्न स्थलों पर किये जायेंगे।

Read More »

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देजन सभी स्वास्थ्य व्यवस्थायें रहे दुरस्त: डीएम

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रतिदिन की भांति कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थायें दुरस्त रखे, वहीं जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय में बनाये जा रहे 200 बेड के कोविड हास्पिटल की समीक्षा करते हुए वहां पर कुछ कमियां पायी जाने पर जैसे पूरे बेड उपलब्ध न होना, जनरेटर की व्यवस्था न होना, साफ सफाई न होना इत्यादि पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सभी व्यवस्थायें पूर्ण हो जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

Read More »

DM की अध्यक्षता व CDO की देखरेख में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग

कानपुर देहात। कोविड-19 के मद्देनजर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की देख रेख में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसमें सबसे पहले उनके दायित्वों को बताते हुए कहा गया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के रूप में मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में आपकी कुशलता, दक्षता एवं सजगता महत्वपूर्ण है, अनुभव एवं आपका विवेक ही इस निर्वाचन को सफल बनायेगा, साथ ही अपने दायित्वों का बटवारा कर चुनाव को सकुशल सम्पन्न करें, इन दायित्वों में प्रमुख है,

Read More »

जिला न्यायालय में कोरोना मरीज पाये जाने पर बन्द रहेंगे कोर्ट

कानपुर देहात। जिला जज अनिल कुमार झा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात द्वारा प्रेषित रिपोर्ट सुधाकर राय के एन्टीजेन टेस्ट के आधार पर कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने की है, इसके दृष्टिगत न्यायालय परिसर को मा0 उच्च न्यायालय के गाइडलाइंस के आलोक में सेनेटाइजेसन हेतु 48 घण्टे के लिए बन्द करने के परामर्श दिये गये है। उक्त स्थिति में कोविड-19 के बढ़ते हुए केसों के आलोक में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के पैरा 8 में प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में निर्देश प्रदान किये जाते है कि जिला न्यायालय माती, कानपुर देहात एवं सभी कोर्ट भोगनीपुर की कोर्ट सहित सभी 48 घंटे अर्थात 22 अप्रैल 2021 से दिनांक 23 अप्रैल 2021 तक बन्द रहेंगे। घाटमपुर का दूरस्थ न्यायालय पूर्व की भांति कार्यरत रहेगा।

Read More »

दिव्यांगजनों को सुगमतापूर्ण मतदान किये जाने हेतु किये गये है कुछ विशेष प्रबन्ध

कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में दिव्यांगजनों को सुगमतापूर्ण मतदान किये जाने हेतु जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार निम्न प्रयास किये गये हैं- जिनकी जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालय में निर्वाचन के दिन (26 अप्रैल) को ‘‘दिव्यांगजन सहायता कण्ट्रोल रूम‘‘ की स्थापना करना। कण्ट्रोल रूम के नम्वर 9335351500, 9140595773, 8317064754 हैं। दिव्यांगजन मतदान के सम्वन्ध में कण्ट्रोल रूम के नम्वरों का प्रयोग कर सकते है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम-पंचायत पर एक व्हील चेयर की ब्यवस्था करना। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आशा बहू को ‘‘दिव्यांग मित्र‘‘ के रूप में नियुक्त करना। प्रत्येक ‘‘दिव्यांग मित्र‘‘ को पहचान-पत्र दिया जायेगा। ‘‘दिव्यांग मित्र‘‘ के सहयोग से दिव्यांगजनों को निर्वाचन के लिए प्रेरित करना। निर्वाचन के दिन (26 अप्रैल) को दिव्यांग मित्र के सहयोग से दिव्यांगजन को सुगमतापूर्ण मतदान कराना।

Read More »

क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओ का जायजा ले अधिकारी-डीएम

बैठक से अनुपस्थित उपजिलाधिकारी जसराना का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी अधिकारियों, सहायक प्रभारी अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होकर अब प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन का कार्य भी पूर्ण हो गया है। मतपत्रों पर चुनाव चिन्हों की गहनता से जांच कर लें। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाऐं। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्था को देखें। कमियों को समय रहते दुरूस्त करा लें। प्रभारी अधिकारी वाहन नगर मजिस्ट्रेट को उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि वाहनों को पार्टियों की संख्या के आधार पर विकास खण्डों में पार्टियों के रवानगी स्थल पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

Read More »

दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने एनएम पर लगाया धमकी देने का आरोप

उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग
फिरोजाबाद। निर्धन बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को वितरण होने वाले खाद्यान्न के सामान को कुछ लोग डकारने से बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्यान्न सामान न देने पर एक दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकत्री को एनएम ने सेंटर हटवाने की धमकी दे दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों से की है। साथ ही मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है। रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा रोड स्थित मोहल्ला संतोष नगर में विमला देवी एक हाथ कान तथा पैरों से दिव्यांग है। जो अपने भाई गजेंद्र शर्मा राजू के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती है। विमला देवी का आरोप है कि 17 अप्रैल को सेंटर पर टीकाकरण हेतु एनएम संगीता गुप्ता, आशा सोनी के साथ आकर कहने लगी कि हमें पांच-पांच पैकेट दो।

Read More »

निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। कोरोना के समय लोगो की मदद के लिये खाटू श्याम परिवार ने सोमवार से निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रराम्भ की है। खाटू श्याम मंडल के सदस्य गोपाल उपाध्याय ने बताया कि कोरोना के समय मरीज के परिजनों को आक्सीजन सिलेंडर के लिये परेशान ना होना पडे। इसके लिये खाटू श्याम परिवार मंडल के सहयोग से शहर की जनता को निःशुल्कऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।

Read More »

प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी मतदान से संबंधित जानकारी

फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को महात्मा गांधी महाविद्यालय में अनुपस्थित रहे कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी गई। कार्मिक प्रशिक्षण केवल छूटे व अनुपस्थित हुए कार्मिकों का होने के कारण सुबह की पाली में 10 से 12 कार्मिकों को बुलाया गया था। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग टीमों को मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने के साथ सील करने की जानकारी दी। सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी चर्चित गौड ने कहा कि मतदान टोली किसी प्रत्याशी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पोलिंग टीम के साथ पूरा पुलिस प्रशासन साथ खड़ा होगा।

Read More »