निरीक्षण के दौरान आइसोलेशन वार्ड में बेड, वेंटीलेटर, आक्सीजन, पी पी किट, वीटीएम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की ली जानकारी
मुुख्य चिकित्साधिकारी को प्रशिक्षित स्टाफ की माॅकड्रिल कराकर उनकी तैयारियों को परखने के दिए निर्देश
मण्डलायुक्त ने डाक्टरों व सहायक स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए मानव सेवा के साथ देश सेवा करने के लिए किया प्रेरित
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार ने आईजी जोन कवींद्र प्रताप सिंह के साथ अस्पतालों में की गई तैयारियों का जायजा लिया और डाक्टरों तथा सहायक स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए मानव सेवा के साथ देश सेवा करने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के समय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका डाक्टरों की है।
प्रथमतया बेली अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की तथा आइसोलेशन वार्ड जाकर बेड, वेंटीलेटर, आक्सीजन, पी पी किट, वीटीएम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्य समाचार
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को डोर टू डोर सप्लाई करने के दिए निर्देश
लॉक डाउन बिल्कुल ना हो प्रभावित-जिलाधिकारी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने संगम सभागार में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने एचपी, आइओसी और भारत गैस एजेंसी मालिकों को अपने ग्राहकों को ऐप के माध्यम से गैस बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश भी दिए कि किसी भी तरह की होल्डिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी एजेंसी मालिकों से कहा कि एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी रोड पर भीड़ लगाकर बिल्कुल न कराई जाये। सभी एजेंसीज डोर टू डोर डिलीवरी करवाना सुनिश्चित करें।
सिलेंडरों की डिलीवरी करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि टोटल लॉक डाउन किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होना चाहिए। लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिलीवरी के लिए स्टाफ को दुगना करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि उसके दृष्टिगत जो भी पास की आवश्यकताएं हैं उसके लिए प्रशासन पूरी तरीके से मदद करेगा। पिछले महीनों की तुलना में अभी कितनी डिमांड और सप्लाई बढ़ी है वह भी देखा जाएगा।
फजलगंज थानाध्यक्ष ने करीब दो सौ गरीब, मजदूरों को खाने का पैकेट दिया
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। प्रधानमंत्री द्वारा इक्कीस दिनों का जिलों में लॉक डाउन के दौरान सन्नाटे के बीच मानवता की भी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जहाँ पूरे देश मे कोरोना वायरस महामारी के चलते इक्कीस दिन का लॉक डाउन किया गया है वही फजलगंज थानाध्यक्ष अमित तोमर व उनकी पूरी पुलिस टीम के साथ मिलकर करीब दो सौ गरीब, मजदूरों को खाने का पैकेट दिया गया सड़कों और बाजारों में भी ना हो इसके लिए घर-घर दूध, सब्जी आदि भी मौजूद कराई बताते चलें कि जहां पूरे भारत के डॉक्टर और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता को लेकर बहुत ध्यान रख रहे है वही फजलगंज थानाध्यक्ष अमित तोमर ने भी सड़क के किनारे बैठे गरीबों के हाथों को अपने द्वारा सैनिटाइजर मुहैया कराया और उनको इस वैश्विक महामारी से कैसे लड़ना है उसके बारे में भी बताया और सैनिटाइजर से कैसे हाथ धोना है यह भी प्रयोग करके बताया।
लाॅकडाउन में गरीबों को भोजन के लिए आगे आई संस्था
औरैया मुख्यालय के आसपास गांव के गरीब लोग इन नम्बरो पर सम्पर्क करें-़ 8535030208, 9119728095
औरैया, जन सामना संवाददाता। 250 गरीब परिवारों के लिये लगभग 11 हजार रुपये का पैकेट बन्द राशन (5 किलो आटा, आधा किलो चावल, आधा किलो दाल, 2 किलो फल) गरीबों को मुहईया कराने के लिए ‘‘आओ मिलकर करें मदद’’ (संस्था) द्वारा प्रदान किया जायेगी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। यह जानकारी संस्था के प्रमुख अनुराग सिंह ने दी। उन्हों ने बताया कि प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद संस्था की तरफ से सिर्फ 3 सदस्य ही जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य करेंगें और संस्था द्वारा निर्धारित ये तीनो कार्यकर्ता संस्था की एकेडमी में ही रहेंगें। सुरक्षा और प्रशासन के सभी मापदंडों को सख्ती से पालन भी करेंगें। अनुराग सिंह ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि जब गरीबों की समस्याएं जानने के बाद उन्होंने उन लोगों की हरसम्भव मदद करने की ठानी।।वर्तमान समय मे जो दिहाडी मजदूर या भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले लोगों के पास खाने के लिये कुछ भी नही है उनके लिए वे अपनी संस्था के बैनरतले राषन मुहईया कराएंगे। उन्होने बताया कि संस्था द्वारा कल 50 लोगो के लिए पहली राशन की खेप जायेगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम से बात हुई है और तकरीबन 250 गरीब लोगों को राषन उपलब्ध कराने का बजट लेकर चल रहे हैं।शहर के आसपास गांव में अगर कोई ऐसा व्यक्ति है या परिवार है जिनके पास खाने को कुछ नही है। वो कृपया इन नम्बरो पर सम्पर्क करें-़ 8535030208, 9119728095
कोरोना से लड़ने की पहल : डाक विभाग ने मेल वैन द्वारा वितरित कीं दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं
संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी टवीट कर इस पहल की की सराहना
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। कोरोना रूपी विपदा से लड़ने के लिए तमाम सरकारी विभागों ने कमर कस ली है। रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए इन विभागों के कर्मचारी इस माहौल में कर्मवीर बनकर दिन-रात एक किये हुए हैं। इसी क्रम में डाक विभाग ने भी लखनऊ में मेल वैन द्वारा लोगों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं, सब्जियाँ इत्यादि वितरित कीं। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की यह पहल सामाजिक सरोकारों के तहत है। इसके तहत हजरतगंज, महानगर, अलीगंज, चौक, राजाजीपुरम इत्यादि इलाकों में मेल वैन द्वारा जरुरी सामानों का वितरण कराया गया। लॉकडाउन की स्थिति में अपने घरों में रह रहे लोगों को इससे काफी सहूलियत हुई और लोगों ने डाक विभाग की इस पहल को सराहा।
जिलाधिकारी ने प्रयागराज के थोक व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ बैठक की
बाजारों में मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति सुनिश्चित करायें-जिलाधिकारी
व्यापारी बंधु 0532-2266098, 2266099 पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत करायें-जिलाधिकारी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने संगम सभागार में प्रयागराज के थोक व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आप अपनी प्रतिष्ठानों/दुकानों को लाकडाउन के दौरान खोल सकते है, जिससे कि जरूरी वस्तुओं की कोई कमी न होने पाये और बाजारों में वस्तुओं की आवक न होने के कारण जो जमाखोरी की जा रही है उस पर लगाम लगायी जा सके। सभी थोक व्यापारी शहर व ग्रामों के किराना स्टोरो पर अपनी सप्लाई पहले की तरह ही जारी रखें। आप लोगो को कहीं पर भी रोका नहीं जायेगा। सामानों की सप्लाई में प्रयोग होने वाली गाड़ियों के लिए पास जारी किये जायेंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि यह समय बहुत ही कठिनाईयों भरा है और इस समय में सबसे ज्यादा हमें आप लोगो के सहयोग की आवश्यकता है।
डॉक्टरों की भांति किसानों को भी अपने कृषि कार्य करने हेतु लॉकडाउन से मिली छूट
किराने की दुकानें प्रातः 7 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुली रहेंगी: डीएम
किसी भी जनसामान्य को दिक्कत नहीं होना चाहिए, समय से समस्त वस्तुएं जनसामान्य को हो उपलब्ध: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीते दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस से सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जनसामान्य को किसी तरह का दिक्कत नहीं होना चाहिए, समय से समस्त वस्तुएं जनसामान्य को उपलब्ध कराने में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चावल, आटा, सब्जी, दूध, फल, दवाई एवं अन्य जरूरी वस्तुएं जनसामान्य को समय से मिले। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति लाक डाउन के नियमों का उल्लंघन ना करें आप जनसामान्य से विनम्र निवेदन है कि इस कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करें और अपने-अपने घरों से बाहर ना निकलने। उन्होंने कहा कि इस अवधि में किराने की दुकानें प्रातः 7 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुली रहेंगी। घर-घर तक दूध की सप्लाई करने वाले ग्वाले एवं ठेले पर फल एवं सब्जी के विक्रेता उपरोक्त समयावधि के मध्य अपने निर्धारित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे।
जनपद में रुके हुए मजदूरों तथा गरीब लोगों को भोजन की व्यवस्था होती रहे: डीएम
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त 110 वार्डों में कम्युनिटी किचन बनाए जाने के संदर्भ में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी एसएसपी अनंत देव ने पार्षदों के साथ सोशल डिस्टेंस स्थापित करते कोतवाली में बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत हुए लाक डाउन के कारण जनपद में रुके हुए मजदूरों तथा गरीब लोगों को भोजन की व्यवस्था होती रहे, इसके लिए 110 वार्डो में कम्युनिस्ट किचन बनाए जाने के सम्बंध में पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बैठक की। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी किचन संचालन के सम्बंध में समस्त पार्षद अपने वार्डो में बने स्कूल, धर्मशालो तथा मैरिज हालो में इसे संचालित किया जाये इस कार्य में लगे व्यक्तियों को थाने स्तर से पास दिया जायेगा।
सुरक्षा उपकरणों के अभाव में सफाईकर्मी कर रहे हैं ड्यूटी
कानपुर, जन सामना संवाददाता। जहां अपने अपने देश में कोरोना वायरस से जंग जीतने में पूरे देश की जनता लगी है वहीं देश के सफाई कर्मचारी भी अपने देश की जनता को इस महामारी से बचाने में जी जान से लगे है चाहे नगर निगम हो चाहे छावनी परिषद के कर्मचारी हों इन सफाई कर्मचारियों को अपनी जिन्दगी की चिंता नहीं है इसी लिये सुरक्षा उपकरणों के अभाव के बावजूद ये कर्मचारी हर शहर हर गांव हर कस्बे में काम कर रहे हैं। हमारे देश की मानव जाति पर कोरोना वायरस का हमला हुआ तो मानव जाति को बचाने के लिए यहां सफाई कर्मचारी एक सैनिक की भूमिका अदाकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है।
Jansaamna