Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माटीकला कामगारों का साक्षात्कार 15 सितम्बर को

माटीकला कामगारों का साक्षात्कार 15 सितम्बर को

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ द्वारा माटीकला कामगारों शिल्पकारों के उद्यमियों द्वारा माटी कला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा जिन्होंने अपने आवेदन जमा किये है उन सभी लाभार्थियों को दिनांक 15 सितम्बर 2020 प्रातः 11 बजे मीटिंग मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय विकास भवन कानपुर देहात में उपस्थित हो जिससे लाभार्थियों का चयन कमेटी द्वारा चयन किया जा सके। अनुपस्थित रहने पर आवेदन निरस्त समझा जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव सिंह ने दी है।