अभी तक स्थल चयन न होने वाले क्षेत्रों के एडीओ पंचातयों का वेतन रोके जाने का दिया निर्देश
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार मण्डल के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनने वाले सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा करते हुए सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। कतिपय स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण हेतु अभी तक स्थल चयन न हो पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे सभी क्षेत्रों के एडीओ पंचायतों का वेतन रोके जाने का निर्देश उप निदेशक पंचायत को दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी जिला पंचायतराज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर स्थल का चयन हो गया है और धन की उपलब्धता है, ऐसे जगहों पर तत्काल सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कार्य को पूर्ण करा लिया जाये।
मुख्य समाचार
कोविड-19 से सम्बंधित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं
फतेहपुर में सैम्पलिंग के कार्य की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला सर्विलांश अधिकारी के विरुद्ध शोकाज नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
निगरानी समितियों को क्रियाशील करते हुए कोरोना के सम्बंध में चलाये जन-जागरूकता अभियान-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के त्रिवेणी सभागार में कोविड-19 से सम्बंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सैम्पलिंग के कार्य की समीक्षा के दौरान जनपद फतेहपुर में सैम्पलिंग के कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सर्विलांश अधिकारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिया है। उन्होंने जनपद-फतेहपुर में भी ब्लाक एवं तहसील स्तर पर टेस्टिंग का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने आशाओं को घर-घर जाकर लोगो का परीक्षण करने एवं संदिग्ध लोगो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लाकर उनकी सैम्पलिंग कराये जाने का निर्देश दिया। कार्य के अनुश्रवण हेतु लगाये गये सुपरवाईजरों को प्रतिदिन फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सुपरवाईजरों के कार्य का कड़ाई से अनुश्रवण करने एवं लापरवाही करने वाले सुपरवाईजरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने आशाओं को अनिवार्य रूप से पल्स आॅक्सीमीटर एवं थर्मल स्केल उपलब्ध कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित किए गए लोगो की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग शीघ्रता से होती रहनी चाहिए। कहा कि जो भी कोविड से संक्रमित मरीज भर्ती है, उनकी उचित देखभाल होनी चाहिए, एक-एक व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य है, उनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी: कुँवर प्रमोद चंद मौर्य
ज्ञानपुर/भदोही, योगेश चौधरी। समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर विधानसभा इकाई ने मंगलवार को डीघ क्षेत्र के भदराव से इटहरा तक साईकिल यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अखिलेश सरकार मे कराए गये विकास कार्यों के बारे मे बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुँवर प्रमोद चौद मौर्य ने इटहरा मे आवाह्न साईकिल यात्रा के बाद सपा कार्यकर्ताओं को संवोधित करते कहा कहा अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर एकबार फिर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाए ताकि एकबार फिर से प्रदेश मे विकास एवं खुशहाली आ सके। उन्होंने अपने संबोधन मे भाजपा सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा की अगर ऐसा ना होता तो सौं सैया अस्पताल जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के ही सरकार मे बनकर तैयार है पर यह सरकार महज बेड एवं मेडिसिन संबंधित सामग्री भी दे पाने मे असमर्थ है यही हाल औराई तहसील पर बाबू पारसनाथ मौर्य राजकीय ट्रामा सेंटर का भी है जो काफि दिनों से बनकर तैयार है पर भाजपा सरकार उसका भी उदघाटन समारोह नही करा पा रही है। आरोप लगाया की इतना ही नही भाजपा की योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर ही आलीशान दीवानी न्यायालय का भी उदघाटन नही कर पा रही है।
मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी से 06 सप्ताह में रिपोर्ट माँगा, जय वाजपेयी की आशंका
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा विकास दूबे मामले में भेजी गयी शिकायत पर डीजीपी, यूपी से 06 सप्ताह में रिपोर्ट मानते हुए 02 सितम्बर 2020 को सुनवाई की तारीख नियत की है।
नूतन ने अपनी शिकायत में विकास के मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय तथा अतुल दूबे, उसके सहयोगी प्रभात मिश्रा तथा प्रवीण दूबे एवं विकास को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मारे जाने, विकास का घर बिना आदेश के गिराए जाने तथा उसकी पत्नी व बच्चे से किये गए बर्ताव की जाँच की मांग की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि 07 जुलाई 2020 को एसटीएफ द्वारा कानपुर से लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय लाये गए विकास दूबे के ख़ास जय वाजपेयी के साथ या तो कोई अनहोनी की जा चुकी है या होने वाली है। यह पूरी तरह गैरकानूनी तो होगा ही, साथ ही पारदर्शिता के दृष्टिगत भी बहुत घातक व खतरनाक होगा। अब एक जय ही बचा है जो विकास दूबे के सारे राज जानता है और इस मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों एवं नेताओं की पोल खोल सकता है। ऐसे में जय के साथ कोई अनहोनी होने से सारा राज समाप्त हो जायेगा।
नूतन ने कहा कि वे सच जानने कल (15 जुलाई 2020) एसटीएफ मुख्यालय जाएँगी।
हाथरस जंक्शन पुलिस अपराधियों पर टूटी कहर बनकर
अपराधी को किया गिरफ्तार जिससे 1 तमंचा और 1 किलो नशीला पाउडर किया बरामद
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आपको बता दें की हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों का वांछित अपराधी राजकुमार था जो काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। जंक्शन कोतवाल विनोद यादव ने देर रात चेकिंग के दौरान अपराधी को पकड़ा जिसके 2 साथी अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिसके पास से तलाशी के दौरान अभियुक्त से एक देसी पिस्टल और 1 किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एएसपी हाथरस प्रकाश कुमार ने किया पूरे मामले का खुलासा और भेजा उसे जेल।
महापौर ने 14वें वित्त आयोग निधि द्वारा 2 विकास कार्यों का शुभारंभ किया
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर फिरोजाबाद के वार्ड नं0 21 मौ0 सती नगर में ऊदल सिंह महाविद्यालय वाली रोड से लिंक राम प्रकाश से सत्य प्रकाश व शिवचरन से ओम प्रकाश तथा भिंड वाले से चन्द्रपाल दिवाकर के मकान से होते हुए ऊदल सिंह वाले रोड तक सतगुण शिक्षण संस्थान वाली गली व शेर सिंह वाली गली विगत काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त थी, जिसके निर्माण हेतु क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा निरन्तर मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय नागरिकों की परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के संबंधित अवर अभियंता से आगणन तैयार कराने के पश्चात उपरोक्त गली में आर0सी0सी0 नाली एवं इ0लाॅ0 सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ नूतन राठौर महापौर नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा आज मंगलवार को किया गया। इस निर्माण कार्य पर नगर निगम द्वारा 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से लगभग 51.09 लाख रूपया की धनराशि व्यय की जाएगी। उक्त निर्माण कार्य के शुभारंभ के समय क्षेत्रीय पार्षद विमला देवी राठौर, पार्षदपति विनोद राठौर, नामित पार्षदगण सर्व आशीष यादव, बृजेश प्रधान, अमित कुमार अवर अभियंता, विपिन कुमार सफाई निरीक्षक, मण्डल अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, अजब सिंह शंखवार, धर्मेन्द्र गोस्वामी, सुनील कुमार, दीपक राठौर, दीपक झा, सुनील शर्मा, राजकुमार, विक्रम कुमार एवं क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।
बिकरू कांड में पुलिस के लूटे हुए हथियारों की हुई बरामदगी पकड़ा गया आरोपी
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। 2 जुलाई की रात हुये बिकरू हत्या कांड के दौरान पुलिस से लूटे गये हथियारों की बरामदगी के लिये मुनादी तक कराई गई। फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे। टीमे लगा कर आरोपियों व लूटे गये हथियारों की बरामदी के लिये भरसक प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 50 हजार का इनामी शशिकांत पुलिस के गिरफ्त में आया। जो की बिकरू कांड में उस रात घटना में सम्मलित था। जिसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से एके 47 व 17 कारतूस बरामद हुये। वही शशिकांत के घर से भी लूटी गयी इंसास राइफल बरामद की गयी है।
एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आज प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा।
मर गयी इंसानियत कोरोना से लड़े या इंसान से
ठीक होकर घर आये कोरोना पॉजिटिव को मोहल्ले के लोग कर रहे प्रताड़ित
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। अभी एक महीने पहले नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में शराब ठेके के पास शिव मंगलम गेस्ट हाउस के बगल वाली गली में एक बुजुर्ग की पत्नी की कैंसर से मौत हो गयी थी। जिनकी पीएम रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके बाद बुजुर्ग की भी कोरोना पॉजिटिव हो गए जिन्हे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो की हैलट में 14 दिन क्वारंटाइन होने के बाद इलाज कराकर स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ गये। उसके बाद भी लगभग 14 दिन खुद को घर में बंद रखा था। रविवार को नौबस्ता पुलिस से बात करने के बाद उन्होंने अपने घर में स्थित दुकान खोली तो पूरा मोहल्ला उन्हे कमेंट पास कर चिढाता हैं। साथ ही मोहल्ले का नाम बदल कर कोरोना मोहल्ला बोल कर कमेंट पास करते है। मोहल्ले वाले बात बात पर कोरोना मरीज कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मोहल्ले ने उस अकेले रह रहे बुजुर्ग से मोहल्ले के लोगों ने सभी प्रकार का व्यवहार खत्म कर दिया हैं। उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे है ऐसे में बुजुर्ग घुट-घुट के मरने के लिए मजबूर है। जिसके लिये बुजुर्ग ने अपने घर के दरवाजे पर एक पोस्टर टाॅग दिया है। जिसमे सरकार व प्रशासन से जवाब मांगा है कि या तो हमारे मोहल्ले का नाम बदल कर कोरोना मोहल्ला कर दे या इच्छा मृत्यु दे दे यो इस समास्या से निजात दिला दें।
ढाई सौ साल पुराने कछुए की मौत पर श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जहां एक तरफ धार्मिक स्थलों धार्मिक तालाबों के सुंदरीकरण पर जोर दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लापरवाह ठेकेदार योगी सरकार की कोशिशों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। कुछ यही हाल पनकी में देखने को मिला। पनकी मंदिर के बगल में स्थित कछुआ तालाब में इसका सुंदरीकरण चल रहा है कुछ दिन पहले ठेकेदार दिलीप बाजपेई की लापरवाही से तमाम मछलियां मर गई थी आज उसी लापरवाही का नतीजा निकला कि ढाई सौ साल पुराना एक कछुआ मर गया और बड़ा ही गंभीर विषय है। कि ठेकेदार को कुछ भी नहीं कहा जा रहा है ना किया जा रहा है। तालाब का पानी काटकर उसने पूरा तालाब बिल्कुल दलदल बना दिया है। जिससे सारे जीवो का जीवन संकट में है। कछुआ तालाब के प्रबंधक डीडी पाठक से क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत करने की बात कही। वही ढाई सौ साल पुराना कछुआ मर जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मिलकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार दिलीप बाजपेई के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। मुख्य रूप से उपस्थित संजय पाठक एडवोकेट, चंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
Read More »डीजीपी ने अमिताभ को कानपुर जाने से मना किया, वापस आये
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि आज वे और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर में घटी घटना सहित अन्य तमाम संबंधित घटनास्थलों पर जानकारी प्राप्त करने जा रहे थे। अमिताभ ने इसके लिए अपने वरिष्ठ अफसर से एक दिन का अवकाश लिया था और वे अपनी निजी कार से कानपुर के रास्ते में थे।
जब अमिताभ और नूतन लखनऊ बॉर्डर पर पहुंचे तो अमिताभ को अचानक फोन मिला कि डीजीपी, यूपी ने ऊपर का आदेश बताते हुए उन्हें कानपुर जाने से मना कर दिया है। अमिताभ को कहा गया कि उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
नूतन ने कहा कि चूँकि वे एक ही कार से जा रहे थे, अतः उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय व अनुचित है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कौन से तथ्य हैं, जिन्हें सरकार छिपाना चाहती है और उन्हें डर है कि अमिताभ और नूतन के मौके पर जाने से वे तथ्य सामने आ जायेंगे।
नूतन ने कहा कि वे सच्चाई सामने लाने के लिए शीघ्र ही अकेले ही मौके पर जाएँगी।
Read More »
Jansaamna