लखनऊ,जन सामना। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जी के समीक्षा बिन्दुओं प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें अमृतसर.कोलकाता इंडस्ट्रियल काॅरीडोर में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स की स्थापनाए खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट 2.660 मेगावाट के लिए अवशेष भूमि का अधिग्रहण एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत जन औषधि केन्द्रों की स्थापना आदि की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित अमृतसर.कोलकाता इंडस्ट्रियल काॅरीडोर में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स की स्थापना की जानी है। जिसके लिए जनपद प्रयागराज एवं आगरा में यूपीसीडा द्वारा भूमि का चिन्हीकरण किया गया है। मुख्य सचिव ने उक्त से सम्बन्धित प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने हेतु एमडी यूपीसीडा को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एवं आगरा में प्रस्तावित किये जा रहे इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स के स्थापना का प्रस्ताव 20 जनवरीए 2021 तक भारत सरकार को अवश्य प्रेषित कर दिया जाये।
मुख्य समाचार
16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका:मुख्य सचिव
लखनऊ,जन सामना। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 16 जनवरी से कोविड.19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के सम्बन्ध में कोविड.19 वैक्सीन टीकाकरण की तैयारी.स्टेट स्टेयरिंग कमेटी फाॅर इम्यूनाजेशन की बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियोें की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड.19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया कि टीकाकरण का कार्य दिनांक 16 जनवरी 2021 से चरणबद्ध तरीके से किया जाना प्र्रस्तावित हैं। भारत सरकार से कोविड.19 के प्रथम चरण के टीकाकरण से सम्बन्धित दिशा.निर्देश प्राप्त हो गये हैं। टीकाकरण का शुभारम्भ 16 जनवरी 2021 को किया जायेगा। शुभारम्भ के दिन 317 सत्र उत्तर प्रदेश में संचालित किये जायेंगे। जिसमें से जिला महिला अस्पताल वाराणसी तथा एम0एल0बी0 मेडिकल काॅलेज, झांसी में टु.वे वेबकास्टिंग की जायेगी। अन्य 315 सत्र केवल व्यू ओनली मोड पर रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि टीकाकरण शुभारम्भ के दिन प्रदेश के समस्त कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर करा दिया जाये।
कानपुर देहात:दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 21 जनवरी में लगेगा शिविर, बटेंगे कृत्रिम अंग
कानपुर देहात,जन सामना। दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जनपद कानपुर देहात के पात्र सभी ऐसे दिव्यागंजन जिनके हाथ, पैर कटे हों। उन्हें कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर एवं सहायक उपकरण आदि निःशुल्क लगाये जाने हेतु चिन्हांकन, परीक्षण शिविर जनपद के समस्त विकास खण्डों, न0पंचायत, न0पालिकाओं में तिथिवार प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक कोविड.19 महामारी से बचाव एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ इस उद्देश्य के साथ किया जाना हैै। कोई पात्र दिव्यांगजन उक्त योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये।मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी न0पं0/न0पा0 आदि को निर्देशित किया है कि शिविर के आयोजन में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन 21 जनवरी को विकास खण्ड अकबरपुर व सरवन खेड़ा में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 22 जनवरी को विकास खण्ड डेरापुर, झींझक 23 जनवरी को विकास खण्ड मैथा, रसूलाबाद में 25 जनवरी को विकास खण्ड राजपुर, सन्दलपुर में 27 जनवरी को अमरौधा, मलासा में आयोजित किया जायेगा।
Read More »पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का किया निरीक्षण, रखरखाव के दिए निर्देश
चन्दौली,जन सामना। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन चन्दौली स्थित परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यू0पी0.112 में संचालित वाहनों सहित अन्य वाहनों एवं मोटरसाइकिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन शाखा प्रभारी सहित सम्बन्धित को वाहनों के उचित रखरखाव देख.रेख, साफ.सफाई तथा सर्विस आदि कराते रहने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों में लगे उपकरणों का उपयोग करा कर देखा गया तथा पायी गयी कमियों को तत्काल दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन चालकों तथा उसपर नियुक्त कर्मियों को ब्रीफ किया गया। आवश्यक दिशा. निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर विशाल खिचड़ी भोज
काननुर,जन सामना। बर्रा के वार्ड 67 स्काई बेस चौराहे पर मकर संक्रांति एवम समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह यादव के नेतृत्व में विशाल खिचड़ी वितरण कर, डिम्पल यादव जी की लंबी उम्र की कामना की गई। अमित यादव ने बताया कि आज राहगीरों को खिचड़ी वितरण कर सर्दी को देखते हुए चाय भी वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सपा वीरसेन यादव ने खिचड़ी वितरण शुरू कराया। इस मौके पर मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रांतीय सदस्य सपा नसीम कुरैसी, राजू सचान,आरजू गुप्ता, अंकुज, सोनू अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चकेरी में 700 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे में FIR की मांग
लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने कथित भूमाफिया द्वारा देहरी सुजानपुर, थाना चकेरी, कानपुर नगर में लगभग 700 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
मंडलायुक्त कानपुर, एडीजी जोन कानपुर, वीसी केडीए एवं अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार देहरी सुजानपुर, थाना चकेरी में अवस्थित गाटा संख्या 93 रकबा 2.622 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि है जबकि गाटा संख्या 63 रकबा लगभग 26 बीघा कानपुर विकास प्राधिकरण की भूमि है, जिन पर सुरेश पाल, दीपक यादव तथा सुरेश कुमार शुक्ला द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है।
कैलाशानंद को महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया
हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दक्षिण काली मंदिर चंडी घाट से होते हुए निरंजनी अखाड़े तक पेशवाई निकाली गई जिसमें कैलाशानंद जी के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए व ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते दिखे। आपको बता दें अग्नि अखाड़े के मंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज को विवादों के बीच वैदिक विधि विधान नियम पद्धति के अनुसार पट्टा अभिषेक किया गया व निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद के रूप में विभूषित किया। 13 अखाड़ों के श्री महंतों ने चादर ओढ़ाकर उन्हें निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया। देश भर से कैलाशानंद महाराज के भक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचे और आपको बताते चले कि उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा पहुंची। उन्होंने आचार्य महामण्डेलश्वर कैलाशानद गिरी के पट्टाभिषेक समारोह में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता विकास तिवारी, नरेश शर्मा, ओम प्रकाश जमदग्नि आदि भी पट्टाभिषेक समारोह में उपस्थ्ति रहे। सभी ने अखाड़ा परम्परा के अनुसार आचार्य महामण्डलेेश्वर की चादर विधि की।
Read More »मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में लगाई डुबकी
हरिद्वार। मकर संक्रांति के मौके पर देशभर से लाखों की संख्या में हरिद्वार पहुंचे लोग सुबह कड़ाके की ठंड के बीच ही लोगों ने किया गंगा स्नान वही लाखों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सीसी टीवी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा उपकरणों का भी उपयोग किया। आपको बता दें हरिद्वार मे हर की पौड़ी गंगा मां का पवित्र स्थान का केंद्र माना जाता है यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं मां गंगा की पवित्र धारा के बीच डुबकियां लगाते हैं अपने जीवन व अपने परिवार की खुशी के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं और तीर्थ स्थलों पर आकर वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। हरिद्वार देवभूमि में विभिन्न पौराणिक मंदिर देवस्थान पर जाकर देवी देवताओं के दर्शन करते हैं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसी के साथ ही भगवान सूर्य की विशेष कृपा लोगों पर रहती है और वह सुख समृद्धि का जीवन यापन करते हैं।
Read More »एसपी ने किया साइबर कवच अभियान का शुभारंभ
हाथरस,जन सामना। इंटरनेट की सही जानकारी होने पर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। यह बात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को अलीगढ़ रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित साइबर कवच अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहे। जिसमें व्यापारी, कालेज स्टाफ, छात्र मौजूद रहे। कहा कि इंश्योरेंस कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल करने पर बिना वेरीफाई किये कोई जानकारी न दें। वाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें, क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि एप्स डाउनलोड करते समय भी प्राइवेसी संबंधी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करके ही अपनी सहमित दें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वाले व टावर लगाने वालों से भी कोई भी जानकारी शेयर न करें। कोई कंपनी कम लागत में अधिक पैसे कमाने का लालच देती है तो सावधान रहें, ऐसी कंपनी फर्जी होती हैं| जो आपका पैसा लेकर कंपनी बंद कर भाग जाते हैं। इस मौके पर सीओ सिटी रुचि सिंह, फादर डॉा. राबर्ट वर्गिस, अशोक बागला, कोतवाली इंस्पेक्टर चतर सिंह राजोरा, प्रभारी साइबर सेल मौजूद रहे। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।
मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
हाथरस,जन सामना। मकर संक्रांति पर्व जनपद के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह भक्ति की धूम रही। अन्नदान के लिए श्रद्धालुओं ने जगह जगह राहगीरों को खिचड़ी और गुड़ तिल से बने लड्डू व गजक प्रसादी वितरित की। जनपद में जगह जगह दान पुण्य की होड़ मची रही। मकर संक्रांति पर्व का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। खरमास की समाप्ति इस पर्व के साथ हो जाती है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मंदिरों में पूजा कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता की उपासना कर अध्र्य चढ़ाया। महिलाओं ने सुबह सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने मान्यों को गजक, खिचड़ी, तिल के लड्डू आदि भेट की।
Jansaamna