Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सिराथू/कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा स्थित बुधवार शाम को भोला चौराहा के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राकेश कुमार लोनिहा पुत्र रामसिंह उम्र लगभग 45 वर्ष कल्लनपुर खागा से अझुवा किसी काम से आया था।वापस घर जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें उसका हाथ टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर घर वाले वहां पहुंचे। आनन फानन में परिजनों ने इलाज करवाने के लिए फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।