Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2247)

मुख्य समाचार

पवन सक्सेना बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश संघठन मंत्री

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित सक्सेना की संस्तुति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय पूर्व मंत्री भारत सरकार के निर्देशन पर राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने आज कानपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पवन सक्सेना को प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश मनोनीत किया। पवन सक्सेना के मनोनयन पर राजन सक्सेना, हर्षित श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, एड. पंकज श्रीवास्तव, अभिमन्यु सक्सेना, अजीत श्रीवास्तव, एड. प्रतीव निगम, प्रियंक श्रीवास्तव, लल्लन श्रीवास्तव, एड. विकास श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया। पवन सक्सेना ने मनोनीत होते राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया।

Read More »

चीन के राष्ट्रपति की निकाली अर्थी किया पुतला दहन

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में चीन के राष्ट्रपति की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि हिंदी चीनी भाई भाई का रिश्ता अघोषित युद्ध करके रिश्तों को तार तार किया, भारतीय जवानों को जान से मारने का अपराध किया है। जवानों की यह शहादत व्यर्थ नही जायेगी। इस आक्रोश में छावनी वार्ड एक के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति की अर्थी निकाल कर पुतला दहन किया व सत्तीचौरा घाट पर 1857 के योद्धाओं के शहीदी स्तम्भ पर कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रख कर, महाराज नंद किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ल, सुमित तिवारी, जयकुमार, राकेश, ओ पी दुबे, धर्मेंद्र पाल, रज्जन परिहार, कृष्ण मोहन शुक्ल, विनय, रचित, नितिन सोनकर, स्तयप्रकाश, विजय निषाद, कुलदीप, अप्पू आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Read More »

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में डीएम को दिया ज्ञापन

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जानकारी देते हुए आरएलडी मो उस्मान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता आपका ध्यान निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों की ओर दिलाना चाहता है। वैश्विक महामारी से देश जूझ रहा है। देश की जनता बेरोजगारी के कगार पर पहुंच रही है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पाया। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि से जनजीवन में उसका कुप्रभाव पड़ रहा है। जहां मई में कच्चे तेल की कीमत 106 डालर प्रति बैरल था। पेट्रोल भारत में ₹69 रुपए 40 पैसे था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटकर अब 38 डॉलर प्रति बैरल है। तब भी पेट्रोल ₹75 से अधिक हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम के बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ेगी। 12 दिन में पेट्रोल ₹6 55 पैसे डीजल 7 रुपए 4 पैसे बढ़ चुका है। इस बढ़ोतरी से ग्रामोद्योग कुटीर उद्योग लघु उद्योग तथा ट्रांसपोर्टरों को इस महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। अर्थव्यवस्था पटरी में लाने के वास्ते जनता वैसे भी जद्दोजहद कर रही है। मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान, राम सिंह राजपूत, अश्वनी त्रिवेदी, शाकिर अली आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सपाइयों ने सौंपा अनेक अनियमितताओं से आ रहे बिजली बिल माफ़ी के लिए ज्ञापन

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ता हरप्रीत सिंह बब्बर के नेतृत्व में कोरोना बंदी में बिजली बिल माफी व बिजली विभाग की अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन केस्को प्रबंध निदेशक को सौंपा हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहां की  कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान मध्यमवर्गीय व्यापारी वर्ग किसानों, मजदूरों, ठेले वालों रेडी वालों आदि का व्यवसाय व रोजगार गंभीर रूप से प्रभावित रहा है लॉकडाउन के चलते लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इस संकट की घड़ी में मध्यम वर्गीय निम्न वर्ग के लोगों को अपने परिवारों के लिए बुनियादी जरूरतों का प्रबंध करने में ही काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री ने भारत की जनता को आश्वस्त किया था की लॉकडाउन अवधि में बिजली बिल, स्कूल फीस, बैंक ईएमआई जैसी बुनियादी चीजों को माफ कर राहत प्रदान की जाएगी।

Read More »

एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक का हुआ सम्मान

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। लाइफ इंस्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया -1964 लिआफी कानपुर डिवीजन के पदाधिकारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम के नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एमआर शर्मा कानपुर को बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और भारतीय जीवन बीमा निगम में आने वाली तमाम व्यवसायिक समस्याओं के निवारण हेतु भी संक्षिप्त रूप से चर्चा हुई तथा इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने कानपुर डिवीजन के प्रतिनिधि मंडल को ये विश्वास दिलाया कि हम सब लोग खुशी खुशी मिल जुल कर कानपुर डिवीजन को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लियाफी-1964 कानपुर मण्डल के अध्यक्ष के के मिश्रा, सचिव सी एम पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बीर सिंह चौहान, पूर्व मण्डल सचिव राजीव चतुर्वेदी, सी एल आई ए प्रमुख प्रेमनाथ निषाद एवं संयुक्त सचिव राम कुमार सिंह व अनुराग पांडेय आदि उपस्थित रहें।

Read More »

अपने घर पर प्रातः 7 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करें योग: डीएम

अपने परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए 03 से 05 मिनट की अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर करे अपलोड: जिलाधिकारी
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयुष सोसाइटी की वेबसाइट पर लाॅगिंन कर करें रजिस्ट्रेशन: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत कोविड-19 कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2020 के अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने घर पर ही 21 जून को प्रातः 7 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु सामान्य योगाभ्यास क्रम के अनुसार अपने परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए 03 से 05 मिनट की अपनी वीडियो क्लिप/फोटो #Yogawith CMYogi #MyLifeMy Yoga के साथ अपने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्यूटर, इन्टाग्राम, यूट्यूब पर अपलोड करे।

Read More »

भूसा बैंक में ग्राम प्रधान व जनपदवासियों ने बढ़ चढकर किया भूसा दान: डीएम

ग्राम प्रधान एवं सम्मानित जनपदवासियों द्वारा स्वेच्छा से भूसा बैंक में दान हुआ 3012 क्विटल भूसा: सीडीओ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने भूसा बैंक का संचालन किया गया है जिसके अन्तर्गत ग्राम प्रधान एवं सम्मानित जनपदवासियों द्वारा भूसा स्वेच्छा से बैंक में भूसा दान किया गया। जनपद में कुल ग्राम पंचायत 640 जिसमें भूसा बैंक में भूसा दान किये जाने वाली ग्राम पंचायत 196, ग्राम प्रधानों द्वारा भूसा बैंक में प्राप्त भूसा 2360 क्विन्टल, सम्मानित नागरिक 14, सम्मानित नागरिकों द्वारा भूसा बैंक में प्राप्त भूसा 652 क्विटल, कुल प्राप्त भूसा 3013 क्विटल प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा बैंक में ग्राम प्रधान व जनपदवासियों ने बढ़ चढकर भूसा दान किया है।

Read More »

भाजपा सरकार में आन्दोलनकारियों का हो रहा दमन- अनिल पासवान

प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आयोजित हुआ विरोध दिवस
चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार दबंग ताकतों को संरक्षण दे रही है जिसका नतीजा है कि गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश की तमाम जगहों पर गरीबों दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं और सोनभद्र जिले के दुद्धी में खनन माफियाओं ने तीन आदिवासियों की हत्या तक कर डाली है। लखनऊ में तो एक गरीब महिला की झोपड़ी को कब्जा कर भाजपा का झंडा टांग कर कार्यालय घोषित कर दिया गया। वहीं मोदी सरकार गरीबों की आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार करवा रही है। सीएए, एनपीआर, एनआरसी विरोधी आन्दोलनकारियों का दमन किया जा रहा है। उक्त आरोप भाकपा (माले) राज्य स्थाई समीति सदस्य व चन्दौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने दमन, हत्या के खिलाफ लोकतंत्र के लिए, भाकपा (माले) के राज्य स्तरीय विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत भारी बरिश के बावजूद उसरी गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंचायत भवन पर कार्यक्रम के दौरान लगाया।

Read More »

सम्मानित हुए राजीव डोगरा ‘विमल’

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश, जन सामना ब्यूरो। कांगड़ा के युवा कवि राजीव डोगरा ‘विमल’ को साहित्य एक्सप्रेस तथा आदित्य संस्कृत पत्रिका ने डॉ अन्नपूर्णा भदौरिया श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया। उनको यह सम्मान उनकी साहित्य सेवाओं के लिए सम्पादक भानु शर्मा के द्वारा दिया गया। सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ऐसे ही अपने जिले और हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।

Read More »

दरोगा को ब्लैकमेल करना पत्रकार को पड़ा महंगा पहुंचा जेल

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में एक पत्रकार को दरोगा से रुपए मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब एक पत्रकार ने दरोगा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में दरोगा ने थाने में ही प्रार्थना पत्र दिया वही पत्रकार को ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया।
इटावा जनपद में 1 न्यूज़ चैनल के पत्रकार सनत तिवारी जनपद में आए दिन पुलिस प्रशासन और जनपद के तमाम अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते थे इसी दौरान सनत तिवारी ने सिविल लाइन थाने में तैनात पुलिस उप निरीक्षक सुबोध सहाय पर आरोप लगाया था कि 13 जून को सुबोध सहाय एक होटल में छापा मारने गए थे इस दौरान उन्होंने होटल से आरोपियों को भगा दिया था वही होटल में लगे सीसीटीवी डीवीआर लेकर चले आए थे। इसी मामले को लेकर सनत तिवारी लगातार सुबोध सहाय को ब्लैकमेल कर रहे थे इस मामले में सनत तिवारी ने सुबोध राय से ₹50000 की मांग की जबकि पुलिस टीम के द्वारा होटल में जांच की गई तो डीवीआर होटल में ही पाया गया और सनत तिवारी के द्वारा लगाए गए सभी इल्जाम बेबुनियाद पाए गए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और ब्लैक ब्लैकमेलिंग के मामले में सनत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार होने के बाद सनत तिवारी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा।

Read More »