Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2219)

मुख्य समाचार

पैरों से चलने में असमर्थ घायल सांड का उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह ने उपचार कराया

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कोरोना महामारी को रोकने को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के कारण जहां आम आदमी परेशान देखा जा रहा है वही निरीह मूक जानवर भी परेशान नजर आ रहे है। ट्रक ड्राइवरों की लापरवाही से मूक जानवर घायल होकर तड़पते रहते है कोई मानवता वादी हुआ तो भले ही इन जानवरों के उपचार के लिए प्रयास कर दे अन्यथा लोग चुपचाप देखते हुए चले जाते है। ऐसे ही पुलिस जैसे विभाग में रहते हुए तमाम जिम्मेदारियों के बाद भी कोई पुलिस का सब इंस्पेक्टर किसी घायल पशु का डॉक्टर बुलाकर उपचार कराये तो निश्चित ही बात काबिले तारीफ ही कही जाएगी।

Read More »

कोरोना मरीजों हेतु केन्द्रीय विद्यालय में सभी व्यवस्थायें 10 जून तक हो जाये पूर्ण: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकरी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते शासन के निर्देश पर एल1 अटैच एडिशनल अस्पताल को बनाने हेतु केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं 10 जून तक हर हाल में पूर्ण कर लें तथा किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे तथा आने वाले समय में कोरोना वायरस के मरीजों को रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित एल 1 अस्पताल में कोरोना मरीज को रखने की क्षमता लगभग 40 है जिसके तहत अधिक संख्या में कोरोना पाजिटिव केस आने पर करीब 200 लोगों को रखने के लिए व्यवस्था केन्द्रीय विद्यालय में की जा रही है।

Read More »

डॉ हेमंत मोहन ने आयुष विभाग के विशेष सचिव से मुलाकात की

कोविड मरीजों पर होम्योपैथिक दवाओं के सकारात्मक असर का ब्यौरा सौंपा
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर हेमंत मोहन ने लखनऊ में आयुष विभाग के विशेष सचिव राजकमल से मुलाकात कर कोविड-19 के मरीजों पर होम्योपैथिक दवाओं के असर का पूर्ण विवरण दिया और उनसे कहा कि आरोग्य धाम की पूरी टीम पिछले 3 महीने से 6000 से अधिक व्यक्तियों को दवाई देकर उनकी इम्यूनिटी बढ़ा चुकी है। इसके साथ यह भी बताया कि 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथिक की निशुल्क दवाइयां दी गई। उसके पश्चात उनकी सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 33 से ज्यादा कोविड के मरीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आरोग्यधाम की होम्योपैथी दवाओं से पूर्णतया स्वास्थ्यलाभ किया है और साथ-साथ यह भी कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सकों की कोरोना के उपचार में सेवाएं ली जाएं जिससे कि इस वैश्विक महामारी से हमारे देश को बचाया जा सके। विशेष सचिव आयुष ने आरोग्य धाम द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो के लिए डॉ हेमंत व उनकी टीम की सराहना की एवं कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग के लिए डॉ हेमंत को भविष्य के लिए शुभकामनाये प्रदान की।

Read More »

एकता कपूर महिलाओं के नाम पर क्लंक -कुलदीप शर्मा

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। एकता कपूर ने जो सीरियल में सेना की वर्दी का अपमान किया है हमारी भारत की मातृशक्ति और सैनिकों की पत्नियों का जो अपमान किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कड़ा एतराज करते हुए कहा है कि जो महिलाएं अपने सुहाग को अपने पतियों को देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजती हैं और गांव में और घरों में रहकर अपने सास और ससुर की सेवा करती हैं। अपने बच्चों को पालती हैं उनको किस रूप में दिखाना कि वह गांव में दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं और फिर सेना की वर्दी पहना कर उसे फाड़ना यह देश की सेना का अपमान है वर्दी का अपमान है देश का अपमान है।

Read More »

उपजिलाधिकारी ने शिवली के बाजार का किया निरीक्षण

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। उपजिलाधिकारी मैथा ने किया कस्बा शिवली के बाजार का निरीक्षण दी सख्त हिदायत किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही। उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि ने कस्बा शिवली में सब्जी, फल बेच रहे दुकानदारों को हिदायत दी है कि सभी मास्क व दस्ताने पहनकर दुकानों में बैठे समय-समय पर सेनेटाइजर का प्रयोग करें। किसी भी दुकानदार को नियमों का उलघ्नन करते पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि, अधिशाषी अधिकारी एमएल गौतम व समाज सेवी रिशु प्रजापति, अनुभव, राधा रमण, अमन अवनीश मौजूद रहे।

Read More »

कानपुर मंडल में वृक्षारोपण का लक्ष्य 203.95 लाख पौधों के रोपण का -मंडलायुक्त

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। मंडल के सभी जनपद सघन वृक्षारोपण के कार्य की तैयारी में युद्धस्तर पर लग जाय। चालू वर्ष में कानपुर मंडल का वृक्षारोपण का लक्ष्य 203.95 लाख पौधों के रोपण का है-यह निर्देश मंडलायुक्त द्वारा आज वृक्षारोपण की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए गए। वृक्षारोपण की जियोटैगिंग की जाएगी। समस्त डेटा फीड होगा।
डॉ बोबडे ने संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी व वन संरक्षक अरविंद गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त CDO के माध्यम से विभागवार/ग्राम पंचायत वॉर एक सप्ताह में पौधों की मांग प्राप्त कर ली जाय। पौधों की मांग में स्थानीय आवश्यकतानुसार पौध- प्रजातियों का उल्लेख अवश्य किया जाय। तत्काल वृक्षारोपण की तैयारी शरू कर दी जाय। गड्ढे खोदने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाय ताकि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक सघन वृक्षारोपण हो सके। गड्ढे की खुदाई में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Read More »

कॉंग्रेस जनो ने अजय लल्लू महारसोई की शुरुआत कर सेवा सत्याग्रह का बिगुल फूंका

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनो ने तिलक हाल में अजय लल्लू महारसोई की शुरुआत कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह का बिगुल फूंका प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी ने हर जिले मे अजय लल्लू की महारसोई संचालित कर 25 लाख जरुरतमंदों को खाना खिलाने का लक्ष्य रखा है। इसी परिप्रेक्ष्य में शहर में जरुरतमंदों की विशाल संख्या को देखते हुए महारसोई की शुरुआत की गई है। अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश कॉंग्रेस के कॉंग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध हमारा नारा है सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय और हमारी थीम है सेवा सत्याग्रह इन्हीं नारों के साथ जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया जायेगा। कहा कि कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई इस महाअभियान का बिंदु है और प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कानपुर सहित पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाये जायेंगे।

Read More »

फीस जमा करने में असमर्थ है अभिभावक की चर्चा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। उद्योग व्यापार मंडल की चेयरमैन ज्योति शुक्ला ने बताया कि उद्योग महिला व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आरती दीक्षित के तत्वधान द्वारा वीडियो कॉन्फेंसिंग का आयोजन किया गया। जिसमें काफी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह मीटिंग 3 महीने के पीरियड की लॉकडाउन के विषय में थी जिसमें बहुत से अभिभावक आर्थिक स्थिति के कारण परेशान हैं अपने बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ है इसी विषय को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है। उम्मीद है कि बहुत ही जल्द सभी अभिभावकों को इससे राहत मिलेगी उद्योग महिला व्यापार मंडल लगातार इस पर कार्य कर रही है और तब तक करती रहेगी जब तक सभी अभिभावकों के बच्चों की फीस 3 महीने की माफ नहीं हो जाती आप सभी लोग इस अभियान में जुड़े ताकि ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को इससे राहत मिल सके।

Read More »

पंखा रिपेयरिंग को लेकर पिता पुत्र को पीटा

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा में पंखा रिपेयरिंग को लेकर दुकानदार और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो गई। दुकानदार ने पंखा ठीक कराने आए पिता पुत्र का पीट दिया। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में की है।
गांव नगला केहरिया निवासी जितेन्द्र पुत्र गिर्राज सिंह ने कस्बा के एक दुकानदार से दो वर्ष की गारंटी वाला छत का पंखा खरीदा था। वह पंखा समय से पूर्व ही खराब हो गयां तो इसे लेकर पिता पुत्र उक्त दुकानदार के पास आए और पंखा समय से पूर्व खराब होने की शिकायत की। जिसे लेकर दुाकनदान ने जितेन्द्र से कंपनी को सीधे फोन करने को कहा और कहा कि कंपनी से ही उसका पंखा ठीक होगा या बदला जाएगा। इस पर जितेन्द्र और उसका पिता बौखला गये और दुकानदार से मारपीट करने पर आमादा हो गये। उधर दुकानदार भी कहां कम पडने वाला था। देखते-ही देखते दोनों ओर से लात घंूसे चलने लगे। जिसमें पिता पुत्र को चोटें भी आई। घटना के दौरान बाजार में लोगांे की भीड जुट गई। लोगों ने दोंनों को समझा बुझाकर शांत किया। मगर जितेन्द्र और उसके पिता गिर्राज का गुस्सा कहां शांत होने वाला था दोनों कोतवाली पहुंच गये और दुकानदार के खिलाफ कोवाली में मारपीट करने तथा पंखा न बदलने की तहरीर दी है।

Read More »

कार ट्रक भिडे़ कार सवार घायल

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव समामई के निकट नागपुर से पिलखना जा रहा एक ट्रक अलीगढ़ से आ रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। तथा कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया है।
शनिवार की देर शाम जिला धौलपुर के गांव मनियां निवासी राहुल पुत्र मुरारी लाल ट्रक पर चालक है। तथा रवी कुमार पुत्र भूरे लाल परिचालक के रूप में काम करता है। शनिवार की देर शाम चालक ट्रक में पशुओं का चारा खल लाद कर नागपुर से पिलखुआ जा रहा था तथा तरूण पुत्र राजेश कुमार व आशीष कुमार पुत्र ऋषि कुमार निवासी नगला डांडा थाना हाथरस जंक्शन कार द्वारा अलीगढ़ से हाथरस की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनो वाहन गांव समामई के निकट पहुंचे वैसे ही कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार में बैठे दोनो लोग घायल हो गए। टक्कर होने से हुई आवाज तथा कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों तथा राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Read More »