फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। किसान विरोधी बिल को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। जिसमें राज्यपाल महोदय से किसान विरोधी बिल को वापस लिये जाने की मांग की है।
सेवादल शहर अध्यक्ष नूरुल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है। जो कि भाजपा सरकार ने चुपचाप गलत तरीके से पास किया है। जिसका कांगे्रस पूर्ण रूप से विरोध करती है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग एवं उपाध्यक्ष सौरव पोरवाल ने कहा कि मोदी सरकार आज जनविरोधी नीतियों पर चल रही है। बीजेपी सरकार ने किसान विरोधी काला कानून लाकर किसानों को धोखा देने का काम किया है। यह काला कानून पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने तथा कालाबाजारी बढ़ाने के लिए उपयोगी है। जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। पूंजीपति अपनी मनमानी रेट से किसानों से खरीदेंगे और अपनी मनमानी रेट से बाजार में विक्रय करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता ने किसान विरोधी बिल को वापस लिये जाने की मांग की है। अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों को साथ लेकर सड़कों पर आंदोलन के लिये बाध्य होगी। इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार, मनीष पचौरी, अंकुर पंडित, मोहम्मद फहीम, कल्लू अंसारी आदि मौजूद रहे।
मुख्य समाचार
खोये हुए मोबाइल की हुई बरामदगी
कौशाम्बी, विकास सिंह। जनपद के विभिन्न-विभिन्न तरीखों पर खोये हुए कीमती मोबाइल सेटो की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अपराध व प्रभारी सर्विलांस सेल तथा प्रभारी इंटेलिजेंस विंग टीम द्वारा कुल 25 अदद मोबाइल विभिन्न विभिन्न कंपनियों के कीमती लगभग 2,78,432 रु को बरामद कर तथा उनके तथा उनके भारको को आज मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में आमंत्रित कर उनके मोबाइल सेट को वापस किया गया। उपरोक्त गुम हुए मोबाइल सेट की बरामदगी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल आदि से की गई। अपने-अपने गुम हुए मोबाइल फोन पाकर इस पुलिस कार्य में लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न हो गयी तथा लोगों ने खूब प्रसंशा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्राम समाज की कीमती भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा
ग्राम प्रधान मधुलता तिवारी ने की शिकायत उच्चाधिकारियों से
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद तहसील की ग्राम सभा लाल गांव में ग्राम समाज की कीमती भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों से राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। ग्राम प्रधान द्वारा स्थानीय प्रशासन से लिखित शिकायत करने के बावजूद भी दबंगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे जनता में रोष व्याप्त है।
ग्राम प्रधान मधु लता तिवारी सहित गांव के निर्मल कुमार विमल कुमार व पवन कुमार आदि ने स्थानीय व जिला प्रशासन से की गई शिकायतों में आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी ग्राम सभा की गाटा संख्या 405 व 147 जो ग्राम समाज की कीमती भूमि है जिस पर गांव के शिव कुमार, शिव प्रकाश, प्रेम नारायण, सत्य नारायण, बबुई सहित आदि लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है।
रसूलाबाद में गैंग द्वारा अश्लील वीडियो बनाने की एसपी कानपुर देहात से शिकायत
लखनऊ, जन सामना। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात क्षेत्र में लड़के-लड़कियों को गलत संबंध बनाते पकड़ कर उनका अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें डरा-धमका कर पैसे लेने अथवा लड़की को गलत कार्य के लिए मजबूर करने का पेशेवर कार्य करने के संबंध में जाँच करा कर एफआईआर कराये जाने की मांग की है।
एसपी कानपुर देहात तथा अन्य अफसरों को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ने कहा कि प्रमोद यादव पुत्र सरमान सिंह यादव ग्राम हनुमान नगर एवं अंकित वर्मा पुत्र गया प्रसाद वर्मा ग्राम मयाराम निवादां असालतगंज, रसूलाबाद द्वारा एक गैंग बना कर सुनसान में आपस में शारीरिक संबंध बना रहे युवा लडके-लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाये जाने की शिकायत है।
विद्युत चेकिंग करने गए अवर अभियंता की टीम पर ग्रामीण युवक ने की गाली-गलौज
कौशाम्बी, विकास सिंह। विद्युत चेकिंग करने गए अवर अभियंता से अभद्र व्यवहार करने से मना करने पर आरोपी ने दी धमकी, आरोपी के खिलाफ अवर अभियंता ने थाने में दी तहरीर। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा बाजार का।
बता दें कि आज दोपहर सोमवार को पश्चिम श्रीरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य पूरब शरीरा मार्केट में पहुंचे जहां पर ब्रजेश कुमार पांडे पुत्र प्रेम प्रकाश पांडे नामक व्यक्ति का मकान बन रहा था तथा विद्युत केबल पास के पोल से अवैध रूप से जुड़ा पाया गया। जिसका अवर अभियंता के साथ चेकिंग में गए संविदा कर्मी के द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था जिस पर ब्रजेश कुमार पांडे निवासी नागचौरी का पूरा मजरा पूरब शरीरा आग बबूला हो गया और संविदा कर्मी को मारने की धमकी देते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी तथा अवर अभियंता के साथ बदसलूकी करते हुए अभद्रता करने में उतारू हो गया।
शादी-पार्टी शुभअवसरों में हँसी ख़ुशी का माहौल बनाने वाले कलाकार के घर में अभी भी अंधेरा
कानपुर नगर, जन सामना। कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन की मार हर किसी पर पड़ी है। मजदूर से लेकर व्यापारी तक सभी लोगों का काम इससे प्रभावित हुआ है, अनलॉक 4 में चीजें धीरे.धीरे ही सही लेकिन पटरी पर लौट रही है। माग़र अभी भी एक ऐसा वर्ग ऐसा है जिसको अनलॉक. 4 के बाद भी कोई राहत नही मिली है न ही अभी दूर दूर तक आशा की कोई किरण नज़र आ रही है। जिसके चलते इनपर संकट का बादल अभी भी मंडरा रहा है। लोगों के यहां शादी-पार्टी व अन्य शुभ अवसरों में हँसी ख़ुशी का माहौल बनाने वाले कलाकार जगत की जो कि अभी भी परेशान हैं। इन कलाकारों में महिला पुरुष गायक संगीत वाधक, म्यूजिशियन मंच संचालन करने वाले एंकर, डान्स ग्रुप, कॉमेडियन, साउंड सर्विसेस, इवेंट ऑर्गनाइज़ जैसी सेवाएं देने वाले प्रदेश के लाखों लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एयर फोर्स हॉस्पिटल का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
कानपुर नगर, जन सामना। जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन कोविड प्राइवेट एल 2 फैसिलिटी का की व्यवस्थाओं के विषय में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित फैसिलिटी में कोई भी कमी ना हो तथा फैसिलिटी पर लगातार निगरानी रखने के लिए स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की भी निगरानी रखी जा रही है। 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल का जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गम्भीर मरीजो की लगातार निगरानी रखी जाए। जो मरीज आपके यहाँ आते है उनकी पूरी हिस्ट्री रखते हुए। बेहतर इलाज किया जाए । उन्होंने कहा कि जो भी मृत्यु आपके यहां हुई है उसका कारण क्या रहा। डॉक्टर ने बताया कि अधिकतर मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। जिनकी स्थिति स्टेबल नहीं थी पल्स भी काफी कम था कुछ मरीज ड़ेंगी के भी थे जिनकी मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल की व्यवस्था बेहतर है यह व्यवस्थाएं ऐसे ही संचालित रहे।एयर कोमोडो ने बताया कि 3 आईसीयू बेड की क्षणता को और बढ़ाकर अब 20 आईसीयू किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएम 2 उपस्थित रहे।
नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी
कौशाम्बी, जन सामना। मामला चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरि का है रिश्ते में जीजा ने हड़पे साली से 11 लाख रुपये पैसा वापस मांगने पर जीजा कर रहा है गाली गलौज। पीड़िता सुनीता कुमारी ने चरवा थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रमोद कृपाल भारतीय पुत्र राम कृपाल भारतीय जो निवि साना रहेड़ा का निवासी है, जो रहेड़ा में एक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त है। जो रिश्ते में पीड़िता का जीजा लगता है। साली को बहला फुसलाकर 2018 की परीक्षा, सुपर 2019 की पास कराने एवं सुपर 2019 की भर्ती में नियुक्त कराने के नाम पर 11 लाख रुपये लिये थे। लेकिन रिजल्ट आने पर पीड़िता की भर्ती नहीं हो सकी। तो पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगने उसके विद्यालय गयी, तो उसके जीजा ने उसे अकेले पाकर गाली गलौज साथ में बदतमीजी भी की और जान से मारने की धमकी देने दी। पीड़िता के वहाँ पर शोर मचाने पर आस-पास के काफी लोग इक्कट्ठा हो गए और उसकी जान बचाई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
Read More »सोलर लाइट की बैटरियों की हो रहीं चोरी
सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। कस्बा सुमेरपुर के विभिन्न स्थानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पंचायत द्वारा लगवाई गयी सोलर लाइट की बैटरियों की चोरी की घटनाएं प्रकाश में आने पर अधिशाषी अधिकारी ने पुलिस को सूचना देकर चोरी की घटनाओं से अवगत कराया है। रवि कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वॉर्ड नंबर 8 तथा अन्य वार्डों में एक सप्ताह से चोरी की वारदातें हो रही है। कस्बा इंचार्ज के के तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है कि बस स्टॉप सहित अन्य स्थानों पर लगी सोलर लाइट की बैटरियों की चोरी हो गई है। बैट्री चोरों का पता लगाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Read More »विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस पर मनाया गया कार्यक्रम
हमीरपुर, अंशुल साहू। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानी लक्ष्मीबाई पार्क हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन का प्रमुख लक्ष्य शांति और खुशी प्राप्त करना है। जिसके लिए मनुष्य निरंतर कर्मशील है। पूरा विश्व समस्त देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत 21 सितंबर को हर साल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्य रूप से विश्व स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए इस दिवस को मनाए जाने पर मोहर लगी थी परंतु वर्तमान में कहीं भी शांति के हालात नजर नहीं आते। कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य बलराम सिंह ने बताया कि विश्व शांति दिवस की शुरुआत 1982 से हुई थी।
Jansaamna