Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2235)

मुख्य समाचार

विकास दुबे का साथी बउअन मुठभेड़ में हुआ ढेर

इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला करके पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद इटावा में पुलिस ने विकास दुबे के साथी प्रवीण दुबे के साथ मुठभेड़ करते हुए प्रवीण दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया है इस मामले में तीन आरोपी मौके से फरार हो गए वही फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
इटावा जनपद में आज सुबह लगभग 3:00 बजे थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा के पास 04 स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार DL1ZA 3602 को लूट लेने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी लूट की सूचना के संबंध में कंट्रोल रूम से प्रसारित सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कचौरा घाट रोड पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

Read More »

सन्यासी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी का विद्यालय में स्वागत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पूर्व अपरजिलाधिकारी  एवं एच एल एस इंटर कॉलेज के प्रबंधक तथा राष्ट्रीय कवि राजकुमार सचान”होरी” के सन्यास लेने के उपरांत बुधवार को प्रथम पैतृक गांव एवं विद्यालय आगमन पर एच एल एस इंटर कॉलेज देवमनपुर के स्टाफ द्वारा सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए स्वागत एवं सम्मान किया गया। कालेज पहुंचे सन्यासी प्रबंधक राजकुमार सचान होरी ने कॉलेज में स्थापित अपने पिताश्री की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ मस्तिष्क स्वच्छ वातावरण की शपथ दिलवाई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ऋतुराज कटियार, प्रधानाचार्य डॉ जीपी वर्मा, प्रदीप यादव, तनवीर अहमद सिद्दीकी, राकेश कुमार, प्रधान लिपिक विष्णु कांत बाजपेई एवं महाराजगंज से आए अतिथि विश्राम सिंह चौधरी तथा कालेज परिवार के लोग मौजूद रहे।

Read More »

कस्बे में तीन और कोरोनासंक्रमित मरीज निकले

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। नगर में रोज संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से आम आदमी दहशत में है। प्राप्त विवरण के अनुसार कस्बे के नगर पालिका क्षेत्र स्थित टीचर कॉलोनी वार्ड में बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश चंद्र के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंप लगाकर तीस कोरोना संदिग्धों की रेंडम सैम्पलिंग की। जिसमें टीचर कॉलोनी निवासी दो व्यक्ति व उसी से सटे स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति को कोरोनासंक्रमित पाया गया। कस्बे में तीन दिनों से लगातार निकल रहे कोरोनासंक्रमित मरीजों की मौजूदगी से कस्बे के लोगों में दहशत एवं भय व्याप्त है। टीचर कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित पारस कांप्लेक्स में दुकान है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा संक्रमित व्यक्ति की दुकान को बंद करवा कर संबंधित क्षेत्र में सैनिटाइजिंग भी करवाया गया है। तथा कोरोना संक्रमित पाए गए स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर बल्ली लगाकर उन क्षेत्रों को प्रतिबंधित भी किया गया है।

Read More »

समस्त थानों में नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की 15 दिन के अंदर ट्रेनिंग कराई जाए

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाल कल्याण समिति की लगातार बैठक आयोजित की जाए तथा बालक, बालिकाओं की प्राथमिकता के आधार पर काउंसलिंग करते हुए उनको घर भेजने का प्रबंध किया जाए। इसमें किसी तरह की समस्या आने पर अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया। यदि कोई समस्या आती है तो उसे दूर करने में नामित नोडल अधिकारी की मदद ली जाये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत आने वाली समस्त सुविधएं बालक, बालिकाओं को उपलब्ध करायी जा रही है।

Read More »

शहीद लौटन निषाद की पत्नी को मिला चार लाख रुपये का चेक

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि गत मंगलवार निज आवास पर शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा ग्राम बक्शी मोढ़ा प्रयागराज में तब्लीगी जमातियों पर टिप्पणी करने के कारण कट्टरपंथी बदमाशों के द्वारा शहीद हुये लौटन निषाद की बेवा पत्नी सविता निषाद को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा मैंने चुनाव में गद्दी को रद्दी बनाने का संकल्प लिया था। विधानसभा शहर पश्चिमी में किसी भी भूमाफिया, लूट, हत्या आदि घटनाओं का अंजाम देने वाला अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधी को संरक्षण देने वालों पर शिकंजा पुलिस अधिकारी कस कर कठोर कार्यवाही करेगी। अपराधियों को संरक्षण देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति या पुलिस का भेदिया हो सब पर योगी सरकार कठोर कार्यवाही से नहीं हिचकेंगी। अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा या शहर पश्चिमी छोड़कर चले जाय। आज शहर पश्चिमी का ऐतिहासिक पहचान विकास बन गया है।सविता निषाद के साथ मैं सदैव खड़ा रहूँगा। हर संभव मदद सरकार करेंगी।
इस मौके पर एडीएम नजूल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी, समाजसेवी जितेन्द्र बजरंगी, बक्शी मोढ़ा के ग्राम प्रधान मुबारक अली, लेखपाल प्रतीक पाण्डेय, लौटन निषाद के बड़े भाई बिरजू निषाद, समाजसेवी श्यामू भारतीया, धर्मेन्द्र निषाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

नोडल अधिकारी ने गन्दगी देख ईओ को लगाई फटकार

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। कोविड-19 नोडल प्रभारी ने सीएचसी शिवली नगर पंचायत कार्यालय एवं शिवली कोतवाली में आकस्मिक निरीक्षण कर कोविड-19 डेक्स की व्यवस्थाएं परखी। निरीक्षण के दौरान सीएससी शिवली में महिला प्रसाधन रिकवरी रूम लेबर रूम इमरजेंसी एवं स्टोर रूम में व्याप्त गंदगी को देखकर सफाई करवाई जाने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में बनाई गई कोविड-19 डेक्स पर मात्र सैनिटाइजर रखे होने तथा जानकार आदमी के बैठे न होने पर अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए डेक्स पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्कैनर तथा मास्क रखने के निर्देश दिए वही शिवली कोतवाली में कोविड-19 डेक्स की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद देखकर मौके पर मौजूद कोतवाल की सराहना की।

Read More »

अवनीश अवस्थी के साथ जय वाजपेयी फोटो की जाँच कर कार्यवाही करने की मांग

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी तथा कानपुर निवासी जय वाजपेयी के एक वायरल हो रहे फोटो के आधार पर एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने इस मामले की जाँच करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गये अपने पत्र में नूतन ने कहा है कि जय वाजपेयी विकास दूबे का बहुत नजदीकी एवं मुख्य खजांची बताया जा रहा है, जिसके द्वारा घटना के बाद विकास दूबे के परिवार को भगाया गया। वह एसटीएफ की कस्टडी में है जहाँ उससे इन बिन्दुओं पर पूछताछ जारी है। नूतन के अनुसार इसी बीच अवनीश अवस्थी तथा जय वाजपेयी की निकटता वाली एक तस्वीर सामने आई है, जो श्री अवस्थी के हाल की एक पारिवारिक समारोह की बताई जा रही है, जिसमे जय वाजपेयी भी आमंत्रित बताया जा रहा है।

नूतन ने इस तस्वीर की सत्यता की जाँच करवाए जाने और तस्वीर के फर्जी नहीं होने पर श्री अवस्थी को न्यायहित में गृह विभाग से अलग करते हुए जय वाजपेयी जैसे अत्यंत संदिग्ध व्यक्ति से उनकी निकटता की पूछताछ किये जाने का अनुरोध किया है।

Read More »

वृक्ष बिना जीवन अधूरा है, वृक्ष लगाकर दिया पर्यावरण को शुद्ध करने का सन्देश

गंजडुंडवारा, अनिल राठौर। पर्यावरण दिवस पर नगर के हाजी राशीदन बेगम हाजी साहब जहाँ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में अपने स्टाफ के साथ करीब 900 से अधिक पोधो का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कालेज के सचिव रिजवान खान अजमत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रिजवान खान ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जो पौध लगायी गईं है उसकी सेवा व सुरक्षा अवश्य करें। जिससे यह वृक्ष के रूप में पल्ल्वित हो सकें। प्रदूषण को दूर करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर बल दिया। इसके बाद सहावर रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य गजनफर ने वृक्ष लगाये। इस अवसर पर सौरभ कुमार, जमाल अख्तर, यूनिस सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गजनफर ने कहा कि बृक्षों से हमें स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ वायु, शुद्ध ऑक्सीजन, औषधि, भोजन, फल एवं छाया के साथ मन को प्रफुल्लित करने बाली शांति मिलती है। वृक्षों से प्रदूषण जनित बीमारियों का नाश भी होता है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कालेज के सचिव रिजवान खान ने बृक्षारोपण के दौरान समस्त स्टाफ की  उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Read More »

शासन के आदेश पर माध्यमिक विद्यालय भी शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ खुले

कासगंज, अनिल राठौर। कोरोना जैसी भयानक स्थिति के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जनपद कासगंज की जिला विद्यालय निरीक्षक रजनीकांत निर्मल द्वारा शासन के आदेश के पालन में नगर गंजडुंडवारा के हर नारायण इन्टर कालेज स्वतन्त्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इन्टर कालेज, ब्राइट फ्यूचर इन्टर कालेज, नाथूराम, सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कालेज, एम आर शेरवानी हा0सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकगण व लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। हर नारायण इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर विद्यालय में ओमप्रकाश, विवेक यादव, ओम सरन, जगत पाल, कुलदीप शर्मा, श्री कृष्ण, रमेश चन्द्र, नरेश  समस्त स्टाफ मास्क सहित मौजूद रहे। वैदिक कन्या इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता, रंजना, पारुल गुप्ता, रेखा, पूनम कुमारी, मीनू, शशी बाला, अरविंद बघेल उपस्थित रहे।

Read More »

डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व शौचालयों का किया निरीक्षण

सभी कार्यालयों में सेनेटाइजर अवश्य रहे, सोशल डिस्टेसिंग का किया जाये पालन, कार्यालयों में मास्क लगाकर किया जाये कार्य: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते कलेक्ट्रेट कार्यालयों व शौचालयों का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट नाजिर जगदीश यादव को निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के चलते सभी शौचालय साफ सुथरे होने चाहिए तथा जहां कही आवश्यकता के अनुसार जो डिस्टबीन पुरानी, टूटी है उसे बदलकर नयी रखे तथा वही जिलाधिकारी ने शौचालयों में लगे तालों पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि आमजन के लिए अलग, कर्मचारियों व महिलाओं के लिए अलग कर दे तथा वहां पर साइन बोर्ड भी लगा दे जिससे कि शौचालय के लिए जाने वाले को पता चले कि कहा जाना है।

Read More »