कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 कोरोना वायरस, गौसंरक्षण के सम्बन्ध में सभी एसडीएम, ईओ के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना महामारी के चलते अपने अपने क्षेत्रों में सोशल डिस्टेसिंग का कडाई से पालन कराया जाये तथा लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते जो कंटेनमंेट जोन में सख्ती के साथ पालन कराया जाये तथा वहां के लोगों को खाद्य सामग्री लेने में कोई समस्या नही होनी चाहिए। वहां पर सैनेटाइजेशन का कार्य लगातार कराया जाये तथा साफ सफाई पर ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि हर नगरीय निकाय में फागिंग मशीन होनी चाहिए तथा जहां कही खराब हो तो उसे ठीक कराये तथा सही प्रकार से फागिंग करायी जाये। वहीं जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा रोस्टर के हिसाब से फागिंग न कराये जाने पर वरिष्ठ लिपिक को कडी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि रोस्टर के हिसाब से फागिंग कराये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। वहीं जिलाधिकारी ने जनपद में गौ संरक्षण केन्द्र संचालित है उसमें भूसे, पानी आदि की समस्या नही होनी चाहिए।
मुख्य समाचार
कोरोना के कारण अग्रिम आदेश तक बन्द रहेंगे समस्त धर्मस्थल
कानपुर नगर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कई धर्मो के धर्म गुरु तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सर्व सहमति से अग्रिम आदेशों तक समस्त धर्म स्थल बन्द रखने का निर्णय लिया।
बैठक में डीआईजी/एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसपी तथा अवध बिहारी, कृष्ण दास, अरुण पूरी, शहर काजी हाजी कुद्दुस, शहर काजी आलम रजा नूरी, ईसाई धर्म गुरु, सिख धर्म के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
पंचायत चुनाव की तैयारी में लगें कार्यकर्ताः अनुप्रिया पटेल
कानपुर। आज अपना दल (एस) की मासिक बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल रहीं। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा सभी कार्यकर्ता पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में मन लगाकर जुट जाएं इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ0 जमुना प्रसाद सरोज ने की। कानपुर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह, सहकारिता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के सचान, प्रदेश महासचिव जे एन कटियार, जिलाध्यक्ष कानपुर महानगर नवीन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण प्रदीप कटियार के अलावा सभी जिलों के जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

यूपीएससी-2019 के परीक्षा परिणाम में हुआ बड़ा षड़यंत्र!
संघ लोक सेवा आयोग के 927 पदों की भर्ती परीक्षा परिणाम में 829 अभ्यर्थियों का ही परिणाम हुआ घोषित शेष 98 नियुक्तियों को लेकर खड़े हुए सवाल
(पंकज कुमार सिंह)
कानपुर। देश को चलाने वाले ब्यूरोक्रेट्स के चयन के लिए सम्पन्न हुई यूपीएससी-2019 की परीक्षा परिणाम में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2019 की वैकेंसी के लिए आईएएस के लिए 180 पद, आईएफएस के 24, आईपीएस के 150 पद सहित सेन्ट्रल सर्विस ग्रुप ए के 438 पद व ग्रुप बी के 135 पद सहित कुंल 927 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। देशभर में यूपीएससी ने इन पदों की भर्ती के लिए चरणबद्ध परीक्षा का अयोजन किया था। जिसका परिणाम गत 4 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सेन्ट्रल सिविल सर्विस के 927 पदों के लिए चयन परीक्षा परिणाम में 829 अभ्यर्थियों का ही परिणाम घोषित किया गया। इन 829 चयनितों में 304 समान्य वर्ग से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी, 67 एसटी वर्ग के अभ्यर्थी है। शेष 98 पदों के लिए क्या हुआ ? यह बड़ा प्रश्न बनकर उभरा है। इस भर्ती में पदों के एक बड़े घोटाले के रूप में देखा जा है।
सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा नियम 16(4)-5 के तहत एक लिस्ट रिजर्व रखी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक जिसमें सामन्य वर्ग के 91, ईडब्ल्यूएस के 9, ओबीसी के 71, एससी के 8 व एसटी के 3 पद सहित 182 की सूची रिजर्व की गई है। इस सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वरिष्ठ शिक्षाविद् व पत्रकार दिलीप मंडल ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया है। उन्होंने यह बताया है कि दरसल सरकार की मंशा है कि जो लोग एससी – एसटी – ओबीसी कैटेगरी के हैं तो वह अपनी ही कैटेगरी में रहें। दरअसल ओबीसी के 71, एससी के 8 व एसटी के 3 अभ्यर्थी जनरल यानि ओपन कैटेगरी में आ गए हैं। यदि यह सब जनरल मैरिट में आ जाते हैं तो जनरल मैरिट से सिर्फ 304 अफसर चुने जाएंगे। सरकार चाहती है कि एस सी-ओ बी सी-एस टी अपनी ही कैटेगरी में चले जाएं और जनरल में न जाए। लालच यह रखा जा रहा है कि अपनी कैटेगरी में क्लेम करोगे तो आईएएस आईपीएस आईएफएस में नियुक्ति मिल सकती है जबकि जनरल मैरिट मे आईएएस, आई पी एस, आई एफ एस न मिले साथ ही अन्य सर्विस हेतु चयन मिले। जनरल में लगभग 50 प्रतिशत सीट को रिजर्व रखने की मंशा सरकार ने बनाई है। ऐसे में 82 अभ्यिर्थियों को आईएएस बनने से रोका जा रहा है। ब्यूरोक्रेट के 82 सीटों में आईएएस जैसे पदों पर असीन होने से रोकना बड़े षड़यंत्र के रूप में देखा जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने एक ट्वीट करके कहा है कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। हर विचारधारा के लोग समर्थन करें। युवाओं के भविष्य का सवाल है। मासूम सी माँग है। जितने कैंडिडेट लेने हैं, सबके नाम की लिस्ट पब्लिक करो। छिपकर नियुक्तियाँ मत करो।
शासन-प्रशासन के खिलाफ भाकियू में आक्रोश
कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित यादव लान में बुधवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा प्रदेश महासचिव पूर्व फौजी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित कर उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा किसानों, ग्रामीणों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार एवं असहयोग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यादव लान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा एक सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से किसानों के खसरा का नवीनीकरण ना होना बैंकों द्वारा किसानों की अनेकों योजनाओं की जानकारी ना देना लोन देते समय परेशान करना और लेखपालों द्वारा ग्राम सभाओं में पहले की तरह ना जाना आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव इंद्रजीत फौजी ने जिला अध्यक्ष भोलू बादशाह को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। जिला संगठन मंत्री संजय सिंह परमार को सभी क्षेत्रीय बैंकों से संपर्क करने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकृत किया गया। महेश कुमार कुशवाहा को घाटमपुर तहसील एवं शैलेंद्र कुमार प्रजापति को ब्लाॅक घाटमपुर पंकज कुमार अवस्थी को ब्लाॅक पतारा से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अध्यक्ष राजेश पटेल अस्पताल एवं आशुतोष यादव नगर पालिका घाटमपुर से संपर्क में रहेंगे। आदित्य दीक्षित जिला महासचिव युवा मोर्चा बिजली संबंधित समस्याएं किसानों की देखेंगे।
हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण करवाया
घाटमपुर, कानपुरः सिराजी। कस्बा स्थित सिविल कोर्ट कंपाउंड में लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह परमार द्वारा स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का बुधवार दोपहर पुनः सुंदरीकरण करके दीपदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर सिविल कोर्ट प्रांगण में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का कई वर्षों बाद वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह परमार के प्रयास से तथा अधिशासी अधिकारी घाटमपुर उमेश कुमार मिश्र व उनकी पत्नी ज्योति मिश्रा एवं अन्य अधिवक्ताओं के सहयोग से पुनः सुंदरीकरण होने पर आज मां दुर्गा व मां लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा इसी मंदिर में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ठाकुर मनबोधन सिंह परमार व उनकी पत्नी द्वारा की गई। तथा हवन राजेश यादव एडवोकेट व सहयोगियों द्वारा किया गया तथा अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी ज्योति मिश्रा सास मिथिलेश तिवारी साले )षिष कुमार के साथ आकर 21 किलो प्रसाद चढ़ाया गया तथा भक्तों में उसे वितरित किया गया। शाम को सभी के साथ दीये जलाकर मंदिर में दीप दान भी किया गया। वहां मौजूद बंदरों को अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र द्वारा केले वितरण किये गये। कार्यक्रम में प्रांगण के सभी अधिवक्ता गणों ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वकीलों के अनुरोध पर सिविल जज ने भी मंदिर स्थल पर आकर पूजा अर्चना में भाग लिया।
डीएम ने मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों की बैठक में की समीक्षा
खराब प्रगति व कार्य में लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने गुरूवार को मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमोें की समीक्षा बैठक में सभी विभागों की एक-एक कर विकास कार्यां की समीक्षा की बैठक में उन्होने संस्थागत प्रसव बढाने पर जोर दिया। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशा कार्यकत्रियों का समय से भुगतान किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दियें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वह संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम पर विशेष ध्यान रखा जाया। उन्होने ग्रामीण पेयजल योजना के कार्याें को समय से पूर्ण न कराये जाने एवं ग्राम पंचायत के सापेक्ष अधिक धनराशि के नलकूप लगाये जाने के एस्टीमेट बनाये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये उनका स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये और उन्होने कहा कि सरकारी धन का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाये।
बैठक के दौरान उन्होने आगनबाडी केंद्रोें के निर्माण कार्य में शिथिलता पाये जाने एवं आरईएस व बाल विकास विभाग के आपसी समन्वय के अभाव को देखते हुये एई आरईएस व जिला कार्यक्रम अधिकारी का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दियें। निर्माण कार्य में शिथिलता पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सीएनडीएस का भी स्पष्टीकरण मांगा। उन्होेने जनपद में निलम्बित राशन दुकानों को अभी तक निस्तारित न करने पर शहर के पूर्ति निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुयेे निलम्बित दुकानों को जल्द निस्तारित कर पुर्नस्थापन शीघ्र किए जाने के निर्देश दिये।
युवाओं को पार्टी की विचारधार से जोड़ने पर दिया जोर
फिरोजाबाद। गुरूवार को उ.प्र युवा कांग्रेस की एक बैठक बाईपास रोड स्थित घर संसार कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पश्चिमी उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव एवं प्रभारी हेमंत ओगलें रहे। बैठक में युवाओं को पार्टी में जोड़ने पर जोर दिया गया।
पश्चिमी उ.प्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी हेमंत ओगले ने कहा आज केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। आज पूरे देश में बेरोजगारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार को बिल्कुल कोई चिंता नहीं है। युवाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा आज युवाओं के बारे में सोचने वाली पार्टी केवल कांग्रेस पार्टी है। जो युवाओं को आगे बढ़ाती है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, महानगर प्रवक्ता सौरव पोरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, गुलाम जिलानी, वकार अहमद, नुरुलहुदा लाला गांधी, शिवा सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक टूंडला ब्लॉक के थानी गढ़ी गाँव मे आयोजित हुई। जिसमे ब्लॉक में संगठन की मजबूती और आगें की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता गाँव निवासी नारद जी द्वारा की गई तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अमित सिंह एवं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी कांग्रेस पार्टी एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
नगर निगम के जलकल कम्पाउण्ड में हुई पैट्रोल पंप की स्थापना
फिरोजाबाद। नगर निगम के जलकल कम्पाउण्ड में गुरूवार को पैट्रोल पंप की स्थापना कार्य का लोकापर्ण महापौर नूतन राठौर ने फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि आज सभी पार्षदों की मौजूदगी में जलकल कम्पाउण्ड में पैट्रोल पंप की स्थापना की गई। जिससे नगर निगम के वाहनों में ही अपने ही पैट्रोल पंप से ही डीजल डाला जाएगा। इस दौरान श्याम सिंह यादव, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मनोज ताऊ, गेंदालाल राठौर, आशीष यादव, सुरेन्द्र राठौर, उदय प्रताप सिंह, संतोषी राठौर, विमला देवी, अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
श्री राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर राष्ट्रीय स्पर्श गंगा कार्यालय दीपों से जगमगाया
हरिद्वारः मदन यादव। अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जैसे ही किया गया, वैसे ही इस खुशी का इजहार श्री राम के श्रद्धालुओं में देखने को मिला। सनातन परम्परा को मानने वाले ही भारतवासी में हर्षोल्लास का माहौल है। लोगों ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिये एक ऐतिहासिक दिन है। इसी खुशी में हर जगह दीप प्रज्ज्वलित किये जाते दिखे और मिठाइयां भी बांटी गई। राम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले हरिद्वार में भी यह दिन दीवाली के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्पर्श गंगा कार्यालय को दीपमालाओं के सजाया गया। कार्यालय में रंगोली सजाई गई और जोरदार आतिशबाजी की गई। मिष्ठान वितरण के साथ स्पर्शगंगा कार्यालय के निकट के घाट पर 501 दीपक जलाएं गए।
इस मौके पर रीता चमोली ने कहा कि 500 साल से सनातन धर्म को मानने वाले की आस्था थी कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने। आज वह सपना साकार हो गया है।
वहीं आशु चौधरी ने कहा कि आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक है। हम सौभाग्यशाली है कि हम इस क्षण का हिस्सा बने।
बिमला ढोडियाल ने कहा कि आज लगता है कि भगवान राम अयोध्या के साथ साथ हर घर मे बिराजमान हो गए हैं।
Jansaamna