Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2138)

मुख्य समाचार

नौकरी के नाम पर आॅनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 2 शातिर दबोचे

हाथरस। कोरोना वैश्विक महामारी के काल में इस समय पूरा देश आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। लेकिन ऐसे समय में भी शातिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज कोतवाली सदर पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से बेरोजगारों को धोखाधड़ी कर उनसे आॅनलाइन लाखों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैंग में शामिल तीन शातिर अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस द्वारा तेजी से तलाश की जा रही है।
उक्त अंतर्राज्यीय ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान विक्रम वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के 2 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली पर पीड़िता द्वारा ठगी करने का मुकद्दमा दर्ज कराया गया था और शातिरों द्वारा उससे 1 लाख 36 हजार रूपये की ठगी की गई थी। इस ठगी करने वाले गैंग को पकड़ने के लिए व घटना का पर्दाफाश करने हेतु कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम को लगाया गया था तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली सदर पुलिस व साइबर सेल की टीम ने घटना के खुलासे हेतु अथक प्रयास करते हुए कल वादिया की सूचना पर ही गैंग के दो शातिरों के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए शातिरों ने पुलिस को अपने नाम अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी अलखपुरा थाना भूवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा, हाल निवासी कमालपुर कमल विहार बुरारी दिल्ली तथा मोहित कुमार भारती पुत्र नंदकिशोर निवासी जेबी 13 सी हरी नगर स्वर्ग आसाराम आश्रम न्यू दिल्ली को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से एक लैपटॉप, एक एटीएम कार्ड इलाहाबाद बैंक, 20 मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित 15 हजार की नगदी व टाटा मोटर्स, महिंद्रा मोटर्स के फर्जी जॉब ऑफर लेटर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

खनन में प्रयोग होने वाले वाहनों में माइन टैंग लगवाने का निर्देश

कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तत्वाधान में बालू, मौरम, गिट्टी आदि में प्रयोग करने वाले वाहनों में माइन टैग पंजीकरण किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह योजना शासन की पारदर्शिता हेतु चलायी जा रही है इसके द्वारा वाहनों में माइन टैक लगवाना आवश्यक है। बिना रजिस्टेªशनध्माइन टैंक के खनिज के वाहन परिवहन नही कर पायेंगे। पकडे़ जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा। वाहन स्वामियों के सुविधा हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा खनन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कैम्प लगवा कर वाहनों में टैग लगवायें जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के चलते कपडे का मास्क अवश्य लगायें तथा दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, खान निरीक्षक केवी सिंह, सीईओ यूपी डेस्को विवेक गुप्ता सहित खनन पट्टा धारक, भण्डारण धारक, ट्रान्सपोर्टस, वाहन स्वामी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा घोषित करने व वृक्षारोपण में उ0प्र0 देश में अग्रणी

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्राकृतिक संसाधनों में वनों की अत्यन्त ही महत्वपूर्ण भूमिका पाई गई है। वन हमारे अतीत के गौरव, संस्कृति, सभ्यता व विकास के प्रतीक हैं। वनों से हमें एक ओर जहां इमारती लकड़ी, ईंधन, चारा, रबर, गोंद, लाख, औद्योगिक विकास के लिए कच्चा माल, जड़ी-बूटियां, फल-फूल व विविध प्रकार के रसायन प्राप्त होते हैं, वहीं दूसरी तरफ वनों से विदेशी मुद्रा अर्जन, रोजगार सृजन, जलवायु को समुचित बनाये रखने, भू-क्षरण व रेगिस्तान के फैलाव को नियंत्रित करने, प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ाने, पर्यावरण की सुरक्षा, वर्षा लाने, वायु को शुद्ध करने सहित प्राणदायिनी वायु व जीवों की उत्पत्ति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। उ0प्र0 सरकार ने वनों के क्षेत्र को बढ़ाने पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखने, वन्य जीवों व मानव संघर्ष को आपदा घोषित करने जैसे कई फैसले लेते हुए सुरक्षा प्रदान किया है।

Read More »

पुलिस ने मोटी रकम लेकर लिख डाला फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा

पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
सिकंदरा/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। जमीनी विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हो गई इतने में परिवार की एक चाची ने भतीजे के खिलाफ जमीनी विवाद में दबाव बनाने के मकसद को लेकर भतीजे के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत करा कर जेल की सलाखों में भेजने का अंजाम दे डाला जिसके कारण चाची और भतीजे के रिश्तो को सभ्य समाज में तार-तार कर डाला। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना अमराहट के गांव बिलासपुर निवासी कंचन लता पत्नी मानवेंद्र उर्फ छोटे राजपूत ने रोते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि विगत 11 अगस्त को बिछावली मौजे में समतलीकरण को लेकर जे0सी0वी0 मशीन चल रही थी। उसी समय अचानक चाची पार्वती देवी पत्नी पूरन राजपूत ने जमीन हड़पने की नीयत को लेकर आग बबूला हो गई और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रिश्तो को तार-तार करने लगी।उन्होंने बताया वहीं पर आक्रोशित होकर चाची पार्वती ने थाना अमराहट की पुलिस से भारी पैमाने पर सुविधा शुल्क के बल पर मेरे पति मानवेंद्र उर्फ छोटू राजपूत के खिलाफ धारा 354, 506 के अंतर्गत फर्जी मुकदमा कायम करवा दिया। लेकिन वहीं पर पुलिस ने खाओ कमाओ नीति के चलते तत्काल प्रभाव से चाची पार्वती से 164 के बयान करवा कर मामले की नाकाबंदी कर दी। पीड़ित महिला ने उपरोक्त फर्जी मुकदमे के मामले को लेकर जिले के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Read More »

वृद्धा आश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की किया गया जागरूकता शिविर

कानपुर देहात। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित वृद्धा आश्रम, अकबरपुर, कानपुर देहात का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के अध्यक्ष, माननीय जनपद न्यायाधीश यशवन्त कुमार मिश्र के निर्देशन में आज निरीक्षण समिति द्वारा किया गया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला वृद्धजनों के लिए महिलाओं के अधिकार व कानून से सम्बन्धित विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
निरीक्षण समिति के अध्यक्ष राममिलन सिंह, माननीय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदस्य कमलकान्त गुप्ता, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, साक्षी गर्ग सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात, कु० जयती चंद्रा, सिविल जज जूडि कानपुर देहात एवं आशुतोष, सिविल जज जूडि कानपुर देहात द्वारा आज वृद्धा आश्रम अकबरपुर, कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को कोरोनाकाल में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सभी को मास्क लगाने एवं हर 20 मिनट के अन्तराल पर किसी भी साबुन से अपने हाथ अच्छी तरह साफ करने के लिये कहा गया। निरीक्षण समिति द्वारा वृद्धाआश्रम में नियुक्त प्रबन्धक सौरभ शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों को मास्क तथा सैनेटाइजर यथासमय उपलब्ध करायें तथा वृद्धाजनों को सामाजिक दूरी का भी अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।

Read More »

निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु इच्छुक पात्र दिव्यांगजन करें आवेदन 24 अगस्त तक

कानपुर देहात। दिव्यांगजन सशक्तीरकण विभाग द्वारा नवीन नियमावली-2020 के क्रम में जनपद कानपुर देहात के दिव्यांगजन को जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि विभाग द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिये जाने का प्रावधान है। नियमावली में प्रदत्त नियमों व निर्देशों के अनुसार इच्छुक पात्र दिव्यांगजन अपना आवेदन दिनांक 24 अगस्त 2020 तक कार्यालय जिला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर देहात कमरा नं0-105 में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवा कर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त करने की पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो या व्यक्ति उपर्युक्त की भाँति शारीरिक स्थिति में हों। उनकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ हो, दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उसकी दिव्यांगता न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक हो। दिव्यांगजन की आयु 16 वर्ष या उससे अधिक हो। दिव्यांगजन या उसके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रु0 1,80,000/- से अधिक न हो तथा तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। हाईस्कूल या उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। दिव्यांेगजन जिसके द्वारा आवेदन किया जायेगा उसे पूर्ण में भारत सरकार/स्थानीय निकाय / सांसद निधि / विधायक निधि या अन्य सरकारी या सरकार द्वारा अनुदानित स्त्रोतों से उसे पूर्व में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल न प्राप्त हुयी हो। दिव्यांगजन के पास यूनिक डिसएबिलिटी आईडेन्टिटी कार्ड (यूडीआईडी) या आधार कार्ड होना चाहिए। नियमावली के अनुसार प्रत्येक दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के वास्तविक मूल्य का अधिकतम रु0 25,000/- का अनुदान प्रति दिव्यांगजन को देय होगा। यदि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की कीमत रु0 25,000/- से अधिक हो तो अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था दिव्यांगजन को स्वयं करनी होगी। जिसकी भरपाई सांसद निधि, विधायक या सीएसआर के माध्यम से की जा सकती है।

Read More »

कोविड एल-1 हाॅस्पिटल में बताई गई समस्याओं का डीएम ने कराया निस्तारण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। एल-1 हाॅस्पिटल, केन्द्रीय विद्यालय, माती कानपुर देहात में भर्ती कोविड मरीजों से दिनांक 19 अगस्त 2020 को जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र कानपुर देहात एवं कन्ट्रोल रूम की सह प्रभारी दीपाली भार्गव द्वारा वार्ता की गयी एवं फीड बैक लिया गया। कतिपय मरीजों द्वारा कुछ समस्यायें बताई गयी जिसके निराकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि केस नम्बर केएनडीएन 004216059 अखिलेश कुमार पुत्र सूरज राम उम्र 47 वर्ष द्वारा बताया गया कि उन्हें गुनगुना पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके सम्बन्ध में ब्वायलर की व्यवस्था करा दी गयी है और अब इन्हें गुनगुना पानी दिया जा रहा है। इसी प्रकार केस नं0 केएनडीए 03721020 प्रशान्त शुक्ला पुत्र महेश उम्र 35 वर्ष ने बताया कि 8 दिन से पंखा नही चल रहा है तथा चादर गन्दी है। जिसके तहत 02 पंखों की व्यवस्था करा दी गयी है तथा चादर बदलवा दी गयी है। अब कोई समस्या नहीं है। केस नं0 केएनडीए003911169 राम सिंह पाल पुत्र कामता प्रसाद उम्र 45 वर्ष एवं केस नं0 केएनडीएन 003731787 हंसराज सिंह पुत्र छन्गूलाल उम्र 46 वर्ष द्वारा बताया गया कि वह शुगर के मरीज है, उन्हें नास्ता व खाना शुगर के हिसाब से दिया जाये। इन दोनों मरीजों की शुगर की बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए नास्ता व खाने की व्यवस्था करा दी गयी हैं। अब कोई समस्या नहीं है।

Read More »

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने चलाया सदस्यता अभियान

कानपुर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कमेटी तत्वावधान पौधारोपण एवं सदस्यता अभियान स्व0 राजीव गांधी की 76वी जयंती के अवसर पर चलता रहेगा। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड बुंदेलखंड जोन के प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी ने कहा कि भारत के स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा जाता है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में बीजेपी, समाजवादी पार्टी छोड़ कर आए नौजवान साथियों को अंकित पाल की अध्यक्षता में संगीत तिवारी ने कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड की सदस्यता दिलाई। पौधारोपण करके भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौके पर प्रदेश महासचिव प्रियांशू मिश्रा, जिलाध्यक्ष मोहित दीक्षित, जिलाध्यक्ष सुशील सोनी, विष्णू कुशवाहा, अंकित कुमार, अखिलेश कुमार, महेंद्र राजपूत, बीरू प्रजापति, विराट गुप्ता, हिमांशू पाल, अनुज पाल, अजय राठौर,विवेक शर्मा, अभिलाश पासवान, प्रखर बाजपायी, राहुल पाल, गुड्डू पाल, अंशू पाल उपस्थित रहे।

Read More »

जनता के पैसे का हिसाब आरटीआई व कैग ऑडिट के दायरे से बाहर क्यों ?

– सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड का पैसा एनडीआरएफ में स्थानांतरित करने की मांग पर किया साफ इंकार 
– सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक व वैब मीडिया के हवाले आई खबरों से जनता के बीच चर्चा जोरों पर है
– पीएम केयर्सफंड के पीएम अध्यक्ष और फंड का खाता वैध लेकिन जनता हिसाब नहीं ले सकती!
कानपुर, पंकज कुमार सिंह। कोरोना वायरस से फैली महामारी से लड़ने के लिए केन्द्र सरकार की ओर लाए गए पीएम केयर फण्ड को लेकर सवाल अब भी जनता के बीच हैं कि जो पैसा जनता ने पीएम केयर फंड में दान किया है उसका हिसाब जनता क्यूं नहीं ले सकती? पीएम केयर फंड का ऑडिट सरकारी ऑडिट एजेंसी कैग के द्वारा क्यों नहीं किया जा सकता। पीएम केयर फंड कैग व आरटीआई के दायरे से बाहर क्यों रखा गया है? यह सब प्रश्न जनता के बीच में बरकरार हैं।
हालांकि मंगलवार को आई खबरों के अनुसार पीएम केयर फंड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर वो याचिका खारिज कर दी गई जिसमें सेंटर फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन नामक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका कर मांग की थी कि पीएम केयर फंड का पैसा नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (NDRF) में ट्रांसफर किया जाए। उच्चतम् न्यायालय ने इसके लिए आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। उच्चतम् न्यायालय ने कोष को वैध मानते हुए कहा कि कोविड 19 जैसी आपात स्थिति में मदद के लिए इसे बनाया गया है। जरूरत की घङी में इसके गठन पर आपत्ति नहीं कर सकते।
मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा सरकार जरूरत के हिसाब से फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

Read More »

नकली शराब को लेकर चला चेकिंग अभियान

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर परगनाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक व कार्यवाहक कोतवाल व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने रसूलाबाद नगर सहित ग्रामीण अंचल की देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में नकली शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से शराब माफियाओं में खलबली मची देखी जा रही है, लेकिन टीम को कही भी कोई अनियमितता नही मिली ।सभी जगह रिकार्ड दुरस्त पाए जाने की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार जनपद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परगनाधिकारी अंजू वर्मा पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह व आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत कार्यवाहक कोतवाल सुखबीर सिंह की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर की अंग्रेजी देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी कर दुकानों के रिकार्डो की चेंकिग की।

Read More »