Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2203)

मुख्य समाचार

विकास दुबे को सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा हीरो

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कुख्यात बदमाश विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बाद जहां प्रदेशभर में लोग शोकाकुल हैं वहीं, काकादेव के कोचिंग संचालक किलकिल ने सोशल मीडिया पर विकास दुबे को शेर बताकर एक पोस्ट लिखी, जिसमें लिखा कि ब्राहमण होतो विकास दुबे जैसा शेर, दुर्बल जनता को नहीं बल्कि पुलिस को मारा है। सेल्यूट यू विकास दुबे जी। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल होते ही काकादेव पुलिस ने किलकिल पर आईटी एक्ट सहित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
महिला पर भी दर्ज हुई रिपोर्ट
किलकिल ही नहीं एक महिला पर भी सोशल मीडिया पर विकास दुबे को ब्राहृमण बताकर भ्रामक पोस्ट करने पर फजलगंज पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मुकदमा दर्ज किया।

Read More »

अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति रहे संवेदनशील, लापरवाही पर होगी कार्यवाही: नोडल अधिकारी

शासन के आदेशों का हर हाल में किया जाये पालन: अनुराग पटेल
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के कोविड-19 नोडल अधिकारी आईएएस अनुराग पटेल ने रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एम्बुलेंस 102, 108 चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति, पुरुष व महिला वार्ड के शौचालय, कोविड हेल्प डेस्क-नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, तहसील व थाना रसूलाबाद का निरीक्षण किया तथा 2 निगरानी समिति नगर पंचायत रसूलाबाद के अध्यक्ष व सदस्यों से बातचीत भी की।
नोडल अधिकारी ने रसूलाबाद तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद का निरीक्षण के दौरान जहां वार्ड के शौचालयों में गंदगी मिली वही डॉक्टरों अनुपस्थित मिले पर कडी नाराजगी जाहिर की। वहीं एंबुलेंस का निरीक्षण करते हुए एम्बुलेंस संचालक को निर्देश दिये कि एम्बुलेंस में सभी उपकरण उपलब्ध रहे तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।

Read More »

पद्म पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। गणतंत्र दिवस, 2021 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की शुरुआत 1 मई, 2020 से हो चुकी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल पद्म पुरस्कार https://padmaawards.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएंगी।
पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। 1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार ‘काम में विशिष्टता’ की पहचान करने का प्रयास करता है और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए लिये व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक इन पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

Read More »

डॉक्टर्स डे पर चिकित्साकर्मियों को गुलाबी गैंग ने किया सम्मानित

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बुधवार दोपहर गुलाबी गैंग प्रदेश अध्यक्ष अनीता सचान के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंची गुलाबी गैंग की कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे पर मौजूद महिला-पुरुष चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को गुलाब का फूल व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया एवं तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गुलाबी गैंग की प्रदेश अध्यक्ष अनीता सचान ने कहां कि डॉक्टर अपना फर्ज पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। डॉक्टरों का केवल एक ही मकसद है। अपने मरीज की जिंदगी बचाना। डॉक्टर व चिकित्सा कर्मी अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाते हैं। तभी आम आदमी बीमारियों से बच पाता है। गुलाबी गैंग की तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान ने कहा कि जिन बीमारियों से लोग खौफ खाते हैं डॉक्टर उन्हीं बीमारियों से लड़कर अपने बीमार मरीज को बचाते हैं। इसलिए इन्हें धरती का भगवान भी कहा जाता है। और इस क्षेत्र में पुरुष ही नहीं महिला डाक्टरों ने भी अहम भूमिका निभा कर इतिहास लिखा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रभुता सचान, मंदाकिनी सचान, शकुंतला उप जिला अध्यक्ष, ममता सचान, रेखा सचान, रानी सचान, शांति गुप्ता, गोमती साहू आदि महिलाएं मौजूद रही।

Read More »

अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन करें

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया है कि वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिये ट्रेड इलेक्ट्रीशियन एवं मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य में चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, कानपुर नगर के माध्यम से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संस्थान उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित किया जाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवी पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति/जनजाति एव अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों हेतु प्रशिक्षण के पात्र एवं अभ्यार्थी जो उपरोक्त ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हो, ऐसे अभ्यार्थी दिनांक 01.07.2020 से आवेदन पत्र इस आशय के घोषण पत्र के साथ आमंत्रित किये जाते है कि इसके पूर्व इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है। घोषण पत्र के साथ ही साथ आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छाया प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
ऐसे अभ्यर्थी जो उक्त ट्रेडों में आवेदन के इच्छुक है वे 15.07.2020 तक कार्यालय कार्य दिवस में आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है।

Read More »

50 लोगों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। रक्तदान का कोई मूल नही चुकाया जा सकता। दूसरे को जीवन देने का बहुत बड़ा साधन रक्तदान ही है। दूसरे का उपकार सबसे बड़ा पुण्य दूसरे को सताना ही सबसे बड़ा पाप होता है। जीवन दान से बढ़कर कोई परोपकार नही होता है। उक्त बातें आज जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में 14 जून से अब तक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदान करने से व्यक्ति को संतोष मिलता है कि उसके द्वारा दिए गए रक्त से किसी व्यक्ति की जान बच रही है। सभी संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी तरह रक्तदान शिविर आयोजित होते रहे जिससे कभी भी रक्त की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर लगभग 50 लोगों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्यडॉ कमल, ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज की टीम, नेशनल ह्यूमन राइट्स कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडिया, भारत विकास परिषद व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read More »

अधिशाषी अधिकारी ने गलत रिपोर्ट डीएम को भेजी, डीएम ने किया तलब

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। नाला सफाई मामले में डीएम ने किया अधिशाषी अधिकारी को तलब। चेयरमैन ने किया मामले का खुलासा कर लगाए थे आरोप। वही डीएम राकेश कुमार ने उपजिलाधिकारी मैथा से जांच कराई जिसमे नाला सफाई मामले में झूठी रिपोर्ट डीएम को भेजे जाने की पुष्टि होने के बाद डीएम ने ईओ को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। कस्बा शिवली के नगर पंचायत में तैनात ईओ ने नाला की सफाई कराए बिना ही गलत रिपोर्ट डीएम को भेजी जिसमे चेयरमैन अवधेश शुक्ल ने ईओ पर आरोप लगाया कि वह झूठी रिपोर्ट लगाकर डीएम को भेजी है लेकिन नाला कहि भी साफ तक हुए थे। उपजिलाधिकारी मैथा ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया कि नाला सफाई कार्य नही किया गया था जब कि निर्देश दिए गए थे कि बरसात शुरू होने से पहले नाला सफाई कार्य पूरा कर लिया जाए लेकिन ईओ ने लापरवाही करते हुए डीएम को झूठी रिपोर्ट दे डाली की उनका कार्य पूरा करा लिया गया। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही थी। कार्यवाही होते देख ईओ ने नाला सफाई कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन मामला काफी तूल पकड़ चुका हैं। चेयरमैन ने बताया कि अब कार्यवाही होती है या खाना पूर्ति अब ये देखने का विषय है।

Read More »

भूमाफिया से परेशान पीड़िता महीनों से थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा में रहने वाली महिलाओ ने डीएम, एसएसपी, सीएम पोर्टल सभी जगह के अधिकारी को लिखित में सूचना दी मगर कोई कार्यवाही नही हुई है। वही पीड़ित महिला ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि पड़ोस के भूमाफिया जो की विवादित जमीन की खरीददारी करते है। वही पनकी पुलिस की मिली भगत से भूमाफिया दंबगई से जमीन खाली करवाकर कब्जा करने का कार्य करते है। भूमाफियो से परेशान पीड़िता महीनों से थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही है महिला के मुताबिक जमीनी विवाद के बाद अपने सारे दस्तावेज व स्टेट लेकर कोर्ट में लगा दिए है वही बताया कि हमारा पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है वही महिला ने बताया कि भूमाफियाओं ने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर खेतो में कब्जा कर रहे है।

Read More »

इस मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली 3 चीजें जरूर खाइए!

यह साल का वह समय है, जब हम उदासी से भरे दिनों का सामना करते हैं लेकिन साथ ही नम मिट्टी की खुशबू का आनंद भी लेते हैं। मॉनसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है। गर्म पकौड़े और अदरक की चाय बारिश का मजा और बढ़ा देते हैं।
इस मौसम की अपनी खूबसूरती है, लेकिन यह कई तरह की मौसमी बीमारियां भी लाता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि सभी बीमारियां जलजनित ही हों। मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली में डायटेटिक्स की रीजनल हेड ऋतिका समद्दर के अनुसार मॉनसून के दौरान हमारी इम्युनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है और हम सर्दी, वायरल इंफेक्शन, फ्लू और पाचन सम्बंधी समस्याओं के अधिक शिकार होने लग जाते हैं। इसलिए, इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम अच्छा रहना चाहिये, जो कुछ तरह के खाद्य पदार्थ लेने से संभव हो सकता है।

Read More »

डीएम ने द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

घर-घर जाकर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों को किया जाये जागरूक: डीएम
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अभियान चलाकर की जाये साफ सफाई: जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश कटियार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर से आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा व प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इंसेफलाइटिस बीमारी को लेकर बहुत ही गम्भीर है। आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ हो रहा है। यह अभियान वृहद रूप से 01 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक चलेगा। संचारी रोग से जुड़े हुए सभी डाटावेस भरे। घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ कोविड-19 महामारी का टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं एम0ओ0आई0सी0, जिला चिकित्सालय अधीक्षक आदि को निर्देश दिये है कि अपने परिसर की साफ-सफाई रखे। मेरे द्वारा निरीक्षण करने पर यदि कही भी गन्दगी पायी जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Read More »